Back
नारायणपुर में हेलीकॉप्टर से भात न्यौतने की अनोखी शादी का उत्सव
AYAmit Yadav
Nov 19, 2025 10:29:46
Jaipur, Rajasthan
जिला KOTPUTLI_BAHROR
विधानसभा - बानसूर जिला
रिपोर्टर - Amit Yadav
लोकेशन–नारायणपुर
इंट्रो: नारायणपुर(कोटपूतली).....नारायणपुर नगरपालिका क्षेत्र के बेराला की ढाणी में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे ग्रामीण शायद ही कभी भूलेंगे। आतेला के केरली गांव से एक बहन अपने पति के साथ भाइयों को भात न्यौतने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंची। आसमान से उतरते हेलीकॉप्टर ने पूरे इलाके को उत्साह से भर दिया, और आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग इस अद्भुत दृश्य के गवाह बनने पहुंच गए। गणपत यादव, रामेश्वर दयाल यादव, धूडा राम, मुन्नाराम और लालाराम की बहन इस खास मौके पर विशेष रूप से हेलीकॉप्टर से भात न्यौतने आई थीं। गणपत यादव ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले ही सूचना मिल गई थी कि भात हेलीकॉप्टर के माध्यम से आने वाला है। यह सुनते ही परिवार और गांव में तैयारियों का दौर शुरू हो गया। इस आयोजन के पीछे एक भावनात्मक कहानी भी जुड़ी है। जय सिंह यादव, जो आज पावटा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी शादी 13 फरवरी 1986 को हुई थी। उस समय अफवाह फैली थी कि वह हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आएंगे, जबकि उस दौर में उनके पास साइकिल खरीदने तक की क्षमता नहीं थी। इस अफवाह के कारण उनके माता-पिता छोटूराम यादव और पूरादेवी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। सालों बाद जब जय सिंह आर्थिक रूप से सक्षम हुए, तो उन्होंने अपने माता-पिता की उस पुरानी तकलीफ को मिटाने का फैसला किया। इसी भावना के साथ बेटी की शादी में यह अनोखा आयोजन किया गया। करीब 9 लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक किया गया, जो तीन प्रमुख कार्यक्रमों का हिस्सा रहेगा, पहला बहन का भात न्यौतना, दूसरा दूल्हे को बारात लेकर जाना और तीसरा, दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कर लाना। बेटे कृष्ण कुमार यादव की शादी को खास और यादगार बनाने के लिए परिवार ने इस योजना को बड़े उत्साह के साथ तैयार किया। ग्रामीणों ने भी इस अनूठी पहल की जमकर सराहना की। कई लोग पहली बार इतने करीब से हेलीकॉप्टर को उतरते देखकर बेहद रोमांचित नजर आए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्यक्रम उनके जीवन की हमेशा याद रहने वाली घटनाओं में शामिल हो गया। नारायणपुर और आसपास का क्षेत्र दिनभर इस हैरान करने वाले आयोजन की चर्चा में लगा हैं।
बाईट: जयसिंह यादव भात नोतने आये बुआ फूफा....
99
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 19, 2025 11:36:140
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 19, 2025 11:35:490
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 19, 2025 11:35:310
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 19, 2025 11:35:060
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 19, 2025 11:34:390
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 19, 2025 11:34:290
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 19, 2025 11:33:530
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 19, 2025 11:33:350
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 19, 2025 11:33:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 19, 2025 11:33:040
Report