Back
रामगढ़ में 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश सफल
JAJhulan Agrawal
Feb 08, 2026 13:18:39
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
एंकर वीओ - यह बहुत अच्छा काम है ऐसे काम को निरंतर करते रहें और समाज में इसकी आवश्यकता है यह बातें आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रामगढ़ में कही मौके था सामूहिक विवाह उत्सव का, मौके पर मनोज तिवारी ने कहा 'हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वो उद्देश्य इसमें फलित होता है बेटियां बोझ नहीं होनी चाहिए बेटियां गौरव है'। रामगढ़ के सिद्धू कान्हू जिला मैदान में आज सामूहिक विवाह उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 101 जोड़ों की विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ सामूहिक विवाह कराया गया। कार्यक्रम स्थल के ठीक बीचो-बीच बने मंच पर भोजपुरी फिल्म के अभिनेता संगीतकार सह दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने एक तरफ अपनी गीतों के द्वारा समां बांधे रखा तो दूसरी तरफ कोलकाता से आए पंडितों के मंत्र उच्चारण ने लोगों को सुनने के लिए मजबूर कर दिया। इस सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े को एक बैटरी वाली इलेक्ट्रिक रिक्शा दान में दिया गया जिससे वह अपने आगे की जीवन यापन को चालू रख सकेंगे। शादी में शामिल सभी 101 जोड़ों को करीब 5 लाख से लेकर 7 लाख तक के उपहार दान स्वरूप दिए गए जो उन्हें भविष्य में काम आएंगे। मौके पर झारखंड के महामहिम संतोष गंगवार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस काम के लिए मैं सांसद जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं क्योंकि यह बहुत ही अच्छा काम है जो बातें यहां सुनने को मिली हैं ऐसे काम को निरंतर करते रहें और समाज में इसकी आवश्यकता है... बाईट संतोष गंगवार ( राज्यपाल झारखंड ) मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे सिने स्टार सह सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि हमें मनीष जायसवाल जी जैसी हजारीबाग के सांसद मिले हैं जिन्होंने गरीब बेटियों की राजसी शादी यहां विधि विधान ऐसी हो रही है जहां अच्छे-अच्छे घरों में भी ऐसे मंडप नहीं सजाते हैं और इतने विद्वान प्रकांड पंडित के द्वारा मंत्र उच्चारण हो रहा हो और बड़े-बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था में 101 आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों का विवाह कराने वाले ऐसे मनीष जायसवाल को मैं धन्यवाद देता हूं मैं महामहिम राज्यपाल और मनीष जायसवाल जी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हम लोगों को कुछ सिखाया है एक सांसद के रूप में मैं यहां से कुछ सीख कर जा रहा हूं और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वो उद्देश्य इसमें फलित होता है बेटियां बोझ नहीं होनी चाहिए बेटियां गौरव है... बाईट मनोज तिवारी ( अभिनेता गायक सह सांसद ) इस बारे में कार्यक्रम के आयोजक हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस माध्यम से समाज में यह संदेश जाना चाहिए कि बेटियाँ हमारे लिए मान और सम्मान है बेटी कभी हमारे ऊपर बोझ नहीं है अगर हर समृद्ध व्यक्ति एक बेटी की शादी कराए तो बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ यह जो हमारे प्रधानमंत्री जी का जो मिशन है वो पूरा होगा नारी सशक्तिकरण बेटियां सशक्त होंगी तो हमारा परिवार भी सशक्त होगा इसी अभियान को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं... बाईट मनीष जायसवाल (सांसद हजारीबाग)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 08, 2026 14:50:290
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowFeb 08, 2026 14:50:170
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 14:48:210
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 08, 2026 14:47:430
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 14:46:450
Report
MTMadesh Tiwari
FollowFeb 08, 2026 14:46:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 08, 2026 14:46:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 08, 2026 14:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report