Back
पावटा कस्बे में पागल कुत्ते ने 13 लोगों को काटा, तीन की स्थिति गंभीर
AYAmit Yadav
Feb 26, 2026 13:45:21
Jaipur, Rajasthan
जिला-KOTPUTLI_BAHROR
विधानसभा -KOTPUTLI
लोकेशन PAOTA
इंट्रो: पावटा(कोटपूतली....पावटा कस्बे में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक पागल कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर अचानक हमला कर 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रभात कॉलोनी और नाई के मोहल्ले सहित कई स्थानों पर राहगीरों पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर कुत्ता मौके से भाग गया। लेकिन तब तक कई लोग घायल हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल पावटा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए। तीन घायलों घिसी देवी मीणा निवासी भांकरी उम्र 60 साल, विकास सिंह निवासी पावटा उम्र 40 साल, शांति देवी मीणा निवासी पावटा उम्र 72 साल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया। उपजिला अस्पताल पावटा प्रभारी चिकित्सक रवि बंसल व डॉ.राजेश डूचानिया ने बताया, “कुत्ते के काटने से घायल कुल 13 मरीज अस्पताल लाए गए थे। सभी को आवश्यक उपचार और एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई है। तीन मरीजों को गहरे घाव और अधिक रक्तस्राव के कारण उच्च उपचार हेतु जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है। शेष मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।” घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उपखंड अधिकारी पावटा डॉ.साधना शर्मा ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा, “कस्बे में पागल कुत्ते द्वारा कई लोगों को काटने की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगरपालिका एवं चिकित्सा विभाग को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 26, 2026 15:15:320
Report
PNPratap Naik1
FollowFeb 26, 2026 15:15:200
Report
0
Report
0
Report
1
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 26, 2026 15:05:460
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 26, 2026 15:05:080
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 26, 2026 15:04:450
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 26, 2026 15:04:240
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 26, 2026 15:04:14Jaunpur, Uttar Pradesh:मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं...जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 26, 2026 15:04:01Gonda, Uttar Pradesh:टिकट खरीदने को लेकर पहले कहासुनी हुई जो दखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई
0
Report
0
Report
PPPrakash Pandey
FollowFeb 26, 2026 15:03:43Mau, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि जो शख्स बच्चे के साथ मारपीट कर रहा है...वो खुद को इलाके का गुंडा बताता है
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 26, 2026 15:03:050
Report