Back
रीको भर्ती 2026: 23 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च बढ़ी
DRDamodar Raigar
Feb 21, 2026 09:04:16
Jaipur, Rajasthan
रीको भर्ती 2026: चार संवर्गों के 23 पदों में वृद्धि की गई है. भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 मार्च 2026 कर दी गयी है. रीको द्वारा 20 जनवरी 2026 को कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक, प्रोग्रामर, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, कनिष्ठ विधि अधिकारी, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय, प्रारूपकार और कनिष्ठ सहायक जैसे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी थी. रीको द्वारा 4 संवर्गो के 23 पदों पर भर्ती की जा रही है: कम्पनी सचिव, सहायक नगर नियोजक एवं प्रोग्रामर के 1-1 पद, सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय के 22 पद, कनिष्ठ विधि अधिकारी के 14 पद, निजी सहायक ग्रेड-द्वितीय के 19 पद, प्रारूपकार के 9 पद और कनिष्ठ सहायक के 54 पद. अभ्यर्थी अब सभी पदों के लिए 7 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पूर्व में विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन नहीं करना होगा; पूर्व आवेदन की शर्तों के आधार पर पात्र माना जाएगा. रीको राज्य सरकार का प्रमुख उपक्रम है, जो राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, संचालन, रखरखाव और उद्योगों को ऋण उपलब्ध कराने का कार्य करता है. वर्तमान में रीको के 33 इकाई कार्यालयों के माध्यम से 446 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा चुके हैं. अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नियम-शर्तें, परीक्षा दिशा-निर्देश और अन्य जानकारी रीको की आधिकारिक वेबसाइट www.riico.rajasthan.gov.in से ले सकते हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 10:37:380
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:37:300
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 21, 2026 10:37:1585
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:35:180
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 21, 2026 10:35:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 10:34:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 10:34:000
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 21, 2026 10:33:510
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 21, 2026 10:33:200
Report