Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

जालोर: बागरा पुलिस ने चोरी मामले में 5 गिरफ्तार, 52,100 व 131 तांबा बरामद

HBHeeralal Bhati
Oct 04, 2025 13:15:54
Jalore, Rajasthan
जालोर जिले के बागरा पुलिस की चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई पुलिस ने सोलर प्लांट मेडा निचला में चोरी की दो वारदातों का किया पर्दाफाश,पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपियों से 52,100 रुपए,131 किलो तांबा वायर और बोलेरो केम्पर किया जब्त,आरोपी रवि राणा,विपुल,रमेश कुमार,कैलाश व राजेंद्र उर्फ राजूराम को किया गिरफ्तार,जबकि दो आरोपी फरार,एसपी के निर्देशन थानाधिकारी मोहनलाल गर्ग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी व मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई,आरोपियों से पूछताछ जारी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kumar Bhati
Oct 04, 2025 15:33:48
Delhi, Delhi:फैक्ट्री की लिफ्ट की चपेट में आने से युवक की मौत। यमुनापार शाहदरा डिस्ट्रिक के जीटीबी एन्क्लेव थानांतर्गत एक कारीगर की लिफ्ट में सामान चढ़ाते समय लिफ्ट का तार टूटने से गिरी लिफ्ट की वजह से मौत हो गयी, मृतक के परिवार ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है कि लिफ्ट की कोई मेनटेंस नहीं की जाती थी जिस वजह से यह हादसा हुआ और युवक की जान चली गयी. फिलहाल मृतकों के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। मृतक की पहचान दिनेश (35) के रूप में हुई है, वह भिंड, मध्य प्रदेश का रहने वाला था और दिल्ली में अपने पिता अमर सिंह के साथ रहता था, जबकि गांव में इसकी पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं. दिनेश झिलमिल में DSIDC के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था, शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वह फैक्ट्री की लिफ्ट में सामान लोड कर रहा था, तभी लिफ्ट की मजबूत संरचना टूट गई जिसके कारण दिनेश लिफ्ट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की परंतु उसकी मौत हो गयी. दिनेश के भाई लव कुश बघेल ने अपने भाई की मौत का जिम्मेदार फैक्ट्री मालिक को बताया है कि लिफ्ट की हालत खस्ता थी जिस वजह से यह मौत हुई है. फैक्ट्री के मालिक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और मृतक के परिवार वालों को इंसाफ मिले। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजनों को शव सौप दिया है।
1
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Oct 04, 2025 15:33:31
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी दो सोसाइटी के पास एक ढाबे के कर्मचारी की शुक्रवार देर रात पीटकर हत्या कर दी गई। खाना मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मूलरुप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले वरुण कौशिक गौर सिटी सोसाइटी के पास गोपाल जी नाम से एक ढाबा चलाते है। वरुण कौशिक ने बताया कि शुक्रवार की रात एक युवक देर रात करीब 1:00 बजे ढाबे पर पहुंचा और शटर खुलवाकर खाना देने के लिए कहने लगा। वरुण ने कहा कि ढाबा बंद हो गया अब खाना नहीं है। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। वरुण और उसके कर्मचारियों ने आरोपी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह उन्हें देख लेने की धमकी देकर वहां चला गया। इस बीच वरुण और एक कर्मचारी ढाबे से अपने कमरे पर चले गए, जबकि एक कर्मचारी नीटू कश्यप ढाबे में अंदर जाकर सो गया। कुछ ही देर बाद ​आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ ढाबा पर पहुंच गया। आरोपियों ने ढाबे में मौजूद कर्मचारी नीटू कश्यप को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने की वजह से नीटू की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खाना मांगने को लेकर हुए झगड़े में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी सहारनपुर निवासी नीटू कश्यप की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में ढाबा संचालक वरुण कौशिक की शिकायत पर एक आरोपी नितिन और उसके दो अज्ञात साथियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा。
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Oct 04, 2025 15:33:21
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाले एक कंपनी के मैनेजर की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोसाइटी के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पैरामाउंट सोसाइटी में 42 वर्षीय आशीष गुप्ता अपनी पत्नी दिशा गुप्ता के साथ रहते थे। वह नोएडा की एक कंपनी में मैनेजर थे। दम्पति के कोई संतान नहीं है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मेंटेनेंस ऑफिस से पुलिस को सूचना दी गई कि आशीष गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब हो गई थी और उल्टी आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उधर सोसाइटी के लोगों का कहना है कि आशीष गुप्ता की हत्या की गई है। पुलिस ने संदेह होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 04, 2025 15:32:27
Bihar:समस्तीपुर में एक युवक का शव खेत से बरामद हुआ है जिसके शरीर पर कई जख्म के निशान पाए गए हैं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अग्रवाल और शिवाय के बीच की है जहां युवक की पहचान रामकरण शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शर्मा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के शराब कारोबारी दोस्तों के द्वारा शराब और मीट पार्टी की गई थी, पहले उसे खिला-पिलाकर फिर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, अब उनका लालन पालन कौन करेगा। सिंघिया थाना परिसर में डीआईयू टीम और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया; एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल से कुछ सैंपल जुटाकर जांच जारी है।
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Oct 04, 2025 15:32:13
0
comment0
Report
BSBarun Sengupta
Oct 04, 2025 15:32:00
Barrackpore, Kolkata, West Bengal:বরানগরে কাস্টমার সেজে চোখে লংকার গুড়ো দিয়ে মালিক কে খুন করে সোনার গহনা লুঠ করে পালালো ৫ দুস্কৃতি ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনার মুরলীধর শর্মা জানান অভিযুক্তরা ৫ জন এসেছিলো।প্রথমে ২ জন কাস্টোমার সেজে দোকানের ভিতর প্রবেশ করেন।তারপর তারা সোনার গহনা দেখাতে বলেন।এরপর দোকানের মালিক শংকর জানা অলংকার দেখাতে শুরু করে। এরপর বাইরে থাকা আরো দুজন দোকানের ভিতর ঢুকে পরে লংকার গুড়ো ছিটিয়ে দেয় শংকর জানার চোখে। এরপর তাকে বেধড়ক মারতে শুরু করে দুস্কৃতিরা। লোহার বস্তু দিয়ে মাথায় বারি মারলে রক্তাক্ত অবস্থায় লুটিয়ে পরে। শংকর জানা। এরপর তাকে হাত-পা বাধা অবস্থায় ফেলে রেখে চলে যায় দুস্কৃতিরা।এরপর CCTV তে শংকর জানার ছেলে দেখতে পেয়ে বরানগর থানায় খবর দেয়।পুলিশ এসে মৃতদেহ উদ্ধার করে。 তবে পুলিশ কমিশনার জানিয়েছেন খুব শীঘ্রই তারা খুনিদের ধরে ফেলবেন। বাইটঃ- মুরলীধর শর্মা( পুলিশ কমিশনার ব্যারাকপুর)
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 04, 2025 15:31:34
Vidisha, Madhya Pradesh:भारत माता को डायन कहने वाले कांग्रेस नेता असद जिलानी का पुलिस ने जुलूस निकाला। हिंदू संगठन ने जमानत न देने और रासुका लगाने की माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। असद जिलानी ने 3 अक्टूबर को फेसबुक पर 'भारत माता' के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने असद जिलानी को शुक्रवार शाम हिरासत में लिया था। 4 अक्टूबर को पुलिस असद जिलानी को सिरोंज थाने से अदालत तक पैदल जुलूस के रूप में ले गई। रास्ते भर आरोपी कान पकड़कर चलता रहा। VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विदिशा कलेक्टर के नाम सिरोंज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि असद जिलानी को जमानत न दी जाए और उस पर रासुका लगाई जाए। संगठनों का कहना है कि आरोपी पर पहले से 10 मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है, जिसकी मानसिकता देश विरोधी है। अपनी मांगों को लेकर हिंदू संगठनों ने तहसील कार्यालय की सीढ़ियों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो लगभग एक घंटे से जारी है। JMFC सिरोंज ने आज असद जिलानी को जमानत नहीं दी, उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ रासुका और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में भी कार्रवाई होगी या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हिंदू संगठन जिले भर में असद के खिलाफ प्रदर्शन कर रासुका लगाने, राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने और उसके अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 04, 2025 15:31:24
Vidisha, Madhya Pradesh:भारत माता को डायन कहने वाले कांग्रेस नेता असद जिलानी का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान हिंदू संगठनों ने आरोपी को जमानत न देने और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। असद जिलानी ने 3 अक्टूबर को फेसबुक पर 'भारत माता' के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने असद जिलानी को शुक्रवार शाम हिरासत में लिया था। 4 अक्टूबर को पुलिस असद जिलानी को सिरोंज थाने से अदालत तक पैदल जुलूस के रूप में ले गई। इस दौरान आरोपी रास्ते भर कान पकड़कर चलता रहा। VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विदिशा कलेक्टर के नाम सिरोंज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि असद जिलानी को जमानत न दी जाए और उस पर रासुका लगाई जाए। संगठनों का कहना है कि आरोपी पर पहले से 10 मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है, जिसकी मानसिकता देश विरोधी है। अपनी मांगों को लेकर हिंदू संगठनों ने तहसील कार्यालय की सीढ़ियों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जो लगभग एक घंटे से जारी है। JMFC सिरोंज ने आज असद जिलानी को जमानत नहीं दी, उसे जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ रासुका और राष्ट्र द्रोह की धाराओं में भी कार्रवाई होगी या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हिन्दू संगठन जिले भर में असद के खिलाफ प्रदर्शन कर रासुका लगाने, राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने और उसके अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 04, 2025 15:30:29
Vidisha, Madhya Pradesh:भारत माता को डायन कहने वाले कांग्रेस नेता असद जिलानी का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान हिंदू संगठनों ने आरोपी को जमानत न देने और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। असद जिलानी ने 3 अक्टूबर को फेसबुक पर 'भारत माता' के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने असद जिलानी को शुक्रवार शाम हिरासत में लिया था। आज, 4 अक्टूबर को पुलिस असद जिलानी को सिरोंज थाने से अदालत तक पैदल जुलूस के रूप में ले गई। इस दौरान आरोपी रास्ते भर कान पकड़कर चलता रहा। VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विदिशा कलेक्टर के नाम सिरोंज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि असद जिलानी को जमानत न दी जाए और उस पर रासुका लगाई जाए। संगठन दिल्ले जिलानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रासुका लगाने, राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने और उसके अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है। बाइट - रिंकू सुमन, संघ के सदस्य।
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Oct 04, 2025 15:30:20
Noida, Uttar Pradesh:बारां के मांगरोल में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का तीन सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना नगर पालिका परिसर के बाहर आज दूसरे दिन भी जारी रहा. विश्व हिन्दू परिषद की मांग है कि मांगरोल एसडीएम को हटाया जाए, अवैध सब्जी मंडी को यथा स्थान पर लाने और महिला के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की है. प्रखंड मंत्री सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि धरने के दूसरे दिन तक प्रशासन के किसी भी प्रतिनिधि ने आकर आंदोलन कर्ताओं से किसी प्रकार की कोई वार्ता नहीं की है और न मांगों को मानने के लिए किसी प्रकार का कोई आश्वासन दिया है. दूसरे दिन धरने में बैठने वालों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष brijesh maathur, akhraj nagar, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश शर्मा, raghuveer goshhar, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री ramakalyan meena, पूर्व सहकारी अध्यक्ष hariom meena, buddhiprakash suman, madan lal saini, hanuman pareta, ramlal pareta, murli meena, सहित अनेक महुआ ग्राम के लोग उपस्थित थे. जिनको विश्व हिन्दू परिषद के व्ययोवृद्द कार्यकर्त्ता niranjan jain और yogendra galav ने tilak laga कर dupatta dhaaran karwa kar dharne par bithaaya. Dharna say 5 baje tak chala.
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top