Back
जोधपुर DST ने इनामियों को रेलवे स्टेशन से दबोचा; संजय-परिहार और मुकेश परिहार गिरफ्तार
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 05, 2026 09:36:47
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर
जोधपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। DST पश्चिम की टीम ने आरोपी संजय परिहार और मुकेश परिहार उर्फ मयूर परिहार को जोधपुर रेलवे स्टेशन से दबोचा। दोनों आरोपी दिल्ली से जोधपुर आ रहे थे और DST टीम लंबे समय से उनका पीछा कर रही थी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजय परिहार के खिलाफ कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मुकेश परिहार उर्फ मयूर परिहार पर 7 मामले दर्ज हैं। संजय परिहार प्रताप नगर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, वहीं मुकेश परिहार सूरसागर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में थे और इन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। DST पश्चिम टीम प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले प्रताप नगर इलाके में देर रात कई कारों के कांच तोड़ने की वारदात को भी इन्हीं आरोपियों से जोड़ा जा रहा है। एडीसीपी रोशन मीणा ने बताया कि 15 दिसंबर को इन दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला के घर में घुसकर महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट की थी तथा गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी संजय और मुकेश फरार हो गए थे। फरारी के दौरान दोनों ने अपनी पहचान बदल ली थी और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे थे, जिससे उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया था। DST पश्चिम की टीम लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। आखिरकार दिल्ली से जोधपुर आते समय जोधपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनके खिलाफ पुराने मामलों के साथ-साथ हालिया घटनाओं को लेकर गहन छानबीन की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowJan 06, 2026 15:50:240
Report
BDBabulal Dhayal
FollowJan 06, 2026 15:49:490
Report
Lahargird, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी थाना प्रेम नगर क्षेत्र में इमाम बाड़े गरिया फाटक में रेलवे कर्मचारी संस्कार सिंह पुत्र स्व. संतोष सिंह उम्र 24 ने लगाई फांसी। पुलिस मौके पर।घर मे मां और छोटा भाई है पिता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नौकरी मिली थी।
0
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 06, 2026 15:48:36Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
मुख्यमंत्री निवास में बैठक हुई खत्म
बैठक से बाहर निकले मंत्री
बैठक के बारे में कुछ भी कहने से बचे
काहा विकसित भारत और आगामी योजनाओं को लेकर हुई बैठक।
0
Report
Lahargird, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी थाना प्रेम नगर क्षेत्र में इमाम बाड़े गरिया फाटक में रेलवे कर्मचारी संस्कार सिंह पुत्र स्व. संतोष सिंह उम्र 24 ने लगाई फांसी। पुलिस मौके पर।घर मे मां और छोटा भाई है पिता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नौकरी मिली थी।
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 06, 2026 15:48:180
Report
VMVimlesh Mishra
FollowJan 06, 2026 15:47:460
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 06, 2026 15:46:120
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 06, 2026 15:45:180
Report
0
Report
0
Report
77
Report