Back
झालावाड़ एसपी ने सड़क हादसे में घायल जुड़वां बच्चियों को खुद अस्पताल पहुंचाकर मिसाल कायम की
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 05, 2026 12:03:49
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने सड़क दुर्घटना में घायल 2 जुड़वा बच्चियों को खुद के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाकर कर मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया झालरापाटन से झालावाड़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान बजाज शोरूम के समीप 2 नन्ही बालिकाएं सड़क पर घायल नजर आईं। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया की जैसे ही नजर पड़ी, तो उन्होंने वाहन रुकवाया और तुरंत ही उनकी खैरियत पूछी। एक बेटी को अधिक चोट आई थी तथा दूसरी के भी पैर में चोट लगी हुई थी। साथ में उनके पिता भी थे, तो एसपी अमित बुडानिया ने तीनों को तुरंत ही अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाया और उन्हें लेकर झालावाड़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और खुद की मौजूदगी में दोनों बच्चों की ड्रेसिंग करवाई। उधर घायल के पिता हजारीलाल ने बताया कि वह उसकी दोनों बेटियों अक्षिता और अक्षिदा को झालरापाटन के लालबाग के समीप स्थित स्कूल से लेकर अपने घर गिन्दौर की ओर जा रहे थे। उसी दरमियान झालरापाटन टेक के समीप बाइक सवार दो युवक बाइक लहराते हुए चल रहे थे। उसने इशारे से उन्हें समझाया, लेकिन कुछ देर बाद आगे बजाज शोरूम के समीप टेक पर बाइक सवार दोनों युवक उनकी बाइक को टक्कर मारकर मौके से भाग गए। जिसके चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बेटियों सहित में वे गिर गए। हादसे में दोनों जुड़वा बेटियों को चोट आई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एसपी अमित बुडानिया की उन पर नजर पड़ी, तो वह तुरंत ही वाहन रोककर उनके पास आए और उन्हें खुद के वाहन में बिठाकर जिला अस्पताल लाकर उपचार करवाया। एसपी अमित बुडानिया ने झालरापाटन पुलिस को सूचना देकर उनकी बाइक भी थाने भिजवा दी और टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवकों की तलाश के लिए भी सीसीटीवी फुटेज चेक करने के निर्देश दिए हैं। घायल बेटियों की मां भी सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची और बेटियों से मिलकर रो पड़ी। बेटियों की मां अंशु गौड ने बताया कि स्कूल से आते समय उनके पति और दोनों बेटियाँ घायल हो गए थे। एसपी साहब ने खुद मौके से फोन कर उन्हें सूचना दी और उनके पति व बेटियों को झालावाड़ जिला अस्पताल लाये। एसपी साहब ने मानवीयता पेश करते हुए मदद की और समय रहते बच्चों का उपचार करवाया। इसके लिए उनका परिवार एसपी साहब का आभारी है। गौरतलब है कि एसपी अमित बुडानिया ने सड़क दुर्घटना में घायलों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहतवीर योजना भी शुरू की है, जिसमें सड़क दुर्घटना के घायलों को तुरंत ही मदद पहुंचाने वाले राहगीरों को राहतवीर के तौर पर सम्मान दिया जाता है। ऐसे में आज झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने खुद राहतवीर बनकर उदाहरण पेश करते हुए आमजन को भी सड़क दुर्घटना के घायलों को मदद पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 13:35:050
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:33:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:32:230
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 05, 2026 13:31:450
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 05, 2026 13:30:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 05, 2026 13:30:190
Report
कई अस्पतालों से लौटे कैंसर मरीज को अंबे हॉस्पिटल में मिला नया जीवन, सफल सर्जरी के बाद परिवार में खुश
0
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 13:25:390
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 05, 2026 13:25:24Saharanpur, Uttar Pradesh:Date: 5.2.2026 | Location: saharanpur | MID PTC- इस खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए...जिनको इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 05, 2026 13:25:13Mathura, Uttar Pradesh:हमलावर ट्रक ड्राइवर की पिटाई से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया; इस दौरान हाईवे भीड़ मूकदर्शक बनी रही.
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 05, 2026 13:24:540
Report
0
Report