Back
थाई राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारिरताना राजस्थान दौरे के लिए तैयार, सुरक्षा-यात्रा पर बैठक
DGDeepak Goyal
Feb 04, 2026 15:15:56
Jaipur, Rajasthan
थाईलैंड की राजकुमारी प्रिंसेस सिरिवन्नावरी नारिरताना राजकन्या 6 से 10 फरवरी तक राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। उनके प्रवास को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रॉयल थाई एम्बेसी की एम्बेसडर सुश्री चवनार्ट थांगसुमफैंट, थाई एम्बेसी और विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर यात्रा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान की पहचान पूरी दुनिया में ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा से है और थाईलैंड की राजकुमारी की मेहमाननवाजी का अवसर राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और थाईलैंड के बीच सामरिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगी। बैठक में पुलिस सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल और अन्य सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकुमारी के प्रवास के दौरान हर व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। राजकुमारी अपने प्रवास के दौरान जयपुर और जोधपुर का भ्रमण करेंगी। जयपुर में वे आमेर किला, हवामहल, सिटी पैलेस, त्रिपोलिया बाजार सहित प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन करेंगी। इसके बाद जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस और जसवंत थड़ा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उन्हें राजस्थान की समृद्ध हस्तशिल्प, शिल्पकला, संस्कृति, विरासत और पारंपरिक आतिथ्य से भी रूबरू कराया जाएगा। थाई एम्बेसडर चवनार्ट थांगसुमफैंट ने कहा कि राजकुमारी राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से प्रभावित होकर यहां आने का निर्णय लिया है। उन्होंने राज्य सरकार की तैयारियों की सराहना करते हुए मुख्य सचिव का आभार भी जताया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन नवीन जैन, डीजी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल, जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम, पर्यटन आयुक्त रूक्मणि रियार, जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं जोधपुर संभाग से डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह, कलेक्टर गौरव अग्रवाल और पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश वीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 16:47:190
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 04, 2026 16:46:590
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 16:46:480
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 16:46:300
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 04, 2026 16:46:090
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 04, 2026 16:45:340
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 04, 2026 16:32:120
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 04, 2026 16:31:530
Report
GSGAUTAM SARKAR
FollowFeb 04, 2026 16:31:280
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 04, 2026 16:31:170
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 04, 2026 16:30:540
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 16:30:360
Report
1
Report
0
Report