icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जनपद शामली माइनिंग अधिकारी सुधाकर सिंह व उसके दो सहयोगी लाखों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Shrvan PanditShrvan PanditFollowJust now
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... लाखो की रिश्वत लेते हुए खनन अधिकारी गिरफ्तार एंकर ....शामली जनपद में मेरठ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी सुधाकर सिंह को पट्टा करने के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत लेते उसके दो सहयोगी सहित गिरफ्तार किया है। पीड़ित को शिकायत पर कार्रवाई की गई ओर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार करके आदर्श मंडी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आपको बता दे कि जनपद में भ्रष्टाचार का एक बार फिर मामला उजागर हुआ है।जहां खनन की जमीन का पट्टा करने के नाम पर खनन अधिकारी सुधाकर और उसके दो सहयोगियों को 135000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ मेरठ विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाही की गई, जहां आरोपी खनन अधिकारी सुधाकर सिंह के घर से 60लाख रुपए बरामद होने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि खनन के लिए जमीन का पट्टा नाम करने के एवज में खनन अधिकारी ने 1 लाख 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी को उसके ऑफिस से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।बताया गया है कि रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपये ऑनलाइन सुधाकर सिंह के एसबीआई बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि 85 हजार रुपये नकद दिए गए।विजिलेंस टीम ने खनन अधिकारी के साथ उसके कार्यालय में काम करने वाले एक सहयोगी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम द्वारा कार्यालय से करीब 8 लाख रुपये की रकम बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा आदर्शमंडी थाने में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। ..... उधर इस मामले में पीड़ित किसान परमाल व खनन ठेकेदार ने बताया कि पिछले कई महीनो से वह अपनी जमीन पर खनन करने के लिए पट्टा आवंटित करने की मांग कर रहा था। जिसकी एवज में खनन अधिकारी सुधाकर सिंह और उसके सहयोगियों ने 135000 की मांग की थी जिसमें ₹50000 ऑनलाइन सुधाकर सिंह के नाम के खाते में भेजे गए थे जबकि आज 85000 कैश रिश्वत के दिए जाने थे। जहां मेरठ विजिलेंस की टीम के द्वारा प्लानिंग कर माइनिंग अधिकारी सुधाकर सिंह व उसके दो सहयोगियों को रंगे हाथ उसी के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया गया है तीनों आरोपियों को आदर्श मंडी थाना पुलिस को शक कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

चिराग पासवान ने समस्तीपुर घटना पर चिंता जताई; दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:जमुई के बाद समस्तीपुर में हुई घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चिंता जताई है, चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से इन शर्मनाक घटनाओं को असामाजिक तत्वों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा है वह चिंता का विषय है और इसे पूरी गंभीरता से लेने की जरूरत है। चिराग पासवान ने जमुई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 48 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उन्होंने कहा कि समस्तीपुर मामले में भी जो आरोपी और दोषी हैं उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा हालांकि चिराग पासवान ने कहा कि उनकी चिंता सिर्फ दोषियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है बल्कि यह भी है कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाली असामाजिक और घृणा की सोच आखिर कहां से उत्पन्न हो रही है। चिराग पासवान ने स्थानीय प्रशासन को और ज्यादा मुस्तैद होने की जरूरत बताई, उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियां अपने ही प्रदेश में खुद को असुरक्षित महसूस न करें यह सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उन अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए जिनकी लापरवाही से ऐसी घटनाओं को बल मिल रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आएगी उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कानून का राज कायम करने पर जोर देते हुए कहा कि बिहार में नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव और अपराधियों के मन में कानून का डर होना जरूरी है। बाइट -- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोजपा रामविलास
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में घरेलू विवाद के बाद चचेरे चाचा की मारपीट से दिव्यांग की मौत

Nalanda, Bihar:नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट के दौरान दिव्यांग सुरेश बिंद गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के दौरान मौत हो गई. परिवार के अनुसार घरेलू विवाद के समय सुरेश बिंद के चचेरे चाचा राजवरण बिंद ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की थी. घायल सुरेश का चंडी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर लाया गया था. मृतक के भाई अशोक कुमार के अनुसार विवाद अन्य बात को लेकर था, तभी राजवरण बिंद ने मारपीट शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार गोतिया विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. घटना की सूचना बुधवार को मिली थी, पर कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
0
0
Report

20 मिनट की बैठक में नीतीश-सम्राट चौधरी ने जमुई घटना और विधान परिषद चुनाव चर्चा

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है लगभग 20 मिनट तक दोनों की मुलाकात हुई है और मिल रही जानकारी के अनुसार बिहार विधान परिषद चुनाव के साथ-साथ जमुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को पूरी जानकारी दी है नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को पूरी तरीके से काम करने का आशीर्वाद देते हुए दोनों नेताओं के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई है बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर भी बातचीत हुई है लगभग 20 मिनट के बाद बातचीत और मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार ने उनके गाड़ी तक छोड़कर उसके बाद सम्राट चौधरी प्रणाम करते हुए गाड़ी में बैठे और उसके बाद उनकी आवास से निकल गए
0
0
Report

फेस-2 पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी राजू सक्सेना उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:फेस-2 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी और वांछित अभियुक्त राजू सक्सेना उर्फ टीटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे थाना से 1,210 रुपये नकद, APPLE MACBOOK, APPLE IPAD और अवैध शस्त्र बरामद किया है。 पुलिस के मुताबिक, गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी को शमशान घाट, मेट्रो लाइन के नीचे से गिरफ्तार किया。 पूछताछ में आरोपी ने जून 2026 में एल्डिको सेक्टर-93, गेझा के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने की बात कबूल की। बैग में APPLE MACBOOK और APPLE IPAD रखे हुए थे। आरोपी ने अगस्त 2025 में अपने साथियों के साथ सेक्टर-85 स्थित कंपनी के बाहर खड़ी Apache मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी बताई। सके अलावा अगस्त 2026 की शुरुआत में फेस-2 स्थित सी-ब्लॉक हौजरी कॉम्प्लेक्स से VIVO कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर उसे 5 हजार रुपये में बेचने की बात भी आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताई। पुलिस के अनुसार, इन सभी घटनाओं के संबंध में थाना फेस-2 में संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू सक्सेना उर्फ टीटू पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम नगासी, थाना उसैहत, जिला बदायूं, हाल पता मकनपुर, गाजियाबाद, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।
0
0
Report
Advertisement

हुड्डा का चंडीगढ़ प्रदर्शन: ईवीएम के जरिए भाजपा सत्ता की पोल खुली

Rohtak, Haryana:रोहतक विधानसभा का बीच मे दौरा छोड़ कल चुनाव आयोग कार्यालय के सामने कल चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे भूपेंदर हुड्डा कहा साबित हुआ हरियाणा में भाजपा नही बल्कि ईवीएम की हुई थी जीत भूपेंदर हुड्डा ने कहा,प्रदेश में वोट हुई चोरी,सरकार का सच आया सामने,चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी माना,चुनाव में हुई गड़बड़ी भूपेंदर हुड्डा ने कहा,ऐसी कलम चाहिए जिससे लोगो के हो काम,भाजपा का कोई काम तारीफ का नही।प्रदेश में लोक सभा ओर विधानसभा के इकठ्ठे चुनाव की जताई आशंका लगभग 80 साल के होकर भी बूढ़े नही हुए भूपेंदर हुड्डा,कहा दौड़ लगाने को तैयार,ना थका,न रुका,अभी भी मैं फिट सिरसा में कोहनी मारने के भूपेंदर हुड्डा के वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया,कहा मेरी राह में अड़ंगा डालने वाले को मारूंगा कोहनी。 प्रदेश में लोग परेशान,विधानसभा में दौरे के दौरान लोग कर रहे सरकार की शिकायत,प्रदेश में जल्द मिलेगी भाजपा से मुक्ति,भूपेंदर हुड्डा के विधानसभा सभा दौरे کا आज दूसरा दिन。 भाजपा सरकार ने युवाओ के पिस्तौल,ओर हाथ मे दिया नशा,उद्योग करने लगे पलायन。 भूपेंद्र सिंह हुड्डा ...
0
0
Report

यमुना में गणेश विसर्जन पर रोक के बावजूद आस्था भिड़ी, प्रशासनिक इंतजाम सवाल

New Delhi, Delhi:दिल्ली में गणेश विसर्जन को लेकर यमुना में आस्था और प्रशासनिक व्यवस्था आमने-सामने है. कृत्रिम घाटों के बावजूद वजीराबाद सूरघाट पर श्रद्धालु यमुना में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं. सवाल है—जब यमुना में विसर्जन पर रोक है, तो आखिर ये सिलसिला क्यों जारी है? तस्वीरें राजधानी दिल्ली के वजीराबाद सूरघाट की हैं... जहां गणेश चतुर्थी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ यमुना किनारे पहुंची. ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे और श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का यमुना में विसर्जन किया. श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके आसपास कृत्रिम विसर्जन घाट नहीं बनाए गए हैं. ऐसे में परंपरा निभाने के लिए उन्हें यमुना का रुख करना पड़ रहा है। लेकिन जिस यमुना को दिल्ली की जीवनरेखा कहा जाता है, उसी यमुना का पानी इन तस्वीरों में गंदगी से घिरा नजर आ रहा है. श्रद्धालु खुद मान रहे हैं कि नदी की हालत देखकर पूजा-पाठ करने का मन नहीं करता. इसके बावजूद धार्मिक परंपरा और विसर्जन की व्यवस्था के अभाव में वे यमुना में प्रतिमा विसर्जित करने पहुंच रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहा है. जब यमुना में मूर्ति विसर्जन रोकने और कृत्रिम घाटों का इस्तेमाल कराने की व्यवस्था और दिशा-निर्देश हैं, तो फिर पिछले कई दिनों से यमुना में लगातार प्रतिमाओं का विसर्जन कैसे हो रहा है? क्या श्रद्धालुओं तक कृत्रिम घाटों की जानकारी नहीं पहुंची, या फिर स्थानीय स्तर पर पर्याप्त घाट उपलब्ध नहीं कराए गए? एक तरफ यमुना को प्रदूषण से बचाने की कवायद... दूसरी तरफ आस्था के नाम पर नदी में विसर्जन। वजीराबाद सूरघाट की ये तस्वीरें व्यवस्था और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को जरूर सामने ला रही हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन यमुना में हो रहे मूर्ति विसर्जन को रोकने और श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए क्या कदम उठाता है। रिपोर्ट: नसीम अहमद Zee मीडिया उतरी दिल्ली
0
0
Report

4.76 करोड़ की स्मैक बरामद, 10.30 लाख नकद समेत 3 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow14m ago
Dehradun, Uttarakhand:सहारनपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा" नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया है- थाना नकुड़ पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए स्मैक किंगपिन के नेटवर्क से जुड़े तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2 किलो 380 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ 76 लाख रुपये बताई गई है, इसके अलावा पुलिस ने 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, चार मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है- इस कार्रवाई को नशे के कारोबार की जड़ों पर सीधा प्रहार माना जा रहा है- खास बात यह है कि पुलिस ने केवल नशीला पदार्थ बरामद करने तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि तस्करी के नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने कार्रवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा- ऑपरेशन सवेरा का संदेश साफ है नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वालों पर शिकंजा और युवाओं को नशे के अंधकार से निकालकर जिंदगी के उजाले की ओर ले जाना है- इससे पहले थाना नकुड़ में इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने करीब 5 माह में करीब 20 करोड़ की स्मैक पकड़कर स्मैक के नेटवर्क को ख़त्म करने की बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया था।
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ अदालत ने हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास, दस हजार नहीं, पचास हजार रुपए दंड

Azamgarh, Uttar Pradesh:हत्या के मुकदमे में कोर्ट ने आरोपी पति को आजीवन कारावास तथा 50 हजार रूपये की अर्थदंड सजा सुनाई है। अर्थदंड की पूरी धनराशि मृतका के बच्चों की परवरिश के लिए दी जाएगी। पर्याप्त सबूत के अभाव में आरोपी ससुर को दोष मुक्त कर दिया गया। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शाही ने गुरुवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार वादी मुकदमा विंध्याचल सिंह निवासी हंसराजपुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर की पुत्री अर्चना की शादी अवनीश सिंह निवासी इस्माइलपुर थाना मेहनाजपुर के साथ 2004 में हुई थी। शादी के बाद अर्चना वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं रहा। उसके ससुराल वाले आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे, जिसकी जानकारी अर्चना ने अपने मायके वालों को दी थी। लेकिन मायके वाले समझा बुझाकर ससुराल भेज देते थे। विंध्याचल सिंह को 8 मार्च 2013 को सूचना मिली की ससुराल में अर्चना की हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद पति अवनीश सिंह तथा ससुर सुभाष सिंह के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने कुल सात गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पति अवनीश सिंह को सश्रम आजीवन कारावास तथा 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि पर्याप्त सबूत के अभाव में ससुर सुभाष सिंह को दोष मुक्त कर दिया।
0
0
Report

कवर्धा में 54 करोड़ की 4-लेन सड़क का भूमिपूजन, विकास को मिली नई रफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा कवर्धा में 54 करोड़ की लागत से 4 लेन सड़क का भूमिपूजन, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, उप मुख्यमंत्री अरुण शाह के हाथों हुआ भूमि पूजन, मंच पर दिखे दोनों उपमुख्यमंत्री कवर्धा। जिला मुख्यालय कवर्धा में शहर के विकास और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण कार्य का गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 के किलोमीटर 50 से 57 तक करीब 7.8 किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित है। सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक, चंद्रयान हॉस्पिटल से कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी। 4 लेन सड़क बनने से शहर में आवागमन सुगम होने के साथ यातायात व्यवस्था बेहतर होने और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे, जिन्हें कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कवर्धा के विकास कार्यों के लिए विजय शर्मा के प्रयासों की सराहना की। वहीं, विजय शर्मा की मांग पर नगर में सड़क निर्माण से जुड़े अन्य विकास कार्यों की घोषणा भी की गई। बाइट- अरुण साहू, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
0
0
Report

गणेश विसर्जन सुरक्षा: सख्त निगरानी और बैरिकेडिंग के साथ यातायात व्यवस्था बनाने के निर्देश

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस की तैयारी तेज... एसपी षियाज़ के.एम. ने प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण बैढ़न, विंध्यनगर और नवानगर के घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी... अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश भीड़ बढ़ने की संभावना के बीच बैरिकेडिंग और पुलिस बल की व्यवस्था के निर्देश... गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान... विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने और आपातकालीन रास्ते खुले रखने की हिदायत... डीजे और साउंड को निर्धारित नियमों के अनुसार चलाने के निर्देश... नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई अफवाहों पर भी पुलिस की नजर... सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो शेयर करने से बचने की अपील... निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, सूबेदार आशीष तिवारी समेत पुलिस अधिकारी रहे मौजूद... खबर स Singरौली में गणेश विसर्जन को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे, इसके लिए पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने बैढ़न, विंध्यनगर और नवानगर क्षेत्र के प्रमुख घाटों का दौरा किया។ इस दौरान एसपी ने विसर्जन स्थलों की स्थिति देखने के साथ भीड़ नियंत्रण, यातायात, बैरिकेडिंग, रोशनी और आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थानों पर ही कराया जाए और गहरे पानी वाले हिस्सों में लोगों को जाने से रोका जाए। पुलिस ने विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह या अपुष्ट वीडियो को बिना जांचे शेयर न करें। पुलिस का कहना है कि गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस पोस्टर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग, देशद्रोही कहा गया

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पोस्टर लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है पोस्टर में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है कांग्रेस नेता हसीब खान की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में ज्ञानेश कुमार को 'देशद्रोही' बताते हुए इस्तीफे की मांग की गई है वहीं, पोस्टर में ज्ञानेश कुमार का साथ देने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर ने सियासी पारा चढ़ा दिया है पोस्टर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीधे तौर पर हमला बोला गया है पोस्टर पर लिखा है देशद्रोही ज्ञानेश कुमार, शर्म करो, इस्तीफा दो' इसके साथ ही पोस्टर में लिखा गया है कि ज्ञानेश कुमार का साथ देने वालों पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए ये पोस्टर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वी जोन के प्रभारी हसीब खान की ओर से लगवाया गया है कांग्रेस की ओर से ज्ञानेश कुमार को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं 24 सितंबर को भारतीय युवा कांग्रेस ने भी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका शुरू की है वहीं कांग्रेस ने 25 सितंबर को देशभर में चुनाव कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है बाइट... हसीब खान, कांग्रेस नेता “जो संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहा है, उसको बख्शा नहीं जाएगा ज्ञानेश कुमार और उनका साथ देने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी...”
0
0
Report

जायल-डेह पंचायत क्षेत्रों में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण लॉटरी निकली

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) जायल-डेह पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी。 जायल उपखंड कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी हुई。 लॉटरी से ग्राम पंचायतों में वर्गवार और महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया。 एसडीएम रणछोड़ लाल सोलंकी सहित अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद。 जायल और डेह पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। जायल उपखंड कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में वर्गवार एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया गया。 रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल सोलंकी ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकालकर सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण तय किया गया。 लॉटरी प्रक्रिया के दौरान डेह तहसीलदार बाबूलाल जाट, राजाराम भांभू, नरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस से प्रतापराम भाकर, भाजपा से राकेश चोटिया और आरएलपी से अनिल बारूपाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top