Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
MGNREGA Bachao Sangram: गंदरबल में लाभार्थियों के अधिकार सुरक्षित करने पर जोर
WMWaqar Manzoor
Feb 03, 2026 05:48:12
Ganderbal: The Indian National Congress (INC) District Ganderbal unit organised a programme “MGNREGA Bachao Sangram” at the Town Hall, Ganderbal, to highlight the importance of MGNREGA and stressed the need to safeguard the rights of beneficiaries. The programme was presided over by Shaheena Begum, District President of the Women’s Wing, Ganderbal. Ms Shamima Raina, President, J&K, and Mr Nusrat Ali, Secretary, All India Mahila Congress (AIMC) and Observer for Jammu & Kashmir and Ladakh were also present during the program . The speakers raised concerns over hurdles affecting the scheme and underlined the need for transparency and accountability.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSanjay Kumar Verma
Feb 03, 2026 07:03:51
New Delhi, Delhi:किशनगंज रेलवे अंडरपास ओल्ड रोहतक रोड एक मुख्य मार्ग है जो की आजाद मार्केट सदर बाजार कश्मीरी गेट तीस हजारी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन को जोड़ता है और यहां से रोजाना लाखों लोग निकलते हैं लेकिन यहां की हालत देखकर आप खुद हैरान रह जाएंगे कि लोगों को सुबह जब अपने काम के लिए निकलते हैं तो सीवर के गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है यह कोई दो-चार महीने की समस्या नहीं है बल्कि कई सालों से चली आ रही समस्या है इस अंडरपास के में बरसाती के दिनों में कैकई फुट पानी भर जाता है इसकी वजह से इसको बंद करना पड़ता है लेकिन बगैर बारिश के आप देख सकते हैं कि यहां पर किस प्रकार हालात नज़र आ रहे हैं और इसकी वजह से कहीं ना कहीं लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कतें हो रही है शासन से प्रशासन तक सब जगह शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी यहां पर जरूर नजर आते हैं उनका कहना है कि हमने इसको लेकर दिल्ली जल बोर्ड का चलन भी काटा है वही यहां पर जल बोर्ड की तरफ से एक पानी निकालने का पंप लगाया गया है लेकिन वह बंद पड़ा है आखिर उसकी वजह क्या है आप खुद सुन लीजिए जल बोर्ड के कर्मचारियों के द्वारा उसका कहना है कि डीजल नहीं मिला इसलिए पंप बंद है
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Feb 03, 2026 07:03:20
Saharsa, Bihar:सहरसा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. घटना सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद मुख्य मार्ग की है जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के सिसौनी गांव के रहने वाले मनोज महतो के रूप में की गई है. मृतक एक निजी कम्पनी में बिजली इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करता था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने बाइक से अपने कार्यक्षेत्र सहरसा की ओर आ रहा था इसी दौरान सुलिन्दाबाद मुख्य मार्ग के समीप एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मची हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुट गई है.
0
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Feb 03, 2026 07:02:47
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के सिविल अस्पताल परिसर में स्थित सीएमओ कार्यालय की बिल्डिंग में देर रात एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि तीसरी मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए और छज्जे से एक भारी पिल्लर नीचे खड़ी सरकारी गाड़ी पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल प्राथमिक जांच में solar वाटर टैंक फटने की आशंका जताई जा रही है। रात करीब एक बजे सिविल अस्पताल परिसर में अचानक तेज धमाके की आवाज गूंजी। धमाके के बाद लोग अपने कमरों से बाहर निकल आए। जब लोग सीएमओ कार्यालय की बिल्डिंग की ओर पहुंचे तो देखा कि तीसरी मंजिल की खिड़की का काँच चकनाचूर हो चुका है और छज्जे से टूटकर गिरा एक बड़ा पिल्लर नीचे खड़ी सरकारी गाड़ी के ऊपर पड़ा हुआ है। चारों ओर काँच के टुकड़े बिखरे हुए थे और दृश्य काफी भयावह था। धमाके की आवाज सुनकर अस्पताल स्टाफ और मरीजों के तीमारदार मौके पर पहुंचे और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. जितेंद्र भी अस्पताल पहुंचे और पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि जांच के दौरान छत पर सोलर सिस्टम के पास लगा एक solar वाटर टैंक फटा हुआ मिला है। आशंका है कि टैंक में किसी कारण से गैस भर गई होगी, जिससे ब्लास्ट हुआ。 बाइट – डॉ. जितेंद्र, CMO यमुनानगर मैं रात को बाहर टहल रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई। पहले तो समझ नहीं आया क्या हुआ, फिर देखा कि लोग सीएमओ ऑफिस की तरफ भाग रहे हैं। वहां पहुंचा तो देखा कि छज्जे से बड़ा पिल्लर टूटकर गाड़ी पर गिरा हुआ है और चारों तरफ काँच फैला हुआ है。 रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि छज्जे से पिल्लर टूटकर गिरा है। मौके पर पहुंचकर हमने निरीक्षण किया। छत पर वाटर टैंक फटा हुआ मिला है। प्राथमिक तौर पर यही प्रतीत होता है कि टैंक ब्लास्ट हुआ है। पीडब्ल्यूडी को सूचना दे दी गई है, वे तकनीकी जांच करेंगे。 फिलहाल प्रभावित हिस्से को सुरक्षित किया जा रहा है और लोक निर्माण विभाग द्वारा बिल्डिंग की विस्तृत जांच की जाएगी, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके。 बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इमारतों की नियमित जांच क्यों नहीं होती? अगर यह हादसा दिन के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रशासन अब तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 03, 2026 07:02:01
0
comment0
Report
VVvirendra vasinde
Feb 03, 2026 07:01:32
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 06:51:10
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 03, 2026 06:50:53
Noida, Uttar Pradesh:आसींद (भीलवाड़ा) क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे औद्योगिक संपत्तियों को निशाना बनाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला नेगड़िया गांव के पास स्थित 'कैंब्रिज स्टोनेक्स' ग्रेनाइट माइंस का है, जहाँ अज्ञात चोरों ने भारी नुकसान पहुंचाते हुए विद्युत लाइन पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बारेठपूरा के निकट स्थित 'कैंब्रिज स्टोनेक्स' ग्रेनाइट माइंस के विद्युत कनेक्शन को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने शातिराना तरीका अपनाया: सबसे पहले माइंस की ओर जाने वाले विद्युत पोलों को क्षतिग्रस्त कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद पोल पर लगी करीब 500 मीटर से अधिक लंबी विद्युत लाइन के तारों को काटकर समेट लिया और फरार हो गए। घटना के संबंध में लीज धारक ने सहायक अभियंता, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आसींद को एक लिखित परिवाद सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के अन्य माइंस संचालकों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता व्याप्त है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top