Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
जगतपुरा की पेयजल लाइन डैमेज, 3 घंटे से पानी बह रहा, लाखों लीटर बर्बाद
ACAshish Chauhan
Mar 01, 2026 06:47:31
Jaipur, Rajasthan
जगतपुरा में पेयजल की राइजिंग लाइन डैमेज, 3 घंटे से प्रेम नगर कॉलोनी में बह रहा पानी, बताया जा रहा 2 महीने पहले डाली थी लाइन, कॉलोनी वासियों ने सक्षम स्तर पर की शिकायत, लेकिन अब तक कोई निस्तारण नहीं हुआ, सड़क पर लाखों लीटर अमृत बर्बाद हो रहा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Mar 01, 2026 08:16:56
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में लंबित आपराधिक मामलों में कार्रवाई करते हुए धरियावद थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी राहुल गोयल और हजारीलाल मीणा की टीम द्वारा की गई। थानाधिकारी ने बताया कि घटना 8 जून 2022 की है, जब पोंचागुड़ा निवासी नागेश मीणा को गुमानपुरा निवासी अरविंद कोटेड ने फोन कर बुलाया। वहां पहुंचने पर पुरानी रंजिश को लेकर अरविंद और उसके साथियों ने नागेश के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में नागेश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थाना धरियावद में प्रकरण संख्या 242/2022 के तहत धारा 143, 341, 323 और 392 भादसं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मामले में शामिल आरोपी नन्दलाल पिता कन्हैयालाल मीणा और राजीव पिता सुरेश मीणा, निवासी गुमानपुरा, लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 01, 2026 08:16:46
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के गोपालपुरा अंबामाता क्षेत्र में खेत पर काम करते समय एक किसान की अचानक मौत हो जाने से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान अंबालाल पुत्र केशुराम मीणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंबालाल शनिवार दोपहर रोजाना की तरह अपने खेत पर काम करने गया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्हें तलाश शुरू की। तलाश के दौरान अंबालाल अपने ही खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अंबालाल अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता था और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है। सूचना मिलने पर रविवार सुबह कोतवाली पुलिस मोर्चरी पहुंची। मृतक के परिजन शिवलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि खेत पर काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से अंबालाल गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 01, 2026 08:16:31
Dausa, Rajasthan:दौसा होली का त्यौहार और जान जोखिम का सफर परिवार के लोग त्यौहार पर खुशियां मना रहे है ओर अपनों की सकुशल घर लौटने की बाट जो रहे है लेकिन जो तस्वीर हम आपको दिखा रहे है वो थोड़ी डरावनी है इन तस्वीरों में लोग आपको असुरक्षित सफर करते हुए दिखाई देंगे जहां जितनी सवारी गाड़ी के अंदर है उससे कही ज्यादा गाड़ी के बाहर लटकती हुई दिखाई दे रही है गाड़ी के चालक की थोड़ी से भी चूक इन यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकती है हम यह भी नहीं कहते त्यौहार पर घर नहीं जाना चाहिए लेकिन जिस तरह के सफर की तस्वीर हम आपको दिखा रहे है उसे कतई सुरक्षित नहीं कहा जा सकता ये तस्वीरें है राष्ट्रीय राजमार्ग 21 की जहां बेहद लापरवाही से वाहन चालक सवारियां डोह रहे है लेकिन इन वाहन चालकों को रोकने टोकने वाला कोई नहीं
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 01, 2026 08:16:21
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में घंटाली थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टाटा सुमो कार से भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी भेमजी गरासिया ने बताया कि 28 फरवरी को पुलिस टीम बोरी क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान बोरी की ओर से आती एक संदिग्ध टाटा सुमो कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम करण पिता सुनील चौधरी निवासी अचलपुर थाना सुहागपुरा बताया, लेकिन आने-जाने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पीछे की ओर शराब और बीयर के कार्टन भरे मिले। आरोपी से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज या अनुज्ञा पत्र मांगे गए, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 816 पव्वे अवैध शराब, 96 किंगफिशर बीयर की बोतलें और 72 बीयर केन जब्त किए। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त टाटा सुमो वाहन को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी करण चौधरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत थाना घंटाली में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 01, 2026 08:16:07
Gaya, Bihar:50.01 करोड़ का ऐतिहासिक बजट, डिजिटल पारदर्शिता की नई पहल, हर वार्ड पार्षद को मिला लैपटॉप, हाईटेक बना इमामगंज नगर पंचायत गया जिले के इमामगंज से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 50.01 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी बजट पेश कर विकास की नई दिशा तय कर दी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित विशेष बैठक में यह बजट पारित किया गया, उसमें नगर क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी वार्ड पार्षदों को लैपटॉप वितरित किए गए। इसे पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सोनम कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि इमामगंज के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। हमारा लक्ष्य है कि विकास का लाभ नगर पंचायत के हर घर तक पहुंचे। पारदर्शिता, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाएं हमारी प्राथमिकता हैं। इसके साथ ही मैं सभी नगर पंचायत क्षेत्र वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। वहीं इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार पांडे ने विस्तार से बजट की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, सड़क-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट और नगर सौंदर्याकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से राशि का प्रावधान किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि इमामगंज को एक मॉडल नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कौशल विकास और शहरी सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में कई नई योजनाएं प्रस्तावित हैं। इमामगंज नगर पंचायत अब हाईटेक सुविधाओं से लैस हो चुकी है। नगर क्षेत्र की हर गली और मुख्य सड़कों पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। लगभग हर बिजली खंभे पर हैलोजन और तिरंगा लाइट लगाई गई है, जिससे रात में पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठता है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बताया गया कि ये कैमरे अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। यदि कोई असामाजिक तत्व अपराध करने की कोशिश करता है तो उसकी हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी। सड़क पर छोटी सी वस्तु गिरने तक की गतिविधि कैमरे में कैद हो सकती है। नगर पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह लागू है। सुबह होते ही गलियों में गीत और सीटी की आवाज गूंजती है—"कचरा वाला आया है, कचरा घर से निकालो..."यह दृश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता दर्शाता है, बल्कि बदलते इमामगंज की तस्वीर भी पेश करता है। जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए हैं और नियमित सफाई अभियान चलाया गया है। इमामगंज नगर पंचायत में इन दिनों विकास कार्य तीव्र गति से जारी हैं। आधुनिक रोशनी, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल प्रशासन और स्वच्छता अभियान के बीच नगर एक नई पहचान गढ़ रहा है। 50.01 करोड़ का यह बजट आने वाले वर्षों में इमामगंज को एक आदर्श, सुरक्षित और आधुनिक नगर पंचायत के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
0
comment0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 01, 2026 08:15:54
Gaya, Bihar:शराब जब्ती के दौरान पुलिस पर पथराव,अलीपुर थानाध्यक्ष समेत दो अफसर घायल, पलटे ट्रैक्टर से शराब लूटने को भिड़े ग्रामीण बिहार में अवैध शराब जब्त करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव में अलीपुर थानाध्यक्ष समेत दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए और पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर कर दिए गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। गया जिले के टिकारी-कैसपा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अवैध शराब जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों और उपद्रवियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में अलिपुर थानाध्यक्ष सत्याम तथा टिकारी थाना के एएसआई सुनील कुमार घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई。 जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर के डाला में ईंटों के नीचे छिपाकर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप अलिपुर मार्ग की ओर ले जाई जा रही है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने अलिपुर-कैसपा मोड़ के पास संदिग्ध ट्रैक्टर का पीछा करना शुरू किया। जैसे ही पुलिस ने जगदीशपुर के समीप तालाब के पास ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, चालक वाहन छोड़कर कूद गया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया。 चालक के कूदते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20 फीट नीचे गेहूं के खेत में पलट गया। पुलिस टीम ने जब खेत में उतरकर ट्रैक्टर से शराब बरामद करनी शुरू की, तभी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कुछ माफियाओं के उकसावे पर ग्रामीणों ने शराब लूटने की कोशिश की और पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया。 स्थिति उस समय बिगड़ गई जब भीड़ ने पुलिस टीम और वहां मौजूद राहगीरों पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस हमले से पुलिस कर्मियों को संभलने का मौका नहीं मिला। पथराव में थानाध्यक्ष सत्याम और एएसआई सुनील कुमार घायल हो गए। पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा。 घटना की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की खेप जब्त कर ली गई है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है。 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है。 घटना के बाद टिकारी और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी。
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Mar 01, 2026 08:15:37
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा से विधायक रामानंद मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम का आयोजन जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में किया गया, जहां विधायक रामानंद मंडल ने केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खास बनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।विधायक रामानंद मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में राज्य ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मार्गदर्शन पार्टी और जनता दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने में सहभागिता निभाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Mar 01, 2026 08:15:28
Chaibasa, Jharkhand:पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। घने सारंडा जंगल के मरंग पोंगा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। इस दौरान एक और सुरक्षा बल का जवान गोली लगने से घायल हो गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी की जा रही है। पश्चिम सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल सुबह सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट घायल हो गए। उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। विस्फोट के ​बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी की आवाजें आसपास के ग्रामीण इलाकों तक सुनाई दे रही हैं। जानकारी मिली है कि सुरक्षाबलों ने एक बड़े नक्सली दस्ते को घेर लिया है और मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक दिन पहले ही जिले के एसपी अमित रेणु ने मनोहरपुर में नक्सलियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी थी। फिलहाल इलाके में सघन अभियान जारी है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
0
comment0
Report
Mar 01, 2026 08:09:07
120
comment0
Report
Mar 01, 2026 08:02:38
Basti, Uttar Pradesh:आज बस्ती जनपद के बाभन गांव, गांधीनगर स्थित केडी पब्लिक कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े ही उत्साह, अनुशासन और शैक्षणिक गरिमा के साथ मनाया गया। प्रत्येक वर्ष 28 फ़रवरी को मनाया जाने वाला यह दिवस छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और प्रयोगात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने का संदेश देता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत के महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा की गई ऐतिहासिक खोज रमन प्रभाव की स्मृति में मनाया जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की सक्रिय और सराहनीय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अविनाश ओझा (पीजीटी केमिस्ट्री, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर) एवं अवनीश पटेल (पीजीटी बायोलॉजी) उपस्थित रहे। इनके साथ विद्यालय की प्रबंध निदेशिका मधु चतुर्वेदी
1
comment0
Report
Mar 01, 2026 08:02:18
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव : कोतवाली गंगाघाट के जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक संख्या UP47AT0852 को पीछे से आ रहे डंपर संख्या RJ 27 GC 5827 ने सुबह करीब 3:00 बजे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली गंगा घाट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए तीन हाइड्रा मशीनें बुलाई गईं। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे यातायात सुचारु कराया जा सका। हादसे के चलते हाईवे पर करीब 8 घंटे लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top