icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाइक चोर गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार 24 बाइक बरामद

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... बाइक चोर गैंग एंकर .... शामली जनपद की कांधला और थाना भवन पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक स्कूटी सहित 24 मोटरसाइकिल बरामद की है।सभी आरोपी यूपी हरियाणा के कई जनपदों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।उक्त आरोपी चार से ₹5000 में बाइक को बेच देते थे। वही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। ...... आपको बता दे कि शामली जनपद की जनपद में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाते हुए थाना भवन और कांधला पुलिस ने करीब जो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक आरोपी नाबालिग है पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही से नोज के वन विभाग के जंगल से करीब 12 मोटरसाइकिल बरामद की जबकि 10 मोटरसाइकिल दूसरी अन्य जगह से वह एक स्कूटी अन्य जगह से बरामद की है घटना के मामले में पुलिस ने जहां जो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अजय उपजिता पुत्र रामपाल गांव मस्त गढ़ ,शोएब पुत्र फाजिल मोहल्ला रीति वाला थाना भवन, अंकित अप कला पुत्र सूरजभान ग्राम खेड़ा गदाई थाना भवन सावन पुत्र राजपाल निवासी राझड थाना गढ़ी पुख्ता शामली ओर इंसाफ़गंतु पुत्र मोहसिन ग्राम कुंडा कला थाना गंगौह जनपद सहारनपुर आदि को गिरफ्तार किया।वही कांधला थाना पुलिस ने वासु पुत्र अमित निवासी खंद्रावली, राहुल पुत्र जगत सिंह, कपिल पुत्र रामप्रसाद निवासी रामपुर खेड़ी थानां कांधला थाना से गिरफ्तारी की है।पकड़े गए आरोपी पहले भी कई बार आपराधिक मुकदमों में जेल जा चुके हैं।पकड़े गए आरोपियों में अजय उप जीता निवासी थाना भवन पर करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं जिसमें शामली थाना भवन पर आपराधिक मामले अंकित है। वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाते हुए कांधला थाना और थाना भवन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 3 नाबालिक हैं सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है वहीं पकड़े गया आरोपियों के पास से 24 मोटरसाइकिल यह बरामद की गई है। बाइट ....एनपी सिंह एसपी शामली
0
0
Report
Advertisement

जयपुर-ढूंढाड़ अंचल में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज का अभियान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-ढूंढाड़ अंचल में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज का अभियान ज्ञानभारतम् के तहत पांडुलिपि सर्वेक्षण दल ढूंढाड़ के लिए रवाना संस्कृत विद्वानों, शोधार्थियों और विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी सर्वेक्षण प्राचीन मठों,मंदिरों,ऐतिहासिक पुस्तकालयों,निजी संग्रहों में होगी खोज सदियों पुरानी दुर्लभ और अप्रकाशित पांडुलिपियों का सर्वे, पांडुलिपियों की स्थिति, विषय-वस्तु, लिपि, ऐतिहासिक प्रासंगिकता होगी दर्ज दर्शन, साहित्य, ज्योतिष, वेद और आयुर्वेद से जुड़ी पांडुलिपियों पर विशेष फोकस सर्वेक्षण के बाद दुर्लभ ग्रंथों को डिजिटलीकरण और वैज्ञानिक संरक्षण से जोड़ा जाएगा
0
0
Report
Advertisement

महोबा: दीपावली से पहले 37 कुंटल अवैध पटाखे समेत चार गिरफ्तार

Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- बुंदेलखंड के महोबा में दीपावली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों से लादकर एमपी ले जाई जा रही करीब 37 कुंटल अवैध पटाखे की खेप पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे पिता-2 पुत्रों सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। विवरण: महोबकंठ थानाक्षेत्र के उमरिया मोड़ के पास नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी कारोबारियों द्वारा अवैध तरीके से आतिशबाजी तस्करी कर एमपी ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर महोबकंठ थाना पुलिस टीम ने उमरई मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों से लगभग 37 कुंटल अवैध पटाखे बरामद किए। इसे कनकुवा गाँव के जलाउद्दीन और उसके दो बेटों रहीश और अरमान सिद्दीकी तथा शिवपुरी जिले के धर्मेन्द्र राजपूत के साथ यूपी के रास्ते तस्करी कर मध्य प्रदेश ला रहा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बाईट-शशांक सिंह (एसपी महोबा)
0
0
Report

दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र

SShyamFollow1m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:

लखनऊ: कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।

अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।

रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।

कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।

कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।

राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।

नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना

(लखनऊ से जी न्‍यूज र‍िपोर्टर प्रीत‍ि चौधरी की र‍िपोर्ट) 

0
0
Report

बिहार MLC चुनाव: कांग्रेस-आरजेडी के सीट बंटवारे की खींचातानी से गठबंधन में दरार

Patna, Bihar:बिहार में MLC को लेकर शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा दरार सामने आ गया है। आरजेडी के 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद देर रात कांग्रेस ने पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इनमें कई ऐसी सीटें शामिल हैं, जिन पर आरजेडी ने पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिया था। ऐसे में कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद इंडिया गठबंधन के भीतर सीटों के तालमेल और आपसी सहमति को लेकर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है। AICC की ओर से जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक से डॉ. असदुल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि कांग्रेस की घोषित पांच सीटों में से कई पर राजद भी पहले ही प्रत्याशी उतार चुका है। इससे दोनों दलों के बीच चुनावी तालमेल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी ने बिहार MLC चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस की लिस्ट पर कहा की इंडिया गठबंधन सिर्फ फोटो में दिखता है धरातल पर यह गठबंधन आपसी सिर फुटौव्वल का शिकार है । वही कांग्रेस के शिशिर कौन्दिल्या कहते हैं की आरजेडी के मनमानी के कारण कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस अपने DM पर सीट जीत कर दिखायेगी। वही आरजेडी के एजाज अहमद कहते हैं की हमने 2 सीटे कांग्रेस के लिए छोड़ी है और गठबंधन धर्म कांग्रेस को निभाना चाहिए । बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी। इन सीटों पर मौजूदा विधान पार्षदों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सीलमपुर पुलिस ने हथियारबंद बदमाश को दबोचा; 17 मामले दर्ज

New Delhi, Delhi:सीलमपुर पुलिस ने हथियारबंद बदमाश को दबोचा देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी 17 मामलों में रह चुका है शामिल उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सीलमपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक हथियारबंद बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर की शाम करीब 6:15 बजे हेड कांस्टेबल नवनीश और कांस्टेबल परमजीत इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जीरो पुस्ता रोड स्थित पांडुशिला मंदिर के सामने एक संदिग्ध युवक ब्रह्मपुरी पुलिया की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान समीर उर्फ पव्वा (31), निवासी जे-ब्लॉक, न्यू सीलमपुर के रूप में हुई। इस संबंध में थाना सीलमपुर में FIR नंबर 344/26, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में आरोपी समीर थाना सीलमपुर का BC (बैड कैरेक्टर) पाया गया। उसके खिलाफ लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 17 मामले पहले से दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

कोपरगांव में गांधी जयंती पर नो UPI डे: व्यापारी UPI शुल्क विरोध में गांधीगिरी

Shirdi, Maharashtra:कोपरगावात आज व्यापाऱ्यांची गांधीगिरी पाहायला मिळतेय. गांधी जयंतीचं औचित्य साधत व्यापाऱ्यांनी आज ‘नो UPI डे’ साजरा करत सरकारच्या कथित UPI शुल्काच्या निर्णयाचा निषेध नोंदवलाय. UPI व्यवहारांवर 0.4 टक्के MDR शुल्क आकारण्याच्या निर्णयामुळे छोट्या-मोठ्या व्यापाऱ्यांवर आर्थिक बोजा पडणार असल्याचा दावा व्यापारी संघटनांनी केलाय. महारास्र्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स आणि कोपरगाव तालुका व्यापारी महासंघाच्या नेतृत्वाखाली व्यापाऱ्यांनी शहरात फिरून जनजागृती केली... दुकानांवर ‘NO UPI’चे पोस्टर लावत डिजिटल व्यवहारांऐवजी आज रोख व्यवहार करण्याचं आवाहन करण्यात आलं. गांधी जयंतीच्या दिवशीच गांधीगिरीच्या मार्गाने आंदोलन करत UPI शुल्काचा निर्णय मागे घेण्याची मागणी व्यापाऱ्यांनी केलीये. मात्र, या शुल्काचा नेमका निर्णय, त्याची अंमलबजावणी आणि त्याचा व्यापाऱ्यांवर होणारा परिणाम याबाबत सरकारची अधिकृत भूमिका काय आहे, हेही महत्त्वाचं ठरणार आहे. कोपरगावातून सुरू झालेल्या या ‘नो UPI डे’ आंदोलनाची व्यापारी वर्गात किती व्यापक प्रतिक्रिया उमटते, हे पाहणं महत्त्वाचं ठरणार आहे...
0
0
Report

लातेहार पुलिस ने अनाथ वृद्धों के बीच खाद्य सामग्री और वस्त्र वितरित किए

Latehar, Jharkhand:लातेहार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी जन्म दिन के अवसर पर लातेहार एसपी कुमार गौरव के प्रयास से लातेहार पुलिस परिवार की तरफ़ से लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के द्वारा ऐसे लोगो की मदद की है जो अनाथ है वृद्ध लोगो के बीच खाद्य सामग्री और पहनने के लिए कपड़ा दिया गया है । लातेहार में पिछले कई वर्षों से संचालित वृद्धा आश्रम बनाया गया है जहाँ झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्र से कुल आठ वृद्ध महिला और पुरुष रह रहे । जिला प्रशासन के प्रयास से इन लोगो रहने खाने - पीने का व्यवस्था कराया गया है । लातेहार पुलिस परिवार की तरफ़ मदद से वृद्ध महिला पुरुष ने पुलिस परिवार धन्यवाद दिया है । एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने बताया की आज का दिन ऐतिहासिक है आज दिन देश दो सपूत का जन्मदिन है । इस मौके पर मुझे लगा की ऐसे लोगो की मदद करे जिनका कोई नहीं है आज अनाथ वृद्धों के बीच इन्हे छोटा से भेट दिया गया है आगे भी पुलिस परिवार मदद करती रहेगी ।
0
0
Report

डोडा GMC विवाद: अबाया पहनावे और लेबर रूम के नियमों पर उथल-पुथल

Jammu, ( इसमें पुलिस अधिकारी का वायरल वीडियो भी है और इंटर्न डॉक्टर का भी जो पड़ाई को लात मारने की बात कह रही है ) यह वीडियोज अटैच किए हैं एंकर जम्मू-कश्मीर के डोडा स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में अबाया को लेकर शुरू हुआ विवाद अब धार्मिक पहनावे, मेडिकल प्रोटोकॉल और संस्थागत अनुशासन के सवाल तक पहुंच गया है। विवाद उस शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अबाया पहनकर लेबर रूम में जाने से रोका गया। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति गठित की है और अभी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। विवाद के बीच कॉलेज परिसर में प्रदर्शन भी हुआ। प्रदर्शन के दौरान धार्मिक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एक पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से अस्पताल के माहौल को ध्यान में रखते हुए मुद्दे को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से उठाने की अपील की। इसी पूरे विवाद पर मुस्लिम स्कॉलर सोहेल काज़मी ने कहा कि ऐसे विवाद नहीं होने चाहिए। उनका कहना है कि धार्मिक नारे—चाहे ‘अल्लाह हू अकबर’ हों या ‘जय श्री राम’—व्यक्ति के निजी और धार्मिक दायरे तक सीमित रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी प्रोफेशनल संस्थान में जाता है, तो वहां लागू नियमों और प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। उन्होंने लेबर रूम जैसी जगहों पर अबाया की आवश्यकता पर भी सवाल उठाया। वहीं, हिंदू स्कॉलर रमेश सिंह ने इस मुद्दे पर कानून बनाकर ऐसे पहनावे को प्रतिबंधित करने की मांग की है। एडवोकेट मनिंदर ने भी पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अस्पताल और मेडिकल संस्थानों में निर्धारित नियमों और अनुशासन का पालन होना चाहिए। हालांकि, इस विवाद में अंतिम तस्वीर 8 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। फिलहाल एक तरफ छात्राओं के धार्मिक पहनावे से जुड़े अधिकारों का सवाल है, तो दूसरी तरफ लेबर रूम के मेडिकल और हाइजीन प्रोटोकॉल का मुद्दा है। इसलिए आरोप और जवाब—दोनों को जांच के निष्कर्ष तक अलग-अलग रखना जरूरी है। बाइट - सोहेल काज़मी, मुस्लिम स्कॉलर बाइट - रमेश सिंह, हिंदी स्कॉलर बाइट - मनिंदर सिंह, एडवोकेट bाईट - इरफान सिद्दीकी, डिप्टी सुपरिडेंट,जीएमसी डोडा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top