Back
होली से पहले पुलिस ने स्टंटबाजी रोकथाम में 40 पावर बाइक्स जब्त
ASAkhilesh Sharma
Mar 01, 2026 13:21:11
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर
विधानसभा सागवाड़ा
अखिलेश शर्मा
लोकेशन सागवाड़ा
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टंटबाजी करने वाली 40 पावर बाइक्स जब्त
आगामी होली के त्योहार को देखते हुए शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डूंगरपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार को वरदा थाना पुलिस ने कस्बे और आंतरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हुड़दंग मचाने वाले और स्टंटबाजों पर नकेल कसी है। पुलिस ने कुल 40 पावर बाइक्स को जब्त किया है।
वरदा थाने के थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि होली के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी मनीष कुमार ने निर्देश दिए थे। जिसके तहत आज यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले व पावर बाइक्स से स्टंट बॉली कर आमजन की जान को खतरे में डालने के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस की अलग अलग टीमों ने वरदा कस्बा और आंतरी कस्बे में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 पावर बाइक्स को जब्त किया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सार्वजनिक सड़कों पर हुड़दंग करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट - रिजवान खान थानाधिकारी वरदा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:280
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 01, 2026 14:48:200
Report
PSPritesh Sharda
FollowMar 01, 2026 14:48:130
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 01, 2026 14:48:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 01, 2026 14:47:510
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 01, 2026 14:47:390
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 01, 2026 14:47:280
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 01, 2026 14:47:130
Report
AAafssar alaam
FollowMar 01, 2026 14:47:040
Report
