Back
न्याय आपके द्वार: डूंगरपुर में लोक उपयोगिता सेवाओं का त्वरित समाधान
ASAkhilesh Sharma
Nov 17, 2025 09:03:47
Dungarpur, Rajasthan
न्याय आपके द्वार-लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान अभियान, लोगों की समस्याओं का त्वरित होगा समाधान डूंगरपुर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जन उपयोगी सेवाओं की समस्याओं के सुलभ एवं सुनिश्चित समाधान के लिए न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान के लिए तीन माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है | 10 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस अभियान में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा | डूंगरपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा ने पत्रकार वार्ता करते हुए ये जानकारी दी | अभियान के तहत जनउपयोगी सेवाओं में लोगों को समय पर लाभान्वित करने में आ रही समस्याओं को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान से पीड़ितों की समस्याओं का समय पर निस्तारण हो सकेगा साथ ही कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति भी मिलेगी। साथ ही किसी तरह का आर्थिक नुकसान भी नहीं होगा। समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि अभियान 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों पर इस विभाग द्वारा नियुक्त पैरालीगल वॉलेन्टियर्स द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क कर इस कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,डूंगरपुर द्वारा स्थाई लोक अदालत डूंगरपुर में निशुल्क पैरवी के लिए लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल व पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति भी की जाएगी। इन समस्याओं का होगा समाधान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जन उपयोगी सेवाओं के लिए तीन माह का अभियान शुरू किया गया, जिसमें पीड़ितों की आम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिनमें बिजली, पानी, परिवहन, बैकिंग एवं बीमा, नगर निकाय, स्वास्थ्य सेवाएं, शैक्षणिक व शैक्षणिक सेवाएं, आवास एवं भू-संपदा सेवाएं, एलपीजी सेवा आदि से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा। शिकायत प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिससे आमजन की समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान हो सकेगा।
135
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDeepesh shah
FollowNov 17, 2025 10:42:070
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 17, 2025 10:41:450
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 17, 2025 10:41:150
Report
SSsubhash saheb
FollowNov 17, 2025 10:40:540
Report
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 17, 2025 10:40:360
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 17, 2025 10:40:040
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowNov 17, 2025 10:39:240
Report
188
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 17, 2025 10:36:250
Report
43
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 17, 2025 10:36:030
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 17, 2025 10:35:370
Report
SPSatya Prakash
FollowNov 17, 2025 10:35:190
Report