Back
जोधपुर रेल मंडल ने टिकट जाँच से 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूला
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 05, 2026 15:47:06
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन टिकट जांच अभियान चलाते हुए एक माह में 18 हजार से अधिक मामलों से एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। यह वसूली दिसंबर माह के लिए निर्धारित लक्ष्य से 17 लाख 5 हजार रुपए अधिक, अर्थात 21.11 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पकड़े गए मामलों की संख्या भी तय लक्ष्य से 762 अधिक रही। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इसे आगे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डीआरएम ने वाणिज्य विभाग एवं टिकट चेकिंग स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार टिकट जांच के दौरान 3338 अधिक मामले पकड़े गए हैं, जिससे करीब 32 लाख रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। अभियान के तहत मंडल के सभी रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों एवं स्टेशनों पर की गई औचक जांच के दौरान 11 हजार 294 यात्री बिना टिकट तथा 7 हजार 303 यात्री अनियमित टिकट पर (निर्धारण कोच के बजाय आरक्षित कोच में) यात्रा करते पाए गए। इनसे रेलवे द्वारा किराया एवं जुर्माने के रूप में एक करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त बिना बुक किए गए सामान के 7 मामलों में 3 हजार रुपए का जुर्माना भी आरोपित किया गया।
गंदगी फैलाने वालों से दो लाख से अधिक का जुर्माना
सघन टिकट जांच अभियान के साथ-साथ स्वच्छ रेल-स्वच्छ परिसर अभियान को भी गति दी गई। इसके तहत ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले 2 हजार यात्रियों से 2 लाख 17 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा नियमों की अवहेलना करते हुए बीड़ी-सिगरेट पीते पाए गए 58 यात्रियों से 11 हजार 500 रुपए वसूल कर भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
बाइट अनुराग त्रिपाठी डीआरएम
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KCKhem Chand
FollowJan 07, 2026 07:26:440
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 07, 2026 07:26:140
Report
NKNished Kumar
FollowJan 07, 2026 07:25:470
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 07, 2026 07:25:330
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 07, 2026 07:25:050
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 07, 2026 07:24:350
Report
DTDhiraj Thakur
FollowJan 07, 2026 07:22:210
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 07, 2026 07:22:100
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowJan 07, 2026 07:21:410
Report
1
Report
RZRajnish zee
FollowJan 07, 2026 07:21:260
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 07, 2026 07:21:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 07:20:400
Report
SKShubham Koli
FollowJan 07, 2026 07:19:340
Report