Back
सीमावर्ती जिलों में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने की योजना
KCKashiram Choudhary
Mar 18, 2026 09:05:24
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
हैडर-
- धोरों में मजबूत होगा रेल नेटवर्क!
- सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी
- राजस्थान में होगा नई रेल परियोजनाओं का निर्माण
- बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में नई परियोजनाएं
- संसद में अनुदान मांगों पर चर्चा में दी जानकारी
सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को और सुदृढ़ करने के लिए रेल परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्रों में नई रेल लाइनों के निर्माण हेतु कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। संसद में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेल नेटवर्क को मजबूत बनाया जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों (वित्त वर्ष 2026-27) पर संसद में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे वर्तमान में अभूतपूर्व विस्तार और आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 में 2.78 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जो सामरिक आवाजाही और क्षेत्रीय विकास दोनों को बढ़ावा देंगी। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी विस्तार (डीपीआर चरण), काजीगुंड-बडगाम दोहरीकरण और जम्मू-राजौरी-पुंछ कनेक्टिविटी के लिए सर्वेक्षण जैसे कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं उत्तरी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में अनुपगढ़-खाजूवाला, जैसलमेर-baadमेर-भीलडी और भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ अन्य मार्गों जैसी परियोजनाओं को पहुंच और लॉजिस्टिक्स में सुधार के लिए विकसित किया जा रहा है।
बाइट- अश्विनी वैष्णव, रेलमंत्री
वीओ- 2
रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में सीमावर्ती क्षेत्र में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाबनद्व तरीके से कार्य किया जा रहा है। राजस्थान के अनूपगढ़-बीकानेर को जोड़ने के लिए 187 किलोमीटर नई रेल लाइन के कार्य को 2277 करोड़ रूपए के निर्माण करने की डीपीआर तैयार की गई है तथा स्वीकृति के आगामी चरण में है। इसके अतिरिक्त जैसलमेर-भाभर/भीलड़ी वाया बाडमेर, 380 किलोमीटर तथा खाजूवाला-जैसलमेर 260 किलोमीटर नई रेल के लिए फाइनल लोकेशन सर्वें का कार्य प्रगति पर है। रेलवे द्वारा किए जा रहे कार्यों से सीमावर्ती क्षेत्रों में रेल नेटवर्क मजबूत होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को बेहतर रेल सम्पर्क उपलब्ध होगा। इसके साथ ही क्षेत्र में रेल लाइनों के निर्माण से धार्मिक और सामारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजस्थान राज्य में व्यापारिक व सामाजिक सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 18, 2026 10:05:590
Report
JPJai Prakash
FollowMar 18, 2026 10:04:410
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 18, 2026 10:04:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:04:010
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 18, 2026 10:03:380
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 18, 2026 10:02:560
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 18, 2026 10:02:000
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 18, 2026 10:01:420
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 18, 2026 10:01:300
Report
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 18, 2026 10:01:120
Report
0
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 18, 2026 10:00:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 18, 2026 10:00:29Noida, Uttar Pradesh:प्रधान डाकघर में बम की सूचना पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, डाकघर खाली कराके सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोज़ल की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया,
0
Report