Back
बुराड़ी के कुशक-2 में पानी की किल्लत से आम जनता परेशान
NANasim Ahmad
Feb 03, 2026 05:47:56
New Delhi, Delhi
राजधानी दिल्ली जहां एक तरफ सरकार हर घर जल, स्मार्ट सिटी और बुनियादी सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा के कुशक नंबर–2 इलाके में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सर्दी का सितम जारी है, लेकिन यहां हालात ऐसे हैं कि लोगों के गले सूख रहे हैं। सवाल ये है कि अगर सर्दियों में पानी नहीं मिल रहा, तो आने वाली भीषण गर्मी में हालात क्या होंगे?
यह तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के कुशक नंबर–2 की हैं। यहां रहने वाले सैकड़ों परिवार लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन मौजूद है, लेकिन नलों में पानी न के बराबर आता है। मजबूरी में लोगों को अपने घरों में मोटर लगाकर पानी खींचना पड़ता है, जिससे हर महीने हजारों रुपए का बिजली बिल आ रहा है।
पानी की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। पीने और खाना बनाने के लिए लोगों को प्राइवेट फिल्टर पानी खरीदना पड़ रहा है। इलाके के कई परिवार हर महीने हजारों रुपए सिर्फ बोतलबंद या कैन वाले पानी पर खर्च करने को मजबूर हैं। यानी एक तरफ पानी नहीं मिल रहा, दूसरी तरफ खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है।सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि पानी आए या न आए… दिल्ली जल बोर्ड का बिल समय पर जरूर पहुंच जाता है। लोगों का कहना है कि तीन-तीन तरह के बिल उनकी जेब पर भारी पड़ रहे हैं—बिजली का बिल, प्राइवेट पानी का खर्च और ऊपर से दिल्ली जल बोर्ड का बिल।
स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभागों और दिल्ली जल बोर्ड में शिकायतें कीं, पत्राचार भी हुआ, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्दी के मौसम में पानी की कमी के चलते लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।लोगों का साफ कहना है कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
बुराड़ी के कुशक नंबर–2 से उठ रही ये आवाज़ अब सिस्टम तक पहुंचेगी या फिर लोग यूं ही पानी के लिए तरसते रहें सवाल ये है कि राजधानी दिल्ली में रहने वाले नागरिकों को आखिर बुनियादी सुविधा पीने का साफ पानी कब मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 19, 2026 09:37:590
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 19, 2026 09:37:370
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 19, 2026 09:37:17Noida, Uttar Pradesh:कार को पानी में चलाने का अनोखा जुगाड़
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 19, 2026 09:37:050
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowFeb 19, 2026 09:36:500
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 19, 2026 09:36:130
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 19, 2026 09:35:580
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 19, 2026 09:35:400
Report
0
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 19, 2026 09:35:050
Report