261121
नहर में अर्द्धनग्न महिला का शव उतराता मिला
Hargaon, Uttar Pradesh:हरगांव थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की खीरी ब्रांच में रक्सा पुल के पास 30 जून दोपहर को अज्ञात महिला शव मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया शव कई दिन पुराना होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है।0
0
Report
261121
पंचायत सचिव का अपने कार्यालय में पांच हजार मांगने का वीडियो वायरल
Hargaon, Uttar Pradesh:सीतापुर जिले के हरगांव ब्लॉक में तैनात एक पंचायत सचिव द्वारा प्रधान से कार्ययोजना फीड करवाने के नाम पर पांच हजार रुपए मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में प्रधान का कहना है पैसा आ जाने पर पांच हजार क्या सात हजार दे दिया जाएगा।वायरल वीडियो हरगांव ब्लॉक में तैनात सचिव धर्मेंद्र कुमार का बताया जा रहा है।सचिव से मामले की जानकारी करने पर इनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।0
0
Report
261121
बीच बाजार में लाठी डंडों से दबंगों ने एक युवक की जमकर कर दी पिटाई
Hargaon, Uttar Pradesh:हरगांव थाना क्षेत्र की हैदरपुर बाजार में एक सब्जी व्यापारी की दबंगों ने लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी।पीड़ित युवक ने किसी तरह जान बचाकर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही ने बताया पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है,दोनों पक्ष हैदरपुर गांव के निवासी हैं।गांव में बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद बकरी चराने वाले पक्ष ने युवक की पिटाई कर दी है।0
0
Report
Advertisement
261121
चलते ट्रैक्टर के नीचे गिरा चालक,मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Hargaon, Uttar Pradesh:हरगांव थाना क्षेत्र में मेवारामनगर पुल से मेंहदीपुरवा मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होने से चालक की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई।तालगांव थाना क्षेत्र के कैमहरा गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र बनवारी शनिवार सुबह निजी ट्रैक्टर ट्रॉली से हरगांव मिल गन्ना लेकर गए थे।बताया जा रहा है शाम घर आते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और दिनेश ट्रैक्टर से नीचे कूदने लगे।पैर फंसने से दिनेश का सिर ट्रॉली के पहिए के नीचे कुचल गया जिससे दिनेश 35 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।0
0
Report
261121
सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान को बुल्डोजर से गिराया
Hargaon, Uttar Pradesh:लहरपुर तहसील क्षेत्र के सरावां ग्राम पंचायत में बुधवार को नवीन परती की जमीन पर बनाए गए मकान पर बुल्डोजर चलाया गया।अपर जिलाधिकारी न्यायिक कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस जारी किया गया था कि सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे अबरार पुत्र नजर मोहम्मद अपना कब्जा हटा लें ।नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर तहसीलदार लहरपुर मनीष त्रिपाठी की मौजूदगी में हरगांव पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मकान को जमीदोज कर दिया गया।सरकारी जमीन ग्राम प्रधान को सुपुर्द की गई।तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया बुल्डोजर कार्यवाही जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है।0
0
Report
