Back
भारत माला एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मेसाराम देवासी सहित 3 युवाओं की मौत
HBHeeralal Bhati
Jan 26, 2026 07:09:23
Jalore, Rajasthan
बागोड़ा जालौर -
बागोड़ा | भारत माला एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बागोड़ा के जाने-माने समाजसेवी व प्रॉपर्टी डीलर मेसाराम देवासी सहित तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे बागोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनभावनाओं को देखते हुए सोमवार को बागोड़ा का बाजार मे सन्नाटा रहा।
चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा और हर तरफ मातम का माहौल दिखाई दिया।
हादसे में मेसाराम देवासी के साथ उनके सहयोगी सीकाराम और झालाराम की भी मौत हो गई। मेसाराम देवासी समाजसेवा के साथ राजनीति में भी सक्रिय रहे थे। वे पूर्व में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने पीछे तीन बड़े भाई, 12 वर्षीय पुत्र, 10 वर्षीय पुत्री और माता को छोड़ गए हैं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
हादसे में जान गंवाने वाले सीकाराम, मेसाराम के मामा-ससुर के पुत्र थे और लंबे समय से उनके साथ कार्य कर रहे थे। उनके भी दो छोटे बच्चे हैं। वहीं झालाराम के घर महज 15 दिन पहले ही पुत्र का जन्म हुआ था। हादसे ने तीनों परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सभी मृतक और घायल जसोल स्थित राणी भटियाणी माता मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। हादसा सिवाना थाना क्षेत्र के आसोतरा-मूठली गांव के पास रविवार रात करीब 9 बजे हुआ。
सिवाना डीएसपी देरावर सिंह ने बताया कि कुल सात लोग हाईवे के किनारे पैदल चल रहे थे, जबकि उनके पीछे सामान से लदी एक बोलेरो कैंपर चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक मिनी ट्रक ने पहले बोलेरो कैंपर को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक ने आगे चल रहे पैदल यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया。
टक्कर के बाद मिनी ट्रक बोलेरो और यात्रियों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और अंत में बैरिकेड से टकराकर रुका। हादसे में सिकाराम (35) पुत्र विशनाराम, झालाराम (34) पुत्र केवाराराम मेघवाल और महेशाराम (30) पुत्र बाबरराम देवासी, सभी निवासी बागोड़ा, जालोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में लीलाराम (32) निवासी बागोड़ा, किशनाराम (23) देवासी निवासी लोहारवा धोरीमन्ना और निम्बगिरी (30) निवासी बागोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बालोतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है。
तीनों युवाओं की असामयिक मौत से बागोड़ा क्षेत्र स्तब्ध है। लोग इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बता रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 26, 2026 08:46:540
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 26, 2026 08:46:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 26, 2026 08:46:160
Report
AAASHISH AMBADE
FollowJan 26, 2026 08:46:070
Report
MKMukesh Kumar
FollowJan 26, 2026 08:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RSRahul shukla
FollowJan 26, 2026 08:37:000
Report
RSRahul shukla
FollowJan 26, 2026 08:36:490
Report
MPManish Purohit
FollowJan 26, 2026 08:36:390
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowJan 26, 2026 08:36:250
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 26, 2026 08:36:140
Report