Back
देवरिया में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का परिचय पत्र वितरण व होली मिलन समारोह
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद देवरिया द्वारा आयोजित परिचय पत्र वितरण व होली मिलन समारोह देवरिया में आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि संगठन के प्रति सच्ची वफादारी ही सच्ची पत्रकारिता है। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार संगठन की मर्यादा में रहकर कार्य करें तो न केवल संगठन की गरिमा बनी रहती है, बल्कि व्यक्ति की प्रतिष्ठा भी सुरक्षित रहती है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन से जुड़े पत्रकार साथी अनुशासन और मर्यादा का पालन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि संगठन की रीढ़ तहसील अध्यक्ष तहसील मंत्री एवं सभी पत्रकार साथी हैं। उन्होंने सभी तहसील अध्यक्षों एवं मंत्रियों से अपने-अपने क्षेत्र में परिचय पत्र वितरण समारोह की तिथि तय कर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक कार्यक्रम में जिले से प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।वही पूर्व जिलाध्यक्ष पी.एस. राय ने
कहा कि प्रदेश का एक सशक्त संगठन है, जो उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर कैप्टन वीरेंद्र सिंह, प्रेमचंद मिश्र, ओंकार पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष आनंद मोदनवाल, रामनवल सिंह, राजेंद्र सिंह, के.पी. गुप्त, अश्विनी द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र, मनींद्र नारायण सिंह, विजय कुमार सिंह, सिंहासन यादव, विनोद कुमार सिंह, भीम कुमार प्रजापति, प्रेम कुमार शर्मा एवं प्रमोद राय सहित कई वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और पत्रकारिता की गरिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया,एक दूसरे ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव डॉ. हरिश्चंद्र मिश्र ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक राहुल मणि ने उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर आदित्य कुमार मिश्र, अमित सिंह,अमन सिंह,बृजेश मणि त्रिपाठी,फरींद्र मणि त्रिपाठी, सत्येंद्र दुबे, अयोध्या चौरसिया, जगदंबा यादव, पवन कुमार सिंह, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, विजय यादव, संतोष सिंह,बिपिन दुबे, रामू यादव सहित जिले भर के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
0
Report
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 16:33:410
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 08, 2026 16:33:190
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 08, 2026 16:33:080
Report
ASABDUL SATTAR
FollowMar 08, 2026 16:32:510
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 08, 2026 16:32:310
Report
MVManish Vani
FollowMar 08, 2026 16:32:170
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 08, 2026 16:32:030
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 08, 2026 16:31:390
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 08, 2026 16:31:280
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 08, 2026 16:31:020
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 08, 2026 16:30:310
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 08, 2026 16:30:180
Report
0
Report