Back
रामगढ़ परिणाम विवाद: पिंटू यादव ने धांधली, लाठीचार्ज और FIRों के आरोप लगाए
NJNarendra Jaiswal
Nov 17, 2025 10:40:04
Jasa, Bihar
बीएसपी विधायक ने काउंटिंग में धांधली, लाठीचार्ज और निर्दोष समर्थकों पर FIR का लगाया आरोप, डीजीपी–डीआईजी से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग。
वियो - कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के बिछिया स्थित अपने आवास पर बीएसपी से जीते विधायक सतीश कुमार सिंह उर्फ पिंटू यादव ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को मतगणना के दौरान धांधली का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उनके शांतिपूर्वक बैठे समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग तक करवाई, जिसमें सैकड़ों लोगों को चोटें आईं। साथ ही निर्दोष समर्थकों पर अलग अलग थाने में 197 और 50 नामजद FIR दर्ज कर दी गई।
विधायक ने बताया कि 25 राउंड की गिनती में 24 राउंड का परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम राउंड को रोक दिया गया। दावा किया कि प्रशासन दबाव बनाकर बीजेपी प्रत्याशी को विजयी घोषित करने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन नियमों के विरुद्ध मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार लगभग 50 पुलिसकर्मियों के साथ काउंटिंग हॉल में घुस आए और बीएसपी एजेंट को बाहर निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुलिस पीछे हट गई, लेकिन बाहर मौजूद समर्थकों पर कार्रवाई की गई।
यादव ने कहा कि कई नामजद ऐसे लोग हैं जो मतगणना हॉल में रात 11 बजे तक उनके साथ थे, जिसका सबूत सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शाम 5 बजे तक हुई जीत के छह घंटे बाद तक अधिकारियों पर बार-बार आ रहे फोन कॉल के दबाव में परिणाम रोका गया。
विधायक ने कहा कि वे डीजीपी, डीआईजी और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर मामले की जांच, निर्दोषों पर दर्ज FIR वापस लेने और मोहनिया डीएसपी पर कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2020 में उनके अभिभावक अंबिका यादव के साथ भी कथित रूप से ऐसा ही अन्याय हुआ था。
118
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RMRam Mehta
FollowNov 17, 2025 12:36:460
Report
UPUmesh Parab
FollowNov 17, 2025 12:36:340
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowNov 17, 2025 12:36:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 17, 2025 12:35:520
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 17, 2025 12:35:250
Report
JPJai Pal
FollowNov 17, 2025 12:34:410
Report
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowNov 17, 2025 12:34:300
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 17, 2025 12:34:110
Report
ASAkash Sharma
FollowNov 17, 2025 12:33:540
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 17, 2025 12:33:320
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 17, 2025 12:33:140
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 17, 2025 12:32:540
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowNov 17, 2025 12:32:400
Report