Back
जयपुर मानसरोवर में अटल काव्य स्मारक व अटल लोकतंत्र उपवन बनेंगे
VSVishnu Sharma1
Feb 03, 2026 17:31:44
Jaipur, Rajasthan
सिटी पार्क मानसरोवर में बनेगा अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन ,30 करोड़ रुपए की लागत से होगा निर्माण,कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की थी घोषणा
राजस्थान आवासन मंडल की 254वीं बोर्ड बैठक में निर्णयों को मंजूरी
राजस्थान आवासन मंडल की 254वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण जनहितकारी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुरूप जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक एवं अटल लोकतंत्र उपवन के विकास हेतु डीपीआर तैयार करने एवं वास्तुविद की नियुक्ति को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी गई।
बैठक में आईजी नगर सेक्टर 34-35 में मंडल बाल संप्रेक्षण गृह के लिए 2500 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी जिसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि लेआउट प्लान संशोधन व भू-उपयोग परिवर्तन हेतु जल्द ही जिलावार शिविर लगाए जाएंगे तथा इन सेवाओं के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा।
हनुमानगढ़ एवं भिवाड़ी की आवासीय योजनाओं की आवेदन अवधि 28 फरवरी तक बढ़ाई गई है, जबकि जयपुर, जैसलमेर सहित अन्य शहरों में शीघ्र नई योजनाएं लाई जाएंगी।
इसके साथ ही भूमि चिन्हांकन, ड्रोन सर्वे, आरएफएसडीएल के माध्यम से लंबित संपत्तियों के निस्तारण तथा विभिन्न आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां भी प्रदान की गईं।
आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्विति तथा मंडल संपत्तियों की सुरक्षा हेतु सीमांकन, साइनेज व फेंसिंग के निर्देश दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 03, 2026 18:34:160
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 03, 2026 18:34:020
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 03, 2026 18:33:340
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 18:33:190
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 03, 2026 18:31:080
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 18:30:330
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 03, 2026 18:16:390
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 03, 2026 18:16:110
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 18:15:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 03, 2026 18:07:340
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 03, 2026 18:06:370
Report