Back
बिश्नोई समाज ने होली दहन न कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया
HBHeeralal Bhati
Mar 02, 2026 15:16:29
Jalore, Rajasthan
पर्यावरण संरक्षण व आस्था के चलते होली दहन करना तो दूर, उसकी लौ भी नहीं देखते हैं। होली दहन की लौ नहीं देखने के पीछे भी उनकी मान्यता हैं कि यह आयोजन भक्त प्रहलाद को मारने के लिए किया था और विष्णु भगवान ने 12 करोड़ जीवों के उद्धार के लिए वचन देकर कलयुग में भगवान जांम्भोजी के रूप में अवतरित हुए। इसलिए बिश्नोई समाज स्वयं को प्रहलाद पंथी मानते हैं। सदियों से चली आ रही यह परंपरा न सिर्फ पानी की बर्बादी रोकता है, बल्कि पर्यावरण को बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
डॉ स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने बताया कि होलिका दहन से पूर्व जब प्रहलाद को गोद में लेकर बैठती है, तभी से शोक शुरू हो जाता है सुबह प्रहलाद के सुरक्षित लौटने व होलिका के दहन के बाद विश्नोई समाज खुशी मनाता है। बिश्नोई समाज के अनुसार प्रहलाद विष्णु भक्त थे। विश्नोई पंथ के प्रवर्तक भगवान जंभेश्वर विष्णु के अवतार थे। कलयुग में संवत 1542 कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी को भगवान जंभेश्वर ने कलश की स्थापना कर पवित्र पाहल पिलाकर विश्नोई पंथ बनाया था जांभाणी साहित्य के अनुसार तब के प्रहलाद पंथ के अनुयायी ही आज के विश्नोई समाज के लोग हैं, जो भगवान विष्णु को अपना आराध्य मानते हैं बिश्नोई समाज के लोग धुलंडी के दिन जगह-जगह गुरु जम्भेश्वर की शब्दवाणी का पाठ कर पाहल बनाते है और बिश्नोई समाज के लोग पाहल ग्रहण करते है और फिर सभी मिलकर खुशियां मनाते है जो व्यक्ति घर में पाहल नहीं करते हैं वे मंदिर में सामूहिक होने वाले पाहल से पवित्र जल लाकर उसे ग्रहण करते हैं। फिर खुशी से मिठाइयां बनाकर खाते है।
सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट
बाईट-
(1)डॉ स्वामी सच्चिदानंद आचार्य-लालासर साथरी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:250
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 18:15:110
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 02, 2026 18:02:190
Report
0
Report
61
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 02, 2026 18:01:290
Report
ASAmit Singh
FollowMar 02, 2026 18:01:120
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 02, 2026 18:00:370
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 02, 2026 18:00:250
Report
109
Report
0
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 02, 2026 17:46:160
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 02, 2026 17:46:080
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 02, 2026 17:45:580
Report
