Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

Jalore - कोतवाली पुलिस की "ऑपरेशन खुलासा" के तहत कार्रवाई

May 14, 2025 14:59:27
Jalore, Rajasthan

ग्रेनाइट फैक्ट्री से केबल चोरी के मामले में 5 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन भी किया जब्त, आरोपी रहुल, निखिल, करणकुमार, मंगलाराम और श्रवण कुमार निवासी जालोर को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने टैक्सी में केबल भरकर की थी चोरी की वारदात, एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में कोतवाली थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AYAmit Yadav
Sept 10, 2025 09:24:07
Jaipur, Rajasthan:
खबर:--टीवी+हाईपर, जिला:--कोटपूतली-बहरोड़, लोकेशन: नीमराना, रिपोर्टर:-अमित यादव, इनफॉर्मर:-हरिओम सिंह, मोबाइल:-8824783266 ट्विटर:-@amitktp888,@harioms99573454.. लोकेशन:--नीमराना..... इंट्रो:--नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़)....कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र के मोल्डिया गांव में फायरिंग होने की सनसनीखेज वारदात हो गई। जानकारी के अनुसार मधु किन्नर पर बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से मधु गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और मोर्चरी के बाहर जमा हो गई है। मृतक मधु किन्नर स्थानीय स्तर पर जानी-मानी शख्सियत थी और कई सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहती थी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल यह वारदात इलाके में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। बाईट:--01....शालनी राज ASP नीमराना....
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Sept 10, 2025 09:23:56
Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन। बुधवार सुबह चक्र तीर्थ पर महिला कांस्टेबल आरती पाल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके भाई लोकेंद्र पाल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान एडीजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा और कलेक्टर रोशन सिंह ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। हर स्तर पर जो भी सहायता संभव होगी, उपलब्ध कराई जाएगी। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दिवंगत आरती पाल का परिवार रतलाम का रहने वाला है। परिवार की इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार उज्जैन में किया गया। यदि परिवार की ओर से कोई मांग आती है, तो उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - एसपी प्रदीप शर्मा
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Sept 10, 2025 09:23:43
Sikar, Rajasthan:
श्रीमाधोपुर सीकर मकान का पीछे का जंगला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवरात, एंकर सीकर के श्रीमाधोपुर थाना इलाके के चोलाई ढाणी में अज्ञात चोरों ने एक मकान के पीछे का जंगला तोड़कर दस लाख नगदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित अशोक यादव ने बताया कि कमरे के अंदर जाकर देखा तो संदूक में रखी नगदी ओर सोने-चांदी के जेवरात नही मिले। चोरी की सूचना पुलिस को दी।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Sept 10, 2025 09:23:31
Latehar, Jharkhand:
एंकर :- लातेहार हेरहंज थाना क्षेत्र के सलैया गाव के ख़ैराताड़ के पास 62 वर्षीय वृद्ध जागेश्वर उराव को अज्ञात अपराधियों ने टांगी से मार कर हत्या कर शव को जंगल में फेक दिया है । बताया जाता है कि मृतक जागेश्वर उराव गाय चराने जंगल गया था लेकिन शाम तक घर नहीं आने पर परिजन ने खोज बिन प्रारंभ किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका । हालाकि घटना की सूचना परिजन ने थाना पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद पुलिस में छानबीन के बाद जंगल से शव बरामद किया है । घटना के बाद परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है घटना के पीछे क्या मामला है पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है । वही परिजन ने बताया कि मेरे पिता बैल खोलने गए थे देर शाम तक घर नहीं लौटे जब खोजबीन की तो बैल वाले स्थान पर खून और टंगी मिला। इसके बाद हमें शक हुआ। सुबह जब फिर खोजने निकले तो जंगल में शव पड़ा मिला। बाइट :- महेंद्र उरांव, मृतक का छोटा बेटा संजीव कुमार गिरी लातेहार
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Sept 10, 2025 09:23:07
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:
KIND ATTEN : ZEE BIHAR JHARKHAND REPORTER JHULAN AGRAWAL PLACE: RAMGARH ( JHARKHAND) MOB: 7004279078 -9431923107 SLUG_1009ZBJ_RAM_DURGHATNA_R एंकर --वीओ ---रामगढ़ जिले के NH/33 रांची पटना हाईवे के चूटूपालू घाटी जिसे लोग मौत की घाटी के नाम से जानते है, वहां एक बार फिर एक बड़ी सड़क हादसा हुई है, इस सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उड़ीसा के कटक से एक 14 चक्का ट्रक संख्या (HR 63D 6515) पर जय लक्ष्मी एग्रो फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का चावल और दाल लोड थी, जो कि यूपी गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में रांची से रामगढ़ आने के दौरान चूटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और खलासी की दबने दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस ने दोनों शव को ट्रक से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भिजवाया । मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के रहने वाले गुलशन कुमार उम्र 24 वर्ष और कृष्ण कुमार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है, यह ट्रक जिन्ना ट्रांसपोर्ट का बताया जाता है। रामगढ़ थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार पांडे ने बताया कि इस हादसे में चालक उपचालक की मौत हो गई है, इस हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को फोन के जरिए दे दिया गया है। यह हादसा अहले सुबह हुई है।
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Sept 10, 2025 09:22:28
Gariyaband, Chhattisgarh:
गरियाबंद ब्रेकिंग...चाकू और गांजा के साथ माँ और बेटा गिरफ्तार...फिंगेश्वर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा...ओड़िसा से गांजा लेकर जा रहे थे राजनांदगांव...90 हजार रुपय के 9 किलो गांजा के साथ मां बेटा गिरफ्तार...भागने की कोशिश कर रहे थे तस्कर घेराबंदी कर पकड़ा...तस्करों से धारदार चाकू बरामद।
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Sept 10, 2025 09:21:39
Ambala, Haryana:
एंकर--अम्बाल छावनी में बड़े जलस्तर से प्रभावित हुए लोग अब त्वचा व आंखों के संक्रमण की बीमारियों से जूझ रहे हैं। अनेक लोग इस संक्रमण से जूझ रहे हैं। कुछ दिनों पहले कई इलाको मे जलभराव हो गया था जिसके बाद इन क्षेत्रों से पानी तो उतर गया है लेकिन लोगों के सामने चर्म रोग की समस्या आ रही है। अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहें हैं । चर्म रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद का कहना है कि लोगों को चाहिए कि बीमारियों को लेकर सावधानी बरतें। वीओ--पहाड़ो मे लगातार बरसात के बाद टांगरी नदी के कारण अंबाला छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ दिनों पहले जलभराव हो गया था जिसके बाद इन क्षेत्रों से पानी उतर गया है लेकिन लोगों के सामने चर्म रोग की समस्या आ रही है जिसके इलाज़ के लिए अंबाला छावनी सिविल अस्पताल में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। लोेगों का कहना था कि इस क्षेत्र में बरसात के बाद महेश नगर क्षेत्र की कुछ गलियों में पानी भर गया था। इसके बाद अब पानी तो उतर गया है लेकिन लोग सिविल अस्पताल में चर्म रोग की विभिन्न बीमारियों को लेकर आ रहे है । चर्म रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद का कहना है कि लोगों को चाहिए कि बीमारियों को लेकर सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि खाना खाने से पहले हाथ अवश्य धोयें। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह सफाई का ध्यान अवश्य रखें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डॉक्टर्स का कहना है कि पानी के साथ कई तरह की चीजें बहकर आ रही हैं। जो लोग बाढ़ के पानी के संपर्क में हैं, उन्हें त्वचा व आंखों का संक्रमण हो रहा है। हाथ, पैरों के साथ शरीर के कई हिस्सों में खुजली हो रही है। खुजाने से घाव भी पड़ रहे हैं। बाइट--डॉक्टर प्रमोद चर्म रोग विशेषज्ञ नागरिक हस्पताल अंबाला छावनी ! वीओ--वहीं हस्पताल मे इलाज के लिए आये लोगों का कहना है कि बरसात के बाद चर्म रोग की अनेक समस्याएं उनके सामने आ रही है ! उन्होंने बताया कि वह सुबह से ही अस्पताल में इलाज के लिए आए हुए है यहां निशुल्क इलाज किया जा रहा है और निशुल्क दवाइयां भी दी जा रही है। बाइट--एक से तीन--इलाज करवाने आये स्थानीय लोग !
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 10, 2025 09:21:04
Jaipur, Rajasthan:
नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़)..... नीमराना थाना क्षेत्र के मोल्डिया गांव में हुई फायरिंग, मधु किन्नर पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गोली लगने से मधु गंभीर रूप से हुई घायल, घायल को निजी अस्पताल करवाया भर्ती, जहां इलाज के दौरान मौत होने की आ रही है सुचना, नीमराना थाना पुलिस पहुंची मौके पर, मामले की कर रही है जांच, ग्रामीणों में फायरिंग की घटना के बाद दहशत का माहौल, पुलिस हमलावरों की कर रही है तलाश, क्षेत्र सहित आसपास के थाना क्षेत्रो मे करवाई नकाबन्दी।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Sept 10, 2025 09:20:53
Chandauli, Uttar Pradesh:
ब्रेकिंग : चंदौली.... - इलाज के दौरान 09 वर्षीय बालक की मौत को लेकर हुआ हंगामा - पीलिया के इलाज के लिए मंगलवार को निजी अस्पताल में बच्चा हुआ था भर्ती - निजी अस्पताल में भर्ती कर बच्चों को रात भर चढ़ाया गया पानी - 09 वर्षीय अंकित की मौत से फूटा परिजनों का आक्रोश - निजी अस्पताल में लोगों ने किया जमकर हंगामा - परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, रुपए के लालच में जबरन बच्चों को किया भर्ती - सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल संचालक डॉ मनीष दुबे को लिया हिरासत में - मृतक बच्चा अमिलाई गांव का बताया गया निवासी, मृतक के पिता पुणे में करते हैं प्राइवेट नौकरी - बलुआ थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव स्थित रक्षा हॉस्पिटल का मामला. Byte : परिजन.
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Sept 10, 2025 09:20:41
Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। शहर के अजमेरी गेट स्थित रामस्नेही संप्रदाय के रामद्वारा में चल रही चातुर्मास कथा के दौरानसंत केवलराम महाराज ने श्राद्ध पक्ष के बारे में उल्लेख करते हुए भक्तमाल कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने नवदा भक्ति पर प्रकाश डाला और उसके महत्व का वर्णन किया। इस दौरान संत केवलराम महाराज ने बताया कि आगामी माह अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य श्री रामदयालजी महाराज का ब्यावर आगमन हो रहा है। इस दौरान वे रामद्वारा में प्रवचन देंगे। कथा के दौरान उपस्थित सभी ने आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के ब्यावर आगमन के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान संत पुनीतराम एवं कीर्तिराम महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रामगोपाल सेन, अशोक सिंधी, चमन लाल प्रजापत, कांता सांखला, संगीता राजपूत, विमल राजपूत तथा गीताबाई अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में संत केवलराम महाराज ने उपस्थित सभी से  आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के  के ब्यावर आगमन के सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 10, 2025 09:20:33
Keonjhar, Odisha:
SLUG--ATTACK R.I. ବାଲେଶ୍ଵର ANCHOR -- ଆରଆଇ.ଙ୍କ ଠୁ ଲୁଟିନେଲେ NH ଲୁଟେରା । ଧାରୁଆ ଅସ୍ତ୍ରରେ ମୁଣ୍ଡରେ ଶକ୍ତ ଆଘାତ କରି ଲୁଟି ନେଲେ ପ୍ରାୟ ୧୦ ହଜାର ଟଙ୍କା। ୬୦ନଂ ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ଅଗ୍ରୱାଲା ବାଇପାସ ନିକଟରେ ହୋଇଛି ଆକ୍ରମଣ। ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ପ୍ରଥମେ ଜଳେଶ୍ୱର ଜିକେ ଭଟ୍ଟର ହସ୍ପିଟାଲ ପରେ ବାଲେଶ୍ୱରକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ୨୪ ଘଣ୍ଟା ଭିତରେ ଦୁଇ ଦୁଇଟି ଆକ୍ରମଣ।ଏଭଳି ଘଟଣା ଘଟିଛି ବାଲେଶ୍ୱର ଜିଲ୍ଲା ଜଳେଶ୍ୱର ଥାନା ୬୦ନଂ ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ଲକ୍ଷ୍ମନାଥ ଟୋଲପ୍ଲାଜା ଅନତି ଦୂର ଅଗ୍ରୱାଲ ବାଇପାସ ଠାରେ, ଜଳେଶ୍ୱର ତହସିଲ ଅଧିନସ୍ଥ ରାଇବଣିଆ ଆରଆଇ ନିଶିକାନ୍ତ ସିଂ ସନ୍ଧ୍ୟା ପ୍ରାୟ ୬ଟା ସମୟରେ ରାଇବଣିଆ ଅଫିସରୁ କାମ ସାରି ବାଇକ ଯୋଗେ ତହସିଲକୁ ଆସୁଥିବା ସମୟରେ ପ୍ରତେକ ଦିନ ଜାତୀୟ ରାଜପଥର ଟ୍ରକବସରୁ ଚାନ୍ଦା ଆଦାୟ କରୁଥିବା ଦେଉଳା ଗ୍ରାମର ଲୁଟେରା ରଞ୍ଜନ ଦାସ ଔରଫ କାଳିଆ ତାଙ୍କ ବାଇକକୁ ଅଟକାଇ ଧାରୁଆ ଅସ୍ତ୍ର ଦେଖାଇ ପାଖରେ ଯାହା ଅଛି ଦେବାକୁ କହିଥିଲେ, ମାତ୍ର ଆରଆଇ ନ ଦେବାରୁ ରଞ୍ଜନ ଉତକ୍ଷିପ୍ତ ହୋଇ ଧାରୁଆ ଅସ୍ତ୍ର ଟିକୁ ନିଶିକାନ୍ତ ମୁଣ୍ଡରେ ଶକ୍ତ ଆଘାତ କରି ତାଙ୍କ ପାଖରେ ଥିବା ସରକାରୀ ଅର୍ଥ ପ୍ରାୟ ୧୦ହଜାର ଟଙ୍କା ଲୁଟି ନେଇ ଚମ୍ପଟ ମାରି ଥିଲେ। ଅନ୍ୟ ପଟେ ଆରଆଇ କୁ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକମାନେ ଗୁରୁତ୍ୱର ଅବସ୍ଥାରେ ଜଳେଶ୍ୱର ଜିକେ ଭଟ୍ଟର ହସ୍ପିଟାଲକୁ ଆଣିଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଅଧିକ ଗୁରୁତ୍ୱ ଥିବାରୁ ବାଲେଶ୍ୱର ସ୍ଥାନାନ୍ତରିତ କରାଯାଇଛି। ଏନେଇ ଜଳେଶ୍ୱର ତହସିଲଦାର ସତ୍ୟଜିତ ମହାନ୍ତି ଜଳେଶ୍ୱର ଥାନାରେ ଏକ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି। ବାଇଟ -ନିଶିକାନ୍ତ ସିଂ (ଗୁରୁତ୍ୱର ଆରଆଇ ) ବାଇଟ -ସତ୍ୟଜିତ ମହାନ୍ତି (ତହସିଲଦାର ଜଳେଶ୍ୱର )
0
comment0
Report
NJNitish Jha
Sept 10, 2025 09:19:30
Mumbai, Maharashtra:
TVU 14 server 82 *राज तिलक रौशन, डीसीपी क्राइम ब्रांच* कफ परेड पुलिस स्टेशन में 6 सितंबर को एक एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 राइफलें और 40 राउंड चोरी करने की बात कही गई थी। सीसीटीवी फुटेज से हमें पता चला कि कैसे आरोपी ने पहले हथियार और गोला-बारूद चुराया और बाद में उसे परिसर के बाहर फेंक दिया, जहाँ एक अन्य व्यक्ति इंतज़ार कर रहा था। हमने 9 टीमें बनाईं। तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर हमने तेलंगाना के दोनों व्यक्तियों का पता लगाया। दोनों आरोपी भाई हैं। पहले हमने चोरी का मामला दर्ज किया था, अब उन पर आर्म्स एक्ट भी लगाया जाएगा। फिलहाल हम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस कृत्य के पीछे उनका असली मकसद क्या था। वे पुणे से तेलंगाना ट्रेन से आए थे। राकेश उस इलाके में घुसा था, बाद में उमेश चोरी वाले दिन वहाँ दिखाई दिया। जिस इलाके से दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था, उसका नक्सलवाद का इतिहास रहा है, इसलिए हम सभी पहलुओं से जाँच कर रहे हैं। राकेश पिछले साल से कोच्चि में काम कर रहा था।
2
comment0
Report
Sept 10, 2025 09:19:29
New Delhi, Delhi:

नेपाल में GEN-Z के प्रदर्शन के दौरान जेल ब्रेक का विडियो सामने आया है…जेल से क़ैदी फरार होने के लिए बेताब दिख रहे है…नेपाली सेना रोकने की कोशिश लगातार कर रही है…नेपाल के विभिन्न जिलों के जेलों को भी प्रदर्शनकारियों ने टार्गेट किया। काठमांडू के नक्खू, महोतरी जिला का जलेश्वर स्थित जेल, पोखरा जेल, रोतहट के गौर जिले के साथ ही जोगबनी सीमा से सटे सुनसरी जिले के झुमका जेल पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर हजारों की संख्या में कैदियों को भगा दिया। प्रदर्शनकारियों के जेल में घुसने के बाद सुरक्षाकर्मी पीछे हट गए…भारत-नेपाल सीमा से करीब 23 किलोमीटर दूर सुनसरी जिले के झुमका जेल पर भी उपद्रवियों ने हमला किया। जेलर सुवास लामिछाने के मुताबिक, देर रात उपद्रवियों ने बलपूर्वक हमला कर कैदियों को छुड़ा लिया। जेल के ए और बी ब्लॉक में कुल 1098 कैदी थे, लेकिन बुधवार सुबह की परेड में फरार कैदियों की संख्या बढ़कर 1576 हो गई। कई कैदी हथियार और अन्य सामान भी ले भागे। हालात बेकाबू होने पर सेना को बुलाना पड़ा।

2
comment0
Report
RVRajat Vohra
Sept 10, 2025 09:19:22
Jammu, :
Exclusive Ground Report from flood affected area of Kheri, Bantalab (Jammu) जम्मू के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों में बाढ़ बारिश के कारण भारी तबाही देखने को मिली है. फिलहाल जम्मू में बारिश बंद हुई है लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है. इसी बीच भारी बारिश के कारण जम्मू के बनतालाब इलाके के खेरी गांव में अभी भी पहाड़ धंस रहा है. दर्जनों घर टूट चुके हैं और कुछ तो जमींदोज हो चुके हैं ऐसे में लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं कि जिस तरह से लगातार पहाड़ धंस रहा है उनके जिंदगी भर की कमाई और मेहनत बर्बाद हो जाएगी और वो कैसे अपना जीवन ज्ञापन करेंगे. EXCLUSIVE GROUND REPORT SHOTS/GROUND REPORT WITH BYTES OF VICTIMS FEED INGESTED THROUGH TVU29 REPORTER: RAJAT VOHRA, ZEE MEDIA JAMMU VIDEO JOURNALIST: MANIK KERNI
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Sept 10, 2025 09:18:58
Noida, Uttar Pradesh:
रायबरेली (यूपी): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, " इस समय का मुख्य नारा है कि वोट चोर, गद्दी छोड़ और ये पूरे देश में साबित हो गया है। इसे हम हमेशा ऐसे साबित करते रहेंगे...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top