Back
JNVU में बैनर-होर्डिंग तोड़फोड़: NSUI के अध्यक्ष बबलू सोलंकी गिरफ्तार, कांग्रेस विरोध
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 15, 2026 17:45:16
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में आयोजित एक कार्यक्रम के बैनर और होर्डिंग के साथ तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एनएसयूआई के शहर जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी को दस्तयाब किया है। मामले को लेकर शहर की राजनीति भी गरमा गई है। एडीसीपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बैनर और होर्डिंग को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत कार्यक्रम के कॉऑर्डिनेटर एवं कुल सचिव की ओर से दी गई थी। शिकायत के आधार पर रातानाडा थाने में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनएसयूआई के शहर जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी को दस्तयाब कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम आरोपियों की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर कांग्रेस भी बबलू सोलंकी के समर्थन में उतर आई है। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा, पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनीष व्यास सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रातानाडा थाने पहुंचे और सोलंकी को हिरासत में लेने का विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सात साल से कम सजा वाले मामलों में पहले नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाना जरूरी होता है। इसके बावजूद पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई करते हुए बबलू सोलंकी को हिरासत में ले लिया, जो कानून के प्रावधानों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि नए लागू हुए बीएनएस कानून में भी इसी प्रकार की व्यवस्था है, ऐसे में बिना नोटिस किसी को हिरासत में लेना उचित नहीं है। बाईट01 वीरेंद्र सिंह एडीसीपी बाईट02 मनीष व्यास पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता वही दूसरी ओर एनएसयूआई जोधपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने भावुक शब्दों में कहा कि विश्वविद्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के सपनों और भविष्य का मंदिर है। इस पवित्र शिक्षा स्थल को किसी भी सूरत में राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इतिहास में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि विश्वविद्यालय परिसर को राजनीतिक प्रदर्शन का मंच बनाया जाए। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के नाम को लेकर लगाए गए बैनरों पर उन्होंने पहले ही आपत्ति जताई थी और इस संबंध में कुलगुरु से कई बार निवेदन भी किया था कि ऐसे बैनर हटाए जाएं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नहीं हटाया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 15, 2026 18:45:5637
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 18:45:3698
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 15, 2026 18:45:2536
Report
मैनपुरी-करहल के नानमई गांव की बेटी अदिति ने यूपीएससी में 859वीं रैंक हासिल कर जनपद का किया नाम रोशन.
183
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 15, 2026 18:31:0683
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 15, 2026 18:30:54156
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 15, 2026 18:30:43148
Report
AAAteek Ahmed
FollowMar 15, 2026 18:30:33158
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 15, 2026 18:30:22108
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 15, 2026 18:15:22173
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 18:15:09177
Report
113
Report
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर बेल्दी में निकाली जाएगी विशाल चुनरी यात्रा-कान्हा चतुर्वेदी प्रदेशसंयोजक
156
Report
दो माह से वेतन न मिलने पर बहादुरगंज नगर पंचायत के कर्मियों की हड़ताल पर ADM ने कहा- जल्द होगा भुगतान
181
Report
TCTanya chugh
FollowMar 15, 2026 18:01:11162
Report