Back
बिन बरसात भी भीमलत जलप्रपात में पर्यटकों की भीड़, बांध से जल प्रवाह जारी
RIRamawatar Isran
Feb 21, 2026 09:55:33
Jaipur, Rajasthan
बूंदी में बिन बरसात चल पड़ा भीमलत जलप्रपात. बूंदी। रामगढ़-विषधारी टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित विश्व प्रसिद्ध भीमलत जलप्रपात इन दिनों बिना बारिश भी पूरे वेग से बह रहा है. सर्दियों के मौसम में भी झरने का निरंतर प्रवाह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जलप्रपात के ऊपर बने भीमलत बांध से पानी की निकासी के कारण यह झरना सालभर संचालित रहता है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में यह एकमात्र ऐसा जलप्रपात है जो पूरे वर्ष चलता है. बांध से छोड़ा गया पानी झरने के रास्ते भीमलत वैली से होता हुआ नीचे स्थित अभयपुरा बांध में पहुंचता है, जहां से आगे नहरों के माध्यम से जल प्रवाहित किया जाता है. इस वर्ष अच्छी बारिश के चलते बांध में पर्याप्त जल भंडारण है. आज सुबह तक जलस्तर लगभग 25 फीट दर्ज किया गया. सर्द मौसम में भी जलप्रपात की गूंज और हरियाली का नजारा देखने देशी-विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 11:33:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 21, 2026 11:33:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 21, 2026 11:33:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 21, 2026 11:32:580
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 11:32:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 21, 2026 11:32:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 11:32:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:30:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:30:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 11:23:280
Report
0
Report