Back
करौली में घने कोहरे से लोगों को ठंड, स्कूलों में अवकाश घोषित
ACAshish Chaturvedi
Jan 06, 2026 05:17:08
Karauli, Rajasthan
जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। एक बार फिर कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी बच्चों के लिए अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
करौली जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता कई स्थानों पर घटकर कम हो गई। इससे सड़क परिवहन प्रभावित हुआ है और वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के चलते आमजन ठिठुरन भरी ठंड महसूस कर रहा है।
कोल्ड वेव को देखते हुए जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्ले स्कूलों में अध्ययनरत 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए 12 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे के बाद ही विद्यालय बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम के हालात की बात करें तो जिले का न्यूनतम तापमान 6–7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिनों तक कोहरा छाए रहने, तापमान में और गिरावट तथा शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एम. के. नायक ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और रात के समय वाहन चलाते समय हेडलाइट व फॉग लाइट का प्रयोग करते हुए धीमी गति से चलें, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowJan 07, 2026 15:39:58Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की लापरवाही के चलते लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं..दावा है की गंदा पानी पीने से 8लोग बीमार भी हो गए हैं
प्राधिकरण की टीम ने कई जगह गड्ढे खोदकर जांच की है... तब पता चला कि एक जगह पर सीवर की लाइन टूट कर सप्लाई वाटर से मिली हुई थी
0
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowJan 07, 2026 15:39:390
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 07, 2026 15:39:270
Report
JMJAVED MULANI
FollowJan 07, 2026 15:39:160
Report
0
Report
0
Report
VSVishnu Sharma1
FollowJan 07, 2026 15:38:350
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 07, 2026 15:37:540
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 15:37:270
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 07, 2026 15:37:040
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 07, 2026 15:36:320
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowJan 07, 2026 15:36:100
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 07, 2026 15:35:550
Report