Back
योगी सरकार 3300 से अधिक किसानों को अनुदान पर नया कृषि यंत्र देगी
RRRakesh Ranjan
Mar 05, 2026 15:17:22
Noida, Uttar Pradesh
प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र
जनपदों में शुक्रवार को ई लाटरी से होगा किसानों का चयन
www.agridarshan.up.gov.in पर 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ
2017 से 2025 के मध्य लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का किया गया है वितरण
लखनऊ, 5 मार्च: योगी सरकार होली के उपरांत 3300 से अधिक किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देगी। इसका लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने 4 मार्च तक कृषि विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया है। जिन जनपदों में लक्ष्य से अधिक आवेदन मिले हैं, सिर्फ वहीं शुक्रवार को ई लाटरी से चयन होगा।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 2519 किसानों को दिए जाएंगे यंत्र
कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र के तहत 2519 तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत 800 किसानों को कृषि यंत्र मिलेंगे।
10 दिन के भीतर अपलोड करनी होगी रसीद व फोटो
कृषि यंत्रों से जुड़ी समस्त जानकारी व अनुदान प्रक्रिया वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन/बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर www.agridarshan.up.gov.in या upyantratraking.in अपलोड करना होगा।
चयनित न होने वाले किसानों की जमानत धनराशि की जाती है वापस
ई लॉटरी में चयनित किसानों को मोबाइल पर एसएमएस भेजा जाता है। सूचना एवं बिल अपलोड की अंतिम तिथि की सूचना के साथ-साथ प्रतीक्षा सूची में चयनित कृषकों को भी सूचित किया जाता है। ई लॉटरी में चयनित न होने वाले किसानों की जमानत धनराशी अधिकतम छह महीने में वापस कर दी जाती है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाएं पारदर्शिता से संपादित हो और इसका लाभ किसानों को मिले। कृषि विभाग ने अपील की है कि जिन किसानों ने कृषि विभाग के पोर्टल पर कृषि यंत्रों की बुकिंग की है, वे जनपद में होने वाली ई-लाटरी प्रक्रिया में अवश्य प्रतिभाग करें।
बॉक्स
2017 से 2025 तक लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का वितरण
2017-18 से 2025 तक उत्तर प्रदेश में लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इसमें 2.31 लाख एकल कृषि यंत्र, 8405 कस्टम हायरिंग सेंटर, 7351 फॉर्म मशीनरी बैंक आदि प्रमुख हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनवरी तक 7777 कृषि यंत्र, 51 कस्टम हायरिंग सेंटर एवं 64 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित करने के बिल पोर्टल पर अपलोड हुए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar
FollowMar 05, 2026 16:47:120
Report
RKRaushan Kumar
FollowMar 05, 2026 16:46:400
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 05, 2026 16:46:240
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 05, 2026 16:46:020
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 05, 2026 16:45:520
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 05, 2026 16:45:380
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 05, 2026 16:34:060
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 05, 2026 16:33:300
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 05, 2026 16:32:480
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 05, 2026 16:32:250
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 05, 2026 16:32:140
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 05, 2026 16:32:020
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 05, 2026 16:31:34Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:खेत के काम करने के दौरान वृद्ध किसान की करेंट लगने से मौत, देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा की घटना, परिजनों के मुताबिक खेत में मोटर लगाने के दौरान जनार्दन प्रसाद पटेल उम्र 58 वर्ष की हुई मौत, आनन फानन में परिजन लेकर पहुंचे सिविल अस्पताल, डॉ ने किया मृत घोषित。
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 05, 2026 16:31:160
Report
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 16:17:100
Report