Back
जयपुर के ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े चोरी: करीब 1 लाख के गहने लूटकर फरार
ASAshutosh Sharma1
Feb 21, 2026 09:08:10
Jaipur, Rajasthan
जयपुर में ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े चोरी, 1 लाख के गहने लेकर फरार जयपुर में ज्वेलरी शॉप पर कस्टमर बनकर आए दो बदमाशों ने शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ज्वेलर की मौजूदगी में ही करीब 1 लाख रुपए कीमत के गहने उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मामला महेश नगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ सोडाला के गोविन्दपुरा निवासी 78 वर्षीय रामदयाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी रामनगर विस्तार स्थित महादेव चौराहे के पास ‘मुकेश ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है।यहां पहुंचे एक युवक ने अपनी मां को गिफ्ट देने की बात कहकर चांदी की पायजेब दिखाने को कहा। इस दौरान दोनों युवक लगातार अलग-अलग डिजाइन दिखाने की मांग करते रहे। बातचीत और ज्वेलरी दिखाने के दौरान उन्होंने काउंटर पर रखी 80 ग्राम चांदी की पायजेब और 6 ग्राम सोने की तीन जोड़ी बालियां अलग रखवा लीं।इसी बीच एक आरोपी ने ज्वेलर का ध्यान दूसरी तरफ ज्वेलरी की ओर आकर्षित किया। ज्वेलर के मुड़ते ही दोनों आरोपी काउंटर पर रखे गहने उठाकर भाग निकले।दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में दोनों बदमाशों की हरकतें कैद मिली हैं। फुटेज में एक आरोपी पैदल दौड़ते हुए नजर आ रहा है, जबकि उसका साथी पहले से बाइक लेकर बाहर इंतजार करता दिखा।कुछ दूरी पर दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 21, 2026 10:37:550
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 10:37:380
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:37:300
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 21, 2026 10:37:1585
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 21, 2026 10:35:180
Report
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 21, 2026 10:35:080
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 10:34:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 10:34:000
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 21, 2026 10:33:510
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowFeb 21, 2026 10:33:200
Report