Back
गौर सिटी के ढाबे में विवाद के बाद कर्मचारी की हत्या; एक नामजद आरोपी
BPBHUPESH PRATAP
Oct 04, 2025 15:33:31
Greater Noida, Uttar Pradesh
ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी दो सोसाइटी के पास एक ढाबे के कर्मचारी की शुक्रवार देर रात पीटकर हत्या कर दी गई। खाना मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मूलरुप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले वरुण कौशिक गौर सिटी सोसाइटी के पास गोपाल जी नाम से एक ढाबा चलाते है। वरुण कौशिक ने बताया कि शुक्रवार की रात एक युवक देर रात करीब 1:00 बजे ढाबे पर पहुंचा और शटर खुलवाकर खाना देने के लिए कहने लगा। वरुण ने कहा कि ढाबा बंद हो गया अब खाना नहीं है। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। वरुण और उसके कर्मचारियों ने आरोपी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह उन्हें देख लेने की धमकी देकर वहां चला गया। इस बीच वरुण और एक कर्मचारी ढाबे से अपने कमरे पर चले गए, जबकि एक कर्मचारी नीटू कश्यप ढाबे में अंदर जाकर सो गया। कुछ ही देर बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ ढाबा पर पहुंच गया। आरोपियों ने ढाबे में मौजूद कर्मचारी नीटू कश्यप को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने की वजह से नीटू की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खाना मांगने को लेकर हुए झगड़े में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी सहारनपुर निवासी नीटू कश्यप की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में ढाबा संचालक वरुण कौशिक की शिकायत पर एक आरोपी नितिन और उसके दो अज्ञात साथियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा。
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VVvirendra vasinde
FollowOct 04, 2025 17:46:130
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 04, 2025 17:45:580
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 04, 2025 17:45:450
Report
NSNivedita Shukla
FollowOct 04, 2025 17:45:35Noida, Uttar Pradesh:Patna, Bihar: a black SUV hit a pedestrian woman and a young man. Both were seriously injured and rushed to the hospital. The incident was captured on CCTV
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 04, 2025 17:45:29Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Delhi CM Rekha Gupta Along With LG VK Saxena Attends Dandiya Programe In Baansera Park
0
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 04, 2025 17:45:200
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 04, 2025 17:45:070
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 04, 2025 17:35:043
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 04, 2025 17:30:450
Report
RGRupesh Gupta
FollowOct 04, 2025 17:30:370
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 04, 2025 17:30:290
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowOct 04, 2025 17:30:230
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowOct 04, 2025 17:30:090
Report
4
Report
0
Report