Back
सदन में MLA ने पानी पीया, सभापति ने नियम लागू किया
VSVishnu Sharma
Feb 21, 2026 09:03:41
Jaipur, Rajasthan
चलते सदन में MLA ने पानी पिया, सभापति ने दी यह व्यवस्था जयपुर विधानसभा सदन में विधायक के पानी पीने पर सभापति ने व्यवस्था दी। राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान हुआ वाकया। दरअसल बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम अनुदान मांग पर बोल रहे थे। बोलने के दौरान अचानक गौतम ने बोतल उठाकर पानी पीया। साथी विधायकों ने गौतम के इस तरह पानी पीने की तरफ ध्यान दिलाया। उसके बाद आसन पर बैठे सभापति फूल सिंह मीणा ने आपत्ति जताई! सभापति फूल सिंह इस पर व्यवस्था देते हुए कहा राजस्थान विधानसभा प्रक्रिया एवं कार्य नियमों के विरुद्ध इस तरीके से सदन में पानी पीना अनुचित है। यदि पानी पीना अति आवश्यक हो तो सभापति से अनुमति लेकर ही पिएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नियमों का पालन सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है। दरअसल विधायक शत्रुघ्न गौतम सदन में पानी की छोटी बोतल लेकर पहुंचे थे, जिस पर कुछ साथियों ने आपत्ति जताई और मामला तूल पकड़ गया। विधानसभा प्रक्रिया के नियमों के अनुसार सदन में कार्यवाही के दौरान सदस्यों के कोई भी वस्तु खाना या पीना मना है। केवल सदन के नेता मुख्यमंत्री और बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री को हो पानी पीने का अधिकार है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में आसन की अनुमति से सदस्य पानी मंगवा कर पी सकते हैं। जानकारों का कहना है कि सदन के दौरान कोई भी अवांछनीय पेय पदार्थ का सकते हैं। या फिर पानी की बोतल आदि से गुस्सा आने पर दूसरे पर हमला भी कर सकते हैं। ऐसे में इस तरह की वस्तुएं सदन में प्रतिबंधित हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 10:37:380
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:37:300
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 21, 2026 10:37:1585
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:35:180
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 21, 2026 10:35:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 10:34:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 10:34:000
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 21, 2026 10:33:510
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 21, 2026 10:33:200
Report