Back
बालेश्वर में NH लुटेरे ने आरआई पर हमला, 10 हजार लूट लिए
AMABHAYA MOHANTY
Sept 10, 2025 09:20:33
Keonjhar, Odisha
SLUG--ATTACK R.I.
ବାଲେଶ୍ଵର
ANCHOR -- ଆରଆଇ.ଙ୍କ ଠୁ ଲୁଟିନେଲେ NH ଲୁଟେରା । ଧାରୁଆ ଅସ୍ତ୍ରରେ ମୁଣ୍ଡରେ ଶକ୍ତ ଆଘାତ କରି ଲୁଟି ନେଲେ ପ୍ରାୟ ୧୦ ହଜାର ଟଙ୍କା। ୬୦ନଂ ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ଅଗ୍ରୱାଲା ବାଇପାସ ନିକଟରେ ହୋଇଛି ଆକ୍ରମଣ। ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ପ୍ରଥମେ ଜଳେଶ୍ୱର ଜିକେ ଭଟ୍ଟର ହସ୍ପିଟାଲ ପରେ ବାଲେଶ୍ୱରକୁ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ୨୪ ଘଣ୍ଟା ଭିତରେ ଦୁଇ ଦୁଇଟି ଆକ୍ରମଣ।ଏଭଳି ଘଟଣା ଘଟିଛି ବାଲେଶ୍ୱର ଜିଲ୍ଲା ଜଳେଶ୍ୱର ଥାନା ୬୦ନଂ ଜାତୀୟ ରାଜପଥ ଲକ୍ଷ୍ମନାଥ ଟୋଲପ୍ଲାଜା ଅନତି ଦୂର ଅଗ୍ରୱାଲ ବାଇପାସ ଠାରେ, ଜଳେଶ୍ୱର ତହସିଲ ଅଧିନସ୍ଥ ରାଇବଣିଆ ଆରଆଇ ନିଶିକାନ୍ତ ସିଂ ସନ୍ଧ୍ୟା ପ୍ରାୟ ୬ଟା ସମୟରେ ରାଇବଣିଆ ଅଫିସରୁ କାମ ସାରି ବାଇକ ଯୋଗେ ତହସିଲକୁ ଆସୁଥିବା ସମୟରେ ପ୍ରତେକ ଦିନ ଜାତୀୟ ରାଜପଥର ଟ୍ରକବସରୁ ଚାନ୍ଦା ଆଦାୟ କରୁଥିବା ଦେଉଳା ଗ୍ରାମର ଲୁଟେରା ରଞ୍ଜନ ଦାସ ଔରଫ କାଳିଆ ତାଙ୍କ ବାଇକକୁ ଅଟକାଇ ଧାରୁଆ ଅସ୍ତ୍ର ଦେଖାଇ ପାଖରେ ଯାହା ଅଛି ଦେବାକୁ କହିଥିଲେ, ମାତ୍ର ଆରଆଇ ନ ଦେବାରୁ ରଞ୍ଜନ ଉତକ୍ଷିପ୍ତ ହୋଇ ଧାରୁଆ ଅସ୍ତ୍ର ଟିକୁ ନିଶିକାନ୍ତ ମୁଣ୍ଡରେ ଶକ୍ତ ଆଘାତ କରି ତାଙ୍କ ପାଖରେ ଥିବା ସରକାରୀ ଅର୍ଥ ପ୍ରାୟ ୧୦ହଜାର ଟଙ୍କା ଲୁଟି ନେଇ ଚମ୍ପଟ ମାରି ଥିଲେ। ଅନ୍ୟ ପଟେ ଆରଆଇ କୁ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକମାନେ ଗୁରୁତ୍ୱର ଅବସ୍ଥାରେ ଜଳେଶ୍ୱର ଜିକେ ଭଟ୍ଟର ହସ୍ପିଟାଲକୁ ଆଣିଥିଲେ ମଧ୍ୟ ଅଧିକ ଗୁରୁତ୍ୱ ଥିବାରୁ ବାଲେଶ୍ୱର ସ୍ଥାନାନ୍ତରିତ କରାଯାଇଛି। ଏନେଇ ଜଳେଶ୍ୱର ତହସିଲଦାର ସତ୍ୟଜିତ ମହାନ୍ତି ଜଳେଶ୍ୱର ଥାନାରେ ଏକ ଲିଖିତ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି।
ବାଇଟ -ନିଶିକାନ୍ତ ସିଂ (ଗୁରୁତ୍ୱର ଆରଆଇ )
ବାଇଟ -ସତ୍ୟଜିତ ମହାନ୍ତି (ତହସିଲଦାର ଜଳେଶ୍ୱର )
9
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 10, 2025 13:51:35Jodhpur, Rajasthan:
FEED BY TVU 79
जोधपुर मानसून की बारिश 7 दिन पहले बंद हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद जोधपुर शहर की बात करें तो जोधपुर से जयपुर जाने वाले मार्ग पूरी तरीके से अवरुद्ध हो रखा है बनाड़ रोड पर पानी भरा हुआ है लेकिन 7 दिन से नगर निगम ने वह पानी खाली नहीं करवाया ऐसे में आम जनता को लगातार इस गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ता है सड़क के बीच में इतने गड्ढे हैं कि इस पानी के बीच में कहां गिर जाए यह भी पता नहीं है लगातार शिकायतें हो रही है लेकिन किसी के कानों पर जू तक नहीं रेंग रही है ऐसे में आम जनता के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन को लोगों ने आग्रह किया है कि इस समस्या से उनको निजात दिलवाई जाए और सड़क पर बड़ा पानी तत्काल खाली करवाया जाए ताकि वहां से गुजरने वाले लोग और आगे परेशान ना हो।
राकेश भारद्वाज ज़ी मीडिया जोधपुर
0
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 10, 2025 13:51:28Bhilwara, Rajasthan:
जिला_भीलवाड़ा
विधानसभा_आसींद
खबर की लोकेशन_आसींद
स्थानीय संवाददाता_सावर मल शर्मा
Mob_9252848137
ट्विटर_@sanwarm52344848
खारी नदी में गिरी बाइक सवार महिला, क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया
आसींद। खारी नदी में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद बेरिकेड्स हटा दिए जाने के कारण आज पूरे दिन तीन से चार घटनाएं हो गई
वही नगरवासियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार महिला सहित युवक नदी में जा गिरी, जिसे आस-पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन बुलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
पिछले एक सप्ताह से खारी नदी उफान पर है। इसके बावजूद, कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने नदी के दोनों ओर लगे बेरिकेड्स हटा दिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके बाद आज दिन भर में नदी में गिरने की 3 से 4 घटनाएं हो चुकी हैं। आज हुई घटना में एक महिला अपनी बाइक के साथ नदी में गिर गई। सौभाग्य से, पास के दुकानदार और नगरवासी तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने एक क्रेन की व्यवस्था की और महिला के साथ-साथ बाइक को भी सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय निवासी अब्दुल रियाज शेख ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "एक ही दिन में तीन-चार घटनाएं होने के बावजूद प्रशासन का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। यह प्रशासन की घोर लापरवाही दिखाता है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।"
नगर वासियों का कहना है कि प्रशासन को नदी का जलस्तर कम होने तक बेरिकेड्स नहीं हटाने चाहिए थे। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
वही दूसरी घटना कुछ समय पहले ही बाइक सहित एक युवक खारी नदी में जा गिरा जिसको भी क्रेन की सहायता से बाहर निकल गया
बाइट अब्दुल रियाज शेख
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowSept 10, 2025 13:51:17Sikar, Rajasthan:
जिला सीकर
लोकेशन नीमकाथाना
नाम स्थानीय रिपोर्टर सद्दाम हुसैन
मोबाइल 9462 630 310
@sadamhusain7866
नीमकाथाना सदर पुलिस की कार्रवाई।
सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।वार्ड नम्बर 13 खटीकान का मौहल्ला मावण्डा खुर्द निवासी शोयब खान को किया गिरफ्तार। शोएब पर अजय बलाई की हत्या का भी है आरोप।सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने दी जानकारी।
एंकर
नीमकाथाना सदर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में वार्ड नंबर 13 खटीकान का मौहल्ला मावण्डा खुर्द का निवासी को गिरफ्तार किया है।आरोपी शोएब खान पर अजय बलाई की हत्या का भी आरोप है। अजय बलाई की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर सर्व समाज के लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।पुलिस प्रशासन ने 10 दिन का समय देते हुए आश्वासन दिया था कि आरोपी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया था, लेकिन चेतावनी दी थी कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 18 सितंबर को फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा।इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी शोएब खान को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अजय बलाई की हत्या और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में भी शोएब से पूछताछ में जुटी हुई है।
0
Report
PSPradeep Soni
FollowSept 10, 2025 13:51:06Jaipur, Rajasthan:
चौमूं जयपुर
प्रदीप सोनी
जयपुर के चौमूं से बड़ी खबर
स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले दो बच्चे हुए गायब
परिजन औऱ होस्टल संचालक पहुंचे थाने
रोनक और विनय नाम के बच्चे हुए गायब
दो बच्चे कल शाम को होस्टल से हैं लापता
बच्चे ना होस्टल पहुंचे..ना अपने घर
परिजनों का रो- रोकर हुआ बुरा हाल
बच्चो को ढूढ़ने के लिए पुलिस टीमो का गठन
CCTV खंगाल रही हैं पुलिस टीम
हरमाड़ा बेनाड़ के रहने वाले है बच्चे
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 10, 2025 13:50:54Jaipur, Rajasthan:
नोट— खबर की फीड 10 सितंबर के ओएफसी पर दिया टूर स्लग से भेजे गए
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर— उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अल्बर्ट हॉल से फ्लिक्स बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,,,,, इस मौके पर पर्यटन विभाग और इंटरसिटी मोबिलिटी प्रोवाइडर फ्लिक्स बस के बीच विशेष साझेदारी की शुरुआत हुई,,,,,इस पहल का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत को देश-विदेश में प्रमोट करना और यात्रियों को एक अनूठा अनुभव प्राप्त करेगा,,,,, फ्लिक्स बस, विरासत-थीम पर आधारित कस्टम-ब्रांडेड बसों के माध्यम से राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों और गाथाओं को प्रदर्शित करेगी,,,,,, ये बसें यूके में लंदन–कैम्ब्रिज रूट पर और भारत में देहरादून–हरिद्वार–दिल्ली–जयपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर प्रतिदिन संचालित होंगी,,,,,
बस के माध्यम से पर्यटन का प्रचार—प्रसार—
बसों की ब्रांडिंग पर राजस्थान की धरोहरों और प्रसिद्ध गाथाओं की झलक दिखाई देगी,,,,, साथ ही, राजस्थान पर्यटन विभाग की वेबसाइट से जुड़ा क्यूआर कोड भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों—यात्रियों को अतिरिक्त जानकारी मिल सकेगी,,,, प्रचार अवधि के दौरान जयपुर पहुंचने वाले 100 पर्यटकों को फ्लिक्स बस में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय से निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाएगी,,,,, इस साझेदारी को संयुक्त सोशल मीडिया कैंपेन और यूज़र-जनरेटेड कंटेंट के माध्यम से बड़े स्तर पर प्रमोट किया जाएगा,,,,,
जयपुर में लंदन की तर्ज पर हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बस सेवा—
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा,"फ्लिक्स बस के साथ यह अनूठी साझेदारी राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर और वैभवशाली विरासत को विश्व स्तर पर प्रदर्शित होगा,,,, यह पहल न केवल यूके और भारत के यात्रियों को आकर्षित करेगी बल्कि राजस्थान पर्यटन के लिए नए द्वार भी खोलेगी,,,,, भविष्य में इसे और रूट्स पर भी विस्तार दिया जा सकता है,,,,,,दिया कुमारी ने घोषणा की कि जल्द ही जयपुर में लंदन की तर्ज पर हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बस सेवा पीपीपी मॉडल पर शुरू की जाएगी, जिससे पर्यटकों का अनुभव और भी खास होगा,,,,इस अवसर पर फ्लिक्स बस इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्या खुराना और पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड भी मौजूद रहे,,,,,
बाइट— दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री राजस्थान
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 10, 2025 13:50:47Bilaspur, Chhattisgarh:
बिलासपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक उपभोक्ता जायरा आमीन के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। फोरम ने रिलायंस स्मार्ट बाजार को आदेश दिया है कि वह ग्राहक से अतिरिक्त 3 रुपए लेने पर जुर्माना अदा करे। यह मामला उस समय सामने आया जब रिलायंस ने 235 रुपए की चाय पत्ती को 238 रुपए में बेच दिया। ग्राहक ने अतिरिक्त 3 रुपए वसूलने के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने सेवा में कमी का हवाला दिया था। फोरम ने आदेश दिया कि रिलायंस स्मार्ट बाजार, जो नूतन चौक, सरकंडा में स्थित है, उपभोक्ता को 3 हजार रुपए 45 दिन के भीतर वापस करने के निर्देश दिए है।
बाइट–आलोक पांडेय
(सदस्य,जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग)
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowSept 10, 2025 13:50:28Katni, Madhya Pradesh:
कटनी - सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर निकला फेक, पुलिस ने किया सच उजागर।
एंकर - कटनी जिले में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कई लोगों की तस्वीरें लगाकर यह दावा किया जा रहा था कि ये लोग कम्बल और कपड़े बेचने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। लोगों में डर और अफवाह फैलाने वाले इस पोस्टर की जांच जब पुलिस ने की तो सच्चाई कुछ और ही निकली।
VO 01 - एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि जांच के बाद यह पोस्टर पूरी तरह फेक पाया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना जांचे-परखे किसी भी सूचना पर भरोसा करना और उसे आगे बढ़ाना गलत है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कटनी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रातभर शहर में प्रभावी गश्त की गई। जिले के सभी थाना प्रभारियों को मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए और गत रात्रि करीब 350 संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को रोककर पूछताछ की गई और उन्हें सख्त हिदायत दी गई। साथ ही आम नागरिकों को समझाया गया कि अफवाहों से गुमराह न हों और सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें। वही कटनी पुलिस की अपील करते हुए साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक पोस्ट पर विश्वास न करें। अगर कोई संदिग्ध जानकारी या गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचित करें।
बाइट - संतोष डेहरिया एडिशन एसपी कटनी
0
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowSept 10, 2025 13:50:17Kurustikur, Chhattisgarh:
एंकर - आज कांकेर जिले के पखांजूर इलाके से एक प्रतिनिधि मंडल कांकेर के एस पी से मिले। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि तीन महीने पूर्व दुर्गकोण्दल थानाक्षेत्र के हुलघाट गांव में जयंती मंडल नमक एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिसमें आज तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही पुलिस को किसी प्रकार का कोई सुराग ही हाथ लगा है ऐसे में हत्यारा आराम से घूम रहा है। इस मामले में जल्द जांच कर हत्यारे की गिरफ्तारी होनी चाहिए अन्यथा एक जन आंदोलन किया जाएगा। विदित हो कि प्रतिनिधि मंडल के साथ मृतिका के परिजन भी एस पी कार्यालय कांकेर पहुंचे थे। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इस मामले में कांकेर एस पी ने जल्द कारवाई कर हत्यारे की गिरफ्तारी करने की बात कही है।
बाइट - मनोज कुमार मंडल
बाइट - कुमार मंडल
0
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 10, 2025 13:49:48Chhatarpur, Madhya Pradesh:
एकंर -पीएम आवास योजना शहरी में अनियमितता करने वाले हितग्राहियों पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर उन हितग्राहियों से वसूली की जा रही है जिन्होंने मकान अधूरा छोड़ दिया है या पति-पत्नी दोनों ने अलग-अलग नाम से योजना का लाभ लिया है।
कार्रवाई के दौरान हितग्राहियों को नोटिस जारी कर वसूली की गई। इस दौरान 2 मोटरसाइकिल और मोहम्मद आजाद की एक टैक्सी जब्त की गई। साथ ही मौके पर हितग्राही विजय पिपरैया से 50 हजार की राशि वसूल की गई।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि शासन को करीब 72 लाख रुपये की राशि वसूली करनी है। कई मामलों में पति-पत्नी दोनों ने गलत तरीके से पैसा लिया है। साथ ही जिन लोगों ने मकान अपूर्ण है, उन्हें समझाइश दी शीघ्र ही पूर्ण करें। अक्टूबर के बाद ऐसे हितग्राहियों को कोई अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि राजस्व विभाग के माध्यम से आरआरसी की कार्रवाई की जा रही है। कुर्की और नीलामी के जरिए राशि वसूली जाएगी और यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक पूरा पैसा वापस नहीं हो जाता।
कार्रवाई जारी रहेगी।
बाईट-माधुरी शर्मा -सीएमओ
बाईट-खज्जू कोरी -हितग्राही
3
Report
TKTushar Kanchhal
FollowSept 10, 2025 13:49:33Indore, Madhya Pradesh:
इंदौर इंदौर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है महिला से 24 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की गई है
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत आजाद नगर पुलिस ने 24ग्राम ब्राउन शुगर के साथ क्षेत्र की सावित्रीबाई को गिरफ्तार किया है सावित्रीबाई के विरुद्ध करीब दो दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है पूछताछ के दौरान सावित्रीबाई ने बताया कि वह लंबे समय से नशे का कारोबार कर रही है पूर्व में भी पुलिस उसे पकड़ चुकी है वहीं अभी तक कुछ दिनों से वहां ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए छोटे बच्चों का उपयोग कर रही थी करीब 10 साल से 12 साल की उम्र के बच्चों के माध्यम से वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर तस्करी की घटना को अंजाम दे रही थी पुलिस अब पूरे मामले में रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है
बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowSept 10, 2025 13:49:22Jalore, Rajasthan:
एंकर रानीवाडा* - जसवंतपुरा में राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन की स्वीकृति होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर ग्रामीणों ने बीजेपी पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल का माला व साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत लोगो ने मिठाई बांटकर महाविद्यालय की दी शुभकामनाए देवल के प्रयास लाये रंग नवनिर्मित भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख की राशि हुई स्वीकृत देवल ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त जसवन्तपुरा में महाविद्यालय खोलने की लंबे समय से चल रही थी मांग बजट 2025-26 में हुई महाविद्यालय की घोषणा के बाद अब भवन का होगा निर्माण
1. पूर्व विधायक नारायणसिंह की बाइट
2. पूर्व विधायक का किया स्वागत
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 10, 2025 13:49:12Jodhpur, Rajasthan:
_बालेसर जोधपुर चामू थाना एवं खुडियाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डेरिया गांव में चार माह पूर्व शादी हुई 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस एवं प्रत्यशदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार देचू पुलिस थाना क्षेत्र के मंडला कल्ला निवासी रूपा मेघवाल पुत्री लीलाराम मेघवाल की शादी डेरिया गांव निवासी सुरेश के साथ 30 अप्रेल को हुई थी। कल रात को उसकी फांसी के फंदे से लटकने से मौत हो गई। पीहर पक्ष को इसकी सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे एवं पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। तभी खुडियाला चौकी प्रभारी गोपीकिशनसिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे एंव मृतका के शव को कब्जे मे लेकर परिजनों के साथ बालेसर सीएचसी पहुंचे जहां पर मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों का सुर्पद किया। वही मृतका के पिता लीलाराम पुत्र मुलाराम जाति मेघवाल निवासी मंडला कल्ला ने खुडियाला पुलिस चौकी में रिपोर्ट देकर बताया की उसकी 20 वर्षिय पुत्री रूपा मेघवाल की शादी गत 30 अप्रेल को डेरिया गांव निवासी सुरेश पुत्र चेनाराम जाति मेघवाल के साथ हुई थी । पिछले दो महिने से उसकी पुत्री को उसका पति सुरेश,सास कोजी देवी,दादी ससुर जसाराम, दादी सास फूली देवी ,एवं काकी ससुर थानाराम ,काकी सास विमला ये सब दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।पुलिस ने मृतका के पिता की रिर्पोट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामलें की जांच बालेसर पुलिस उपअधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 10, 2025 13:48:55Jodhpur, Rajasthan:
_बालेसर जोधपुर कस्बे में स्थित राणा उगम सिंह ईन्दा राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ.महेंद्र सिंह राठौङ ने बताया की विधार्थियों को अपने जीवन में नकारात्मकता से दूर रहते हुए स्वयं का सृजन करना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर खूशबू कंवर ने मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण व आत्महत्या रोकथाम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा व्याख्यान में तनाव प्रबंधन आत्म-विश्वास सकारात्मक सोच तथा साथियों के सहयोग की भूमिका पर विशेष बल दिया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर शारदा शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को प्रोत्साहित किया और आत्महत्या रोकथाम के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के स्टाफ ने विधार्थियों के साथ मिलकर जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया एवं आत्महत्या मुक्त भारत थीम पर आधारित सामूहिक शपथ ली । इस दौरान सुभान खान, प्रेम कुमार, वीरमाराम देवासी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरधारी सोलंकी, होमगार्ड सुमेर सिंह सहित कॉलेज के अनेक विधार्थी उपस्थित रहे।
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowSept 10, 2025 13:48:43Bikaner, Rajasthan:
Rounak vyas
bikaner
बीकानेर से बड़ी खबर
सेंट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई
जयपुर रोड पर कंटेनर से बिना बिल का पान मसाला व जर्दा पकड़ा
करीब 63 लाख रुपये का माल जब्त
59.06 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
29.53 लाख रुपये की कर देयता भी तय,
जोधपुर जीएसटी टीम की बीकानेर में बड़ी कार्यवाही,
प्रधान आयुक्त सु. अनंत कृष्णन व अपर आयुक्त मुकेश कटारिया के निर्देश पर अधीक्षक संजय कुमार सोनी के नेतृत्व में कार्यवाही
विभाग ने कहा-आगे भी सख्ती जारी रहेगी
इस दौरान टीम में निरीक्षक अतुल गोयल, कार्यकारी सहायक सूर्यप्रकाश बिश्नोई, हेड हवलदार महेश कुमार,
निजी सहायक मोहित गोस्वामी और कन्हैयालाल देवड़ा रहे शामिल
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 10, 2025 13:48:20Ujjain, Madhya Pradesh:
उज्जैन: मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आज उज्जैन के सिटी बस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रदेश में सरकारी बस सेवा को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। इस नई पहल का उद्देश्य प्रदेशवासियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
इस नई सेवा का संचालन 'म.प्र. यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना लिमिटेड कंपनी' द्वारा किया जाएगा, जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं। शुरुआत में इंदौर संभाग से बसें चलेंगी, जिसके बाद जबलपुर, सागर और उज्जैन संभागों में भी इस सेवा का विस्तार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 के अंत तक प्रदेश के सभी संभागों को इस योजना से जोड़ा जाए।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँगे। बसों की निगरानी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के माध्यम से होगी। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से बस के आगमन-प्रस्थान का समय जानने की सुविधा भी मिलेगी। यह ऐप यात्रियों को अपने निकट संबंधियों की यात्रा को ट्रैक करने की सुविधा भी देगा। यात्रियों से केवल सरकार द्वारा निर्धारित किराया लिया जाएगा, और शिकायतों के लिए एक मोबाइल ऐप उपलब्ध होगा।
पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस सेवा में निजी बस ऑपरेटरों के साथ पारदर्शी अनुबंध किया जाएगा, जिससे उनके व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा। यह सेवा मध्यप्रदेश की जनता को एक सुलभ, सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।
बाइट - मंत्री उदय प्रताप सिंह
बाइट - मनीष सिंह प्रमुख सचिव
0
Report