Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gaya823001

इमामगंज नगर पंचायत के बजट से हाईटेक और पारदर्शी प्रशासन की नई दिशा

JPJAY PRAKASH KUMAR
Mar 01, 2026 08:16:07
Gaya, Bihar
50.01 करोड़ का ऐतिहासिक बजट, डिजिटल पारदर्शिता की नई पहल, हर वार्ड पार्षद को मिला लैपटॉप, हाईटेक बना इमामगंज नगर पंचायत गया जिले के इमामगंज से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है। नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 50.01 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी बजट पेश कर विकास की नई दिशा तय कर दी है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित विशेष बैठक में यह बजट पारित किया गया, उसमें नगर क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी वार्ड पार्षदों को लैपटॉप वितरित किए गए। इसे पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सोनम कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि इमामगंज के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है। हमारा लक्ष्य है कि विकास का लाभ नगर पंचायत के हर घर तक पहुंचे। पारदर्शिता, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाएं हमारी प्राथमिकता हैं। इसके साथ ही मैं सभी नगर पंचायत क्षेत्र वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। वहीं इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष कुमार पांडे ने विस्तार से बजट की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, सड़क-नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट और नगर सौंदर्याकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से राशि का प्रावधान किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि इमामगंज को एक मॉडल नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कौशल विकास और शहरी सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में कई नई योजनाएं प्रस्तावित हैं। इमामगंज नगर पंचायत अब हाईटेक सुविधाओं से लैस हो चुकी है। नगर क्षेत्र की हर गली और मुख्य सड़कों पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं। लगभग हर बिजली खंभे पर हैलोजन और तिरंगा लाइट लगाई गई है, जिससे रात में पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठता है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बताया गया कि ये कैमरे अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। यदि कोई असामाजिक तत्व अपराध करने की कोशिश करता है तो उसकी हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी। सड़क पर छोटी सी वस्तु गिरने तक की गतिविधि कैमरे में कैद हो सकती है। नगर पंचायत क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह लागू है। सुबह होते ही गलियों में गीत और सीटी की आवाज गूंजती है—"कचरा वाला आया है, कचरा घर से निकालो..."यह दृश्य न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता दर्शाता है, बल्कि बदलते इमामगंज की तस्वीर भी पेश करता है। जगह-जगह डस्टबिन लगाए गए हैं और नियमित सफाई अभियान चलाया गया है। इमामगंज नगर पंचायत में इन दिनों विकास कार्य तीव्र गति से जारी हैं। आधुनिक रोशनी, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, डिजिटल प्रशासन और स्वच्छता अभियान के बीच नगर एक नई पहचान गढ़ रहा है। 50.01 करोड़ का यह बजट आने वाले वर्षों में इमामगंज को एक आदर्श, सुरक्षित और आधुनिक नगर पंचायत के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPradeep Kumar
Mar 01, 2026 09:33:10
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 01, 2026 09:32:56
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को संभाग स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन हुआ , इस प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के साथ ही बस्तर सांसद महेश कश्यप और बस्तर संभाग अंतर्गत आने वाले विधानसभा के भाजपा विधायक शामिल हुए, वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा ने जिला के प्रमुख पदाधिकारियों एवं वक्ताओं को प्रशिक्षित किया, केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं पार्टी से जुड़ी प्रमुख मुद्दों पर जानकारी इस दौरान दी गई, बंद कमरे में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन के वक्ताओं को कई तरह के निर्देश दिए गए , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में वक्ताओं को भाषणों में वैचारिक स्पष्टता रखने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर जोर देने और सरकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए निर्देशित किया गया है। बाइट किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 01, 2026 09:32:38
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 01, 2026 09:31:45
Hansi, Haryana:होली आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और खुशियों का प्रतीक होली के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन की एडवाइजरी जारी पुलिस की शहर मे सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होली के अवसर पर जिले में विशेष पुलिस गश्त 14 नाके एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए होली त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में हो संपन्न होली के पावन एवं हर्षोल्लास के पर्व पर पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएँ। पलिस अधीक्षक ने कहा कि होली आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और खुशियों का प्रतीक है। अतः सभी नागरिक इस पर्व को कानून व्यवस्था का पालन करते हुए, मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ。 पुलिस अधीक्षक अमित हर्षवर्धन ने बताया कि होली के अवसर पर जारी जबरदस्ती किसी पर रंग न डालें एवं किसी की भावनाओं को ठेस न पहुँचाएँ। हुड़दंग, अश्लील व्यवहार या मारपीट जैसी गतिविधियों से दूर रहें。 नशे की हालत में वाहन न चलाएँ। ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाहें या भ्रामक संदेश साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें。 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली के अवसर पर जिले में विशेष पुलिस गश्त, 14 नाके एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Mar 01, 2026 09:31:00
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शाहपुर में हाल ही में हुई घटना के बाद आज भानपुर में भी खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर लिया गया। वारदात की तस्वीरें पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। तस्वीरों में देख सकते है कि डीजल चोरों का चार पांच सदस्यीय गिरोह कार से आया और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लगातार हो रही इन घटनाओं से ट्रक चालकों और परिवहन व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय गश्त बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की जांच सख्ती से करने की आवश्यकता है।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 01, 2026 09:20:39
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA नोएडा प्राधिकरण में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल: कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी के हस्ताक्षर से आदेश प्रभावी: CEO कृष्णा करुणेश की अनुमति के बाद तत्काल लागू: वैभव नागर, दीपक कुमार, संजीव कुमार बेदी समेत कई अधिकारियों के प्रभार बदले: अतुल सिंह को डोर-टू-डोर व प्लांट, रजनीश कुमार को सर्किल-8 की जिम्मेदारी: उमेश कुमार शर्मा, अजय कुमार यादव और पवन बरनवाल को नई तैनाती: विनय कुमार, प्रेम चंद और प्रदीप साहू को भवन प्रकोष्ठ में जिम्मेदारी: शशांक सिंह को इलेक्ट्रिकल ऑडिट, अशोक अरोड़ा को विद्युत शाखा का दायित्व: प्राधिकरण ने पारदर्शिता और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किया फेरबदल。
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top