Back
जयपुर ने तीन दिवसीय स्टार्टअप समिट 2026 का समापन, AI ने नवाचार का नया रास्ता दिखाया
DGDeepak Goyal
Mar 01, 2026 13:20:53
Jaipur, Rajasthan
Anchor--होटल ताज आमेर में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट 2026 का आज समापन हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सहयोग से ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और आर्मेनिया सरकार द्वारा आयोजित इस समिट में देश-विदेश के स्टार्टअप, निवेशक और नीति-निर्माता जुटे। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने पिच सैशन के ग्रैंड फिनाले में कहा कि स्टार्टअप देश और दुनिया की भलाई के समाधान खोजें, विशेषकर ई-वेस्ट जैसी वैश्विक समस्या पर काम करें। उन्होंने एआई के सकारात्मक उपयोग पर जोर देते हुए इसके दुष्प्रभावों से सावधान रहने की बात कही। समापन सत्र में आईटी विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने कहा कि AI की क्रांति में तैयारी ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए साझेदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। पिच बैटल के विजेताओ की बात करे तो अर्ली/ग्रोथ स्टेज में राजस्थान की कैपक्सा डायनामिक्स को प्रथम पुरस्कार (4000 डॉलर) मिला। दूसरे स्थान पर कैटलक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (2000 डॉलर) रही। आइडिया/प्रेसिड स्टेज में एग्नोसिस को 2500 डॉलर और टेकलॉंज प्राइवेट लिमिटेड को 1500 डॉलर का पुरस्कार दिया गया। ग्रैंड फिनाले में ट्रेवल, AI, जल प्रबंधन और निवेश जैसे क्षेत्रों के स्टार्टअप्स ने तीन मिनट की पिच और फेस-ऑफ में अपना दमखम दिखाया। आयोजन में अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और युवा उद्यमियों के जोश ने जयपुर को स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान दी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
