Back
पप्पू यादव गिरफ्तार: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- यह राजनीतिक साजिश नहीं
RKRishikesh Kumar
Feb 08, 2026 13:19:01
CHANDI, Harnaut, Bihar
नालंदा के जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार चंडी नगर पंचायत पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी 35 साल पुराने मामले में हुई है और इसे राजनीतिक साजिश बताना पूरी तरह गलत है। कौशलेंद्र कुमार ने कहा “अगर किसी सांसद के खिलाफ वारंट नहीं होता, तो पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती। मैं खुद सांसद हूँ, यहाँ पक्ष और विपक्ष की कोई बात नहीं है। कानून सबके लिए बराबर है।” उन्होंने पप्पू यादव पर आरोप लगाया कि वे बेवजह यह दावा कर रहे हैं कि सरकार उन्हें मरवाना चाहती है। जेडीयू सांसद ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान पूरा सम्मान और शालीनता दिखाई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब पप्पू यादव को पहले से पता था कि उनके खिलाफ वारंट जारी है, तो उन्हें समय रहते जमानत लेनी चाहिए थी। कौशलेंद्र कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा “सरकार बिना वजह किसी विपक्षी नेता को क्यों गिरफ्तार करवाएगी?” इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा“जब लालू यादव सत्ता में थे, तब उन्होंने नीतीश कुमार को जेल क्यों नहीं भिजवाया?” नीट छात्रा मामले को लेकर पप्पू यादव के बयान पर भी कौशलेंद्र कुमार ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नीट छात्रा के मुद्दे पर सिर्फ पप्पू यादव ही नहीं, बल्कि कई विपक्षी नेताओं ने आवाज उठाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले में सीबीआई जांच करवा रही है और पीड़िता को न्याय हर हाल में मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 08, 2026 14:46:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 14:46:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 14:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report