Back
राजस्थान सरकार: दो साल में 296 प्रतियोगी परीक्षाएं पेपर लीक के बिना सफल
DTDinesh Tiwari
Dec 12, 2025 10:39:12
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
राज्य सरकार का प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्तियों को लेकर अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियां दावा,,, इस अवधि में बिना किसी पेपर लीक के रिकॉर्ड 296 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं। सरकारी विभागों में 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं वर्तमान में जारी हैं, जबकि अब तक 92 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि पारदर्शिता और विश्वसनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भर्ती प्रणाली में व्यापक सुधार किए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पिछले दो वर्षों में परीक्षाओं में गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा और पेपर लीक से जुड़े मामलों पर कड़ी कार्रवाई की है। दो साल पहले भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को लेकर 394 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, डमी अभ्यर्थियों, फर्जी डिग्री और अन्य प्रकार की भर्ती परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े मामलों में नवंबर तक कुल 138 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सरकार का कहना है कि एसआईटी की सक्रियता और सख़्त निगरानी के कारण परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी हुई है। भर्ती परीक्षाओं में हर स्तर पर तकनीकी सुरक्षा बढ़ाई गई है, जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है। अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था ने न केवल अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत किया है, बल्कि तेजी से नियुक्तियों का मार्ग भी प्रशस्त किया है। सरकार ने दावा किया कि आने वाले महीनों में 1.53 लाख पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रियाएं तेजी से पूर्ण की जाएंगी, ताकि विभिन्न विभागों में स्टाफ की कमी दूर हो सके और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलें। पारदर्शिता, कड़े सुरक्षा उपाय और दोषियों पर कठोर कार्रवाई ही भविष्य में भी भर्ती परीक्षाओं को भ्रष्टाचार मुक्त बनाए रखने की कुंजी होगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report