Back
झटपट ठोस संदेश: जैसलमेर कांग्रेस में सख्ती, तीन बैठकों में अनुपस्थिति पर कार्रवाई
SDShankar Dan
Feb 03, 2026 04:32:51
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा -जैसलमेर
लोकेशन -जैसलमेर
कांग्रेस कार्यकारिणी में सख्ती,तीन बैठकों में गैरहाजिर रहे तो पद से हटेंगे
जैसलमेर जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर बोले— युवाओं और महिलाओं को मिलेगा मौका, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा ‘संगठन सृजन अभियान’ की समीक्षा के बाद जारी किए गए नए और कड़े निर्देशों के तहत अब जिला स्तर पर भी सख्ती शुरू हो गई है। जैसलमेर जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए नई रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शीघ्र ही नई जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार संगठन में निष्क्रियता और अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं होगी। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जवाबदेही और नियमित उपस्थिति को अनिवार्य किया जा रहा है।
तीन बैठकों में अनुपस्थित रहे तो पद से छुट्टी
जिलाध्यक्ष ने बताया कि AICC के निर्देशानुसार अब जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर कार्यकारिणी की मासिक बैठकें अनिवार्य होंगी। यदि कोई पदाधिकारी बिना ठोस कारण के लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और पद से हटाया भी जा सकता है। साथ ही, हर पदाधिकारी के कार्यों की त्रैमासिक प्रदर्शन समीक्षा भी की जाएगी
युवाओं और महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
नई कार्यकारिणी के गठन में सामाजिक संतुलन और समावेशिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अमरदीन फकीर ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। निर्देशों के अनुसार जिला कार्यकारिणी में 31 या 51 सदस्यों की संख्या तय की गई है, जिसका सख्ती से पालन किया जाएगा
डिजिटल मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण पर जोर
पार्टी अब तकनीक के माध्यम से भी संगठन पर नजर रखेगी। सभी जिलों को ‘कांग्रेस कनेक्ट प्लेटफॉर्म’ का उपयोग अनिवार्य किया गया है, जिससे कार्यों का आवंटन और निगरानी की जाएगी। साथ ही, पोलिंग बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए ‘मास्टर ट्रेनर्स’ की पहचान की गई है, जो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे
बाइट - अमरदिन फकीर, जिलाध्यक्ष कॉग्रेस कमेटी जैसलमेर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowFeb 16, 2026 08:36:530
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 16, 2026 08:36:170
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 16, 2026 08:36:030
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 16, 2026 08:35:220
Report
DSDM Seshagiri
FollowFeb 16, 2026 08:33:530
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowFeb 16, 2026 08:33:420
Report
PSPradeep Sharma
FollowFeb 16, 2026 08:33:280
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 16, 2026 08:33:020
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 16, 2026 08:32:380
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 16, 2026 08:32:270
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 16, 2026 08:31:590
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 16, 2026 08:31:420
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 16, 2026 08:31:280
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 16, 2026 08:30:350
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 16, 2026 08:30:150
Report