Back
सागवाड़ा नगरपालिका भवन शिलान्यास पर विवाद तेज, चेयरमैन पर निजी फायदा का आरोप
ASAkhilesh Sharma
Jan 24, 2026 12:20:36
Dungarpur, Rajasthan
सागवाड़ा नगरपालिका भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराया, अपने ही पार्टी के चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा निजी स्वार्थ के चलते पालिका के नए भवन का करवा रहे शिलान्यास
डूंगरपुर जिले की सागवाडा नगरपालिका के नए भवन निर्माण को लेकर सागवाडा में भाजपा में आपस में ही विवाद गहराता जा रहा है | कल होने वाले भवन शिलान्यास कार्यक्रम के विरोध में भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओ ने आज पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद चेयरमैन बने आशीष गांधी पर जमकर निशाना साधा और निजी स्वार्थ के चलते आनन-फानन में नगरपालिका भवन का शिलान्यास करवाने के आरोप लगाए है
पत्रकार वार्ता में नगरपालिका बोर्ड में भाजपा से पार्षद हरीश सोमपुरा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के चेयरमैन नरेंद्र खोडनिया ने पालिका का भवन शहर के बाहर अन्यत्र भूमि पर बनाने के चलते शहर के बीचो-बीच बने नगरपालिका का भवन गिरा दिया था | जिसका भाजपा पार्षदों ने विरोध जताया था जिसके बाद सरकार ने पद का दुरूपयोग करने पर कांग्रेस के चेयरमैन नरेंद्र खोडनिया को निलंबित कर दिया था | इसके बाद स्थानीय भाजपा के नेताओं के कहने पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्षद आशीष गांधी को चेयरमैन मनोनीत किया था | वही मनोनीत चेयरमैन आशीष गांधी पूर्व चेयरमैन नरेंद्र खोडनिया के पदचिन्हों पर चलते हुए पालिका का नया भवन शहर से दूर 40 बीघा अधिशेष भूमि पर बनवाने जा रहे है | भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि उन्होंने और सागवाड़ा की जनता ने भवन निर्माण के प्रस्तावित स्थान का चार से पांच बार विरोध किया इस मामले में अब तक मंत्री, एसडीएम, मुख्यमंत्री और यहां तक कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी ज्ञापन देकर कार्य रोकने की मांग की गई। जिस पर पूर्व में नया भवन का शिलान्यास कार्यक्रम निरस्त कर दिया था | लेकिन एक बार फिर चेयरमैन आशीष गाँधी अपनी मनमानी करते हुए नगरपालिका भवन का निर्माण पुरानी जगह पर न करवाकर शहर से दूर 40 बीघा अधिशेष भूमि पर कल करवाने जा रहे है | उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्थल के पास चेयरमैन आशीष गांधी की लगभग 7-8 बीघा जमीन है। ऐसे में चेयरमैन आशीष गांधी और उनके सहयोगी अपने निजी भूखंडों (प्लॉट्स) की कीमतें बढ़ाने के लिए सागवाड़ा की जनता का अहित कर रहे हैं।
अनुभवी कार्यकर्ताओं की अनदेखी
भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि सागवाडा में 25 से 50 सालों से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि हाल ही में कांग्रेस से आए एक व्यक्ति की बातों को पार्टी में अधिक महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि चेयरमैन आशीश गांधी ने सागवाडा में भाजपा को 'तितर-बितर' कर दिया है। एक बाहरी व्यक्ति ने भाजपा पर ऐसा क्या जादू कर दिया है कि सब उसी की बात मान रहे हैं | पुराने कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं बची। अगर यह गलत कार्य नहीं रुका, तो आने वाले समय में भाजपा को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा。
बाईट-1 हरीश सोमपुरा भाजपा पार्षद
बाईट-2 नीरज पंचाल पूर्व नगर महामंत्री सागवाडा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowJan 24, 2026 13:52:140
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowJan 24, 2026 13:51:500
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 24, 2026 13:51:030
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 24, 2026 13:49:330
Report
0
Report
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 24, 2026 13:49:080
Report
CRCHANDAN RAI
FollowJan 24, 2026 13:48:430
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 24, 2026 13:48:000
Report
ASAmit Singh
FollowJan 24, 2026 13:47:440
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 24, 2026 13:47:240
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 24, 2026 13:47:080
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 13:46:120
Report
0
Report