Back
मीरगंज: रिश्तेदारी में जा रहा युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, बाइक-जूता मिलने से बढ़ी आशंका, अब
Mirganj, Uttar Pradesh
मीरगंज थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहा एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। रास्ते में उसकी बाइक, जूता और जैकेट मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई भी सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार, मुशरुकपुर निवासी अजय सोमवार रात सलामतगंज गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह सलामतगंज निवासी अपने रिश्तेदार हरिप्रसाद के यहां जा रहे थे। देर रात नंदगांव और सलामतगंज के बीच बाग के पास से अजय अचानक लापता हो गए।
काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बाग के पास सड़क किनारे अजय की बाइक खड़ी मिली। वहीं बाइक के पास ही उनका एक जूता और जैकेट पड़े मिले, जिससे किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों तक आसपास के खेतों, बागों और रास्तों पर खोजबीन की, लेकिन अजय का कोई पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों के अनुसार, लापता होने से कुछ समय पहले अजय ने फोन पर यह बात कही थी कि कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अजय के बहनोई द्वारा पूर्व में उससे कुछ रुपये उधार लिए गए थे, जिसको लेकर दोनों के बीच नाराजगी भी चल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के दौरान अजय अपने बहनोई का ट्रैक्टर भी अपने साथ ले गया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से फिलहाल बच रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और आसपास के थाना क्षेत्रों में भी युवक की सूचना भेजी गई है। वहीं, ग्रामीणों और परिजनों द्वारा अपने स्तर से भी तलाश जारी है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 18:31:560
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 09, 2026 18:04:110
Report