Back
तनोट से रामदेवरा तक ओरण बचाओ पदयात्रा: किसानों की मांग मुख्यमंत्री तक
SDShankar Dan
Feb 03, 2026 04:33:33
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा -पोकरण
लोकेशन -रामदेवरा
21 जनवरी को तनोट से शुरू हुई ओरण बचाओ पदयात्रा पहुंची रामदेवरा, सभी ने बाबा की समाधि के किए दर्शन
राज्य सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे इसको लेकर विशेष रूप से की पूजा अर्चना
रामदेवरा पहुंचने पर सभी का जोरदार किया गया स्वागत अभिनंदन
रामदेवरा, जैसलमेर
21 जनवरी को शक्तिपीठ तनोट माता मंदिर से शुरू हुई ओरण बचाओ पदयात्रा जयपुर तक अपना सफर तय करेगी। इस बीच यह पदयात्रा धार्मिक स्थल रामदेवरा पहुंची रामदेवरा पहुंचने पर सभी ग्राम वासियों की तरफ से बालीनाथ गेट प्रवेश द्वार के पास सभी का जोरदार अभिनंदन स्वागत किया गया। ऐसे में सभी लोग बाबा रामदेव समाधि स्थल पर पहुंचे वह बाबा रामदेव समाधि के दर्शन कर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। जिला प्रशासन व राज्य सरकार क़ो सद्बुद्धि देने व उनकी है हठधर्मिता को दूर करने के लिए बाबा रामदेव उन्हें सद्बुद्धि दे। इसको लेकर सभी ने विशेष रूप से पूजा अर्चना की। किसान पशुपालक वर्ग के लोगों के लिए काम आने वाली ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करें लगातार राज्य सरकार यहां पड़ी जमीन को अलग-अलग कंपनियों को वितरित कर रही है। ऐसे में जमीन लगातार सिकुड़ती जा रही है अगर समय रहते हम नहीं चेते तो वन्य जीव जंतु पशु धन के लिए कुछ भी जमीन नहीं बचेगी ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। इस मांग को लेकर सुमेर सिंह सहित अन्य लोग पिछले 12 दिनों से पदयात्रा करते हुए रामदेवरा पहुंचे बाबा रामदेव समाधि समिति कार्यालय में सभी का माल साफा पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर सभी ने एक राय होकर कहा कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता तब तक वह अपनी पदयात्रा जारी रखेंगे और जयपुर जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे। जिस जगह यह लोग पहुंच रहे हैं समस्त ग्रामवासी यात्रा का जोरदार समर्थन कर रहे हैं। रामदेवरा प्रशासक सरपंच समुंदर सिंह तवर के नेतृत्व में सभी ग्राम वासियों ने इस ओरण बचाओ यात्रा का अपना समर्थन प्रदान किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowFeb 18, 2026 18:00:460
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 18, 2026 18:00:340
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 18, 2026 17:48:250
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 18, 2026 17:48:120
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 18, 2026 17:47:410
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 18, 2026 17:47:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 18, 2026 17:47:180
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 18, 2026 17:46:590
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 18, 2026 17:45:530
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 18, 2026 17:45:33Patna, Bihar:Dilip Jaiswal Comment in Vidhan Parishad
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 18, 2026 17:31:06Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ବାଲିବନ୍ଧା ସୋମନାଥ ବାବା ମନ୍ଦିର ରୁ ଚୋରି ସମୟ ର ସିସିଟିଭି ଫୁଟେଜ ଭାଇରଲ
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 18, 2026 17:30:560
Report
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 18, 2026 17:30:240
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 18, 2026 17:15:500
Report