328026
पार्वती बांध में पानी की आवक को देखते हुए फिर से खुले चार गेट
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा के पार्वती बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़कर 223.35 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण बांध के चार गेट खोलकर 4608 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। यह जानकारी सिंचाई विभाग के एईएन संतोष सैनी ने दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दूदू- मालपुरा हाईवे पर भीषण हादसा: तीन की मौत, एक घायल
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) बाइक सवार और कार के बीच भीषण सड़क हादसा, एक पुरुष और दो युवतियों की हुई मौत। दूदू से मालपुरा हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर कार बाइक सवारों को कुचला। तीन की हुई दर्दनाक मौत, एक युवती हुई गंभीर स्थिति, घायल को जयपुर किया रेफर। एक ही परिवार के तीन जनों की मौत के बाद गांव में छाया मातम। मृतक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस घर लौटते वक्त हुआ हादसा। सूचना पर दूदू एसएचओ संजय मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का लिया जायजा। एंबुलेंस की मदद से शवों को दूदू उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, घायल को जयपुर किया रेफर。0
0
Report
कोटा भामाशाह मंडी में सुरक्षा पर सवाल, गार्ड- किसान विवाद गरमा गया
Kota, Rajasthan:कोटा भामाशाह मंडी की व्यवस्थाओं पर खड़े हुए सवाल! गार्डों की कथित दादागिरी से किसान परेशान, कोटा की भामाशाह मंडी में देर रात किसान और मंडी गार्ड के बीच हुआ विवाद, फसलों बेचने के दौरान प्रवेश को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट में किसान के सर से निकला खून, गाली गलौच करते नजर आये गार्ड और किसान, मंडी की सुरक्षा व्यवस्था और गार्डों के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल! आखिर किसानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी? भामाशाह मंडी में करोड़ों का हो रहा व्यापार, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल।0
0
Report
कालवाड़ थाना क्षेत्र के चोरों से ग्रामीणों का आक्रोश: 24 वारदात और 80 लाख के चोरी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी खबर: कालवाड़ थाना इलाके में चोरों की धमाचौकड़ी के चलते ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीण दो दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं; जोरपुरा सुंदरियावास गांव में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। पिछले छह महीनों में गांव में 24 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। एक घटना में चोर जेवरात सहित 80 लाख रुपए तक ले गए। चोर ट्रांसफॉर्मर की डीपी, फव्वारे, केबल, बकरियां तक चुरा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक एक भी वारदात नहीं खोली; पुलिस अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीण कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान HC ने आयोग-सीडब्ल्यूसी नियुक्तियों के लिए सरकार को समय दिया; सुनवाई जनवरी 2027
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। Rajasthan हाईकोर्ट ने राज्य में विभिन्न आयोगों और बाल कल्याण समितियों (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियों के मामले में राज्य सरकार को राहत देते हुए समय प्रदान किया है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने स्वप्रेरित याचिका व अन्य संबद्ध याचिकाओं पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता डॉ. प्रवीण खंडेलवाल ने कोर्ट को बताया कि प्रदेश में पंचायत चुनावों के मद्द्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू है। इस कारण कोर्ट द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को पारित पूर्व आदेश की पालना में नियुक्तियां नहीं की जा सकी हैं। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए संबंधित विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि आयोग और बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और वर्तमान में यह फाइल उच्चतम स्तर पर लंबित है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द से जल्द नियुक्तियां कर दी जाएंगी। आचार संहिता के लागू होने का हवाला देते हुए उन्होंने उचित आदेश पारित करने के लिए सरकार को कुछ और समय देने का आग्रह किया। खंडपीठ ने राज्य सरकार के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए समय दे दिया है। अब इस महत्वपूर्ण मामले पर अगली सुनवाई जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में होगी.0
0
Report
मैहर अमरपाटन में अतिक्रमण हटाने के लिए चालान और ठेला जप्ती की संयुक्त कार्रवाई
Maihar, Madhya Pradesh:नगर परिषद व राजस्व अमले द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, अतिक्रमण कारियों के कटे चालान। मैहर जिले में आज एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसील प्रवीण त्रिपाठी, नगर परिषद सीएमओ सुषमा मिश्रा व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, नगर परिषद अमले द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर आवागमन अवरुद्ध करने वालों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर चालान काटे हैं। मैहर के अमरपाटन नगर में रीवा रोड मैहर रोड व मुख्य मार्ग पर लगातार ठेला लगाकर व दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे अतिक्रमण कर मार्गों का अवरुद्ध किया जा रहा था, जिसकी शिकायत नगर के व्यापारीयों व जनप्रतिनिधियों द्वारा पहले भी नगर परिषद को की गई थी, जिसके बाद आज अमरपाटन एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, नगर परिषद सीएमओ सुषमा मिश्रा, पुलिस बल ने आज संयुक्त टीम बनाकर नगर में पहुंची थी, जहां पर उनके द्वारा मैहर रोड, रीवा रोड व सतना चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है, साथ ही सड़क किनारे ठेला लगाकर अतिक्रमण करने वालों की ठेलों को भी जप्त की है, और दुकान के आगे बढ़ाकर सड़क में दुकान लगाने वालों पर 1000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई है, वहीं तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी ने सभी अतिक्रमणकारियों व दुकानदारों को दुकान के सामने ठेका खड़ा न करवाने, अतिक्रमण हटाने, व टिन शेड को हटाने की हिदायत दी, साथ ही मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने वालों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है, तहसीलदार के अनुसार यह एक नियमित करवाई है जो अब प्रतिदिन चलेगी ताकि मुख्य मार्ग अवरुद्ध न हो और ऐसी कार्यवाही हमेशा चलती रहे ताकि लोग अतिक्रमण न कर सकें।0
0
Report
उज्जैन महाकाल के सवारी: कार्तिक-अगहन में नगर भ्रमण, भक्तों की भीड़
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन - महाकाल सवारी, सावन की तरह कार्तिक और अगहन माह में भी नगर भ्रमण पर निकलते है बाबा महाकाल, मन्दिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, कार्तिक मास के सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया। उज्जैन में सावन माह की तरह ही कार्तिक - अगहन माह में भी महाकाल की सवारी निकालने की परम्परा है | कार्तिक अगहन माह की यह पहली सवारी है | आज महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुची। मान्यता हे की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीँ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती हे। शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया । सवारी के आगे घोडा , बेंड , पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी।0
0
Report
Advertisement
मतपेटी में आग, पंचायत चुनाव में हड़कंप; प्रशासन सतर्क
Tonk, Rajasthan:पंचायत चुनाव में मतपेटी में आग लगने की सूचना से हड़कंप! निवाई के दतवास क्षेत्र में मतदान के बीच मचा हड़कंप! रामनगर धतूरी गांव के वार्ड नंबर 4 की मतपेटी में आग लगने की सूचना! घटना की सूचना से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे! सूचना मिलते ही पहुंचे मतदान केंद्र आला अधिकारी भी पहुंचे मौके पर! मतपेटी में आग लगाने के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं! घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं का दौर, प्रशासन जुटा जानकारी लेने में! ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद0
0
Report
पंचायत चुनाव में मतपेटी में आग लगने की सूचना से हड़कंप! - मतदान केंद्रों में हड़कम्प
Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव में मतपेटी में आग लगने की सूचना से हड़कंप! निवाई के दतवास क्षेत्र में मतदान के बीच मचा हड़कंप! रामनगर धतूरी गांव के वार्ड नंबर 4 की मतपेटी में आग लगने की सूचना! घटना की सूचना से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे! सूचना मिलते ही पहुंचे मतदान केंद्र आला अधिकारी भी पहुंचे मौके पर! मतपेटी में आग लगने के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं! घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चाओं का दौर, प्रशासन जुटा जानकारी लेने में! ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मौजूद0
0
Report
शाहजहांपुर: तिलहर में भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल तिलहर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सोमवार दोपहर में तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष गेंदनलाल लोधी के नेतृत्व में यहां इकट्ठे हुए थे। इस दौरान किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से तिलहर से रुजवारी मार्ग की मरम्मत, किसानों की क्षतिपूर्ति मुआवजा की जांच करवाने की मांग की। इसके अलावा धान खरीद की जांच करवाने, गोवंशों को गौशाला भिजवाए जाने और गौशालाओं और नन्दी शालाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा जमीनों पर अवैध कब्जों की जांच करवाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से 11 समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। उनका कहना है कि सभी समस्याओं का 15 दिन के अन्दर निस्तारण कराया जाए। समस्याओं का निस्तारण न होने पर संगठन आंदोलन करने को लेकर बाध्य होगा। इस मौके पर रमेश चंद्र शर्मा, रविंद्र सिंह, राजेश्वर सिंह, दिनेश, प्रेमपाल, रमेश सिंह, वेदपाल, प्रेमवती और हरिओम मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और शिशु की मौत, लापरवाही के आरोप
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत से मचा हड़कंप - कंदवा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप - गलत ब्लड चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ने का आरोप - महिला के ससुर ने hospital संचालक कुशहाल बिंद और उनकी पत्नी रेखा के खिलाफ दी तहरीर - मौत के बाद अस्पताल संचालक पर शव को दूसरे अस्पताल ले जाने और निजी अस्पताल में ताला बंद कर जाने का आरोप - परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाने, कार्रवाई हेतु दी पुलिस को तहरीर - सीओ सदर नामेंद्र कुमार बोले- तहरीर के आधार पर पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी गई रिपोर्ट - कंदवा थाना क्षेत्र के अदसठ (जगदीशपुर) गांव का मामला।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में जन्मदर राष्ट्रीय औसत से कम—स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले: स्वेच्छा नसबंदी ही नीति
कोरिया ब्रेकिंग | जनसंख्या को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान एकर - छत्तीसगढ़ में फर्टिलिटी रेट राष्ट्रीय औसत से कम होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि देश का औसत फर्टिलिटी रेट 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह 1.8 है। जबरन नसबंदी की जरूरत नहीं है, स्वेच्छा से आने वालों की ही नसबंदी की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन और प्रलोभन देकर फैमिली प्लानिंग की जाती थी उसको नहीं कर रहे हैं। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि जनसंख्या अनुपात राष्ट्रीय औसत के बराबर होना चाहिए और तीन या उससे अधिक बच्चे होने में भी कोई दिक्कत नहीं है। मंत्री रामविचार नेताम का जवाब.... स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वे इस संबंध में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या कहा बढ़ाने में लगे हैं। बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़। बाइट - राम विचार नेताम कैबिनेट मंत्री।0
0
Report
उज्जैन में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा शुरू, कांग्रेस पर संविधान बचाने का आरोप
Ujjain, Madhya Pradesh:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत सुबह 10 बजे शहीद पार्क से निकलेगी यात्रा, भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल बोले- कांग्रेस के खिलाफ जनता को जागरूक करने का प्रयास उज्जैन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे। पदयात्रा सुबह 10 बजे शहीद पार्क से शुरू होगी । भाजपा के अनुसार इस पदयात्रा के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से संविधान को लेकर किए जा रहे दावों के खिलाफ जनता के बीच अपनी बात रखी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान खतरे में होने की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रही है। अग्रवाल ने कहा कि देश का संविधान, लोकतंत्र और हिंदुस्तान खतरे में नहीं है, बल्कि कांग्रेस की राजनीति खतरे में है। पदयात्रा की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। शहर के सभी 12 मंडलों के साथ मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठकें पूरी हो चुकी हैं। बूथ स्तर पर भी बैठकें की गई हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। शहर में होर्डिंग और बैनर भी लगाए जा रहे हैं。 उन्होंने बताया कि पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी उत्साह है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के किलागेट में पुरानी रंजिश के कारण घर के बाहर मारपीट, CCTV फुटेज सामने
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर किलागेट थाना क्षेत्र के घास मंडी स्थित मिर्जापुर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर हुई जमकर मारपीट पड़ोसियों के बीच पहले जमकर मुंहवाद और गालियां हुईं, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गईं। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, मामले की गंभीरता को देखते हुए किलागेट थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की0
0
Report
वीरांगना ऊदा देवी पासी शौर्य दिवस का निकला भव्य शोभायात्रा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।राष्ट्र रक्षक मार्शल समाज संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में 16 नवंबर को 1857 क्रांति की महानायिका वीरांगना ऊदा देवी पासी के शौर्य दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर माँ मनसा देवी प्रांगण, बड़गांव तक निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सूरज सिंह तथा विजय पासवान उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान और शौर्य को याद करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मुख्य संस्थापक संगीता राव,राष्ट्रीय प्रचारक मुकेश पासी जिला अध्यक्ष शिवमंगल सरोज, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पासी, जिला महासचिव दीपक कुमार राव, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सरोज, भगवान प्रसाद, जवाहरलाल, प्रहलाद पासी, रामपाल पासी, दिनेश पासी, चंद्रिका प्रसाद पासी, करण पासी, रंजीत पासी, शिवराम सरोज, कृपाराम पासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
संभल में तेंदुए की दहशत अब पिंजरे में कैद
Babrala, Uttar Pradesh:संभल की यारा फर्टिलाइजर फैक्ट्री में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। करीब 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। मामला गुन्नौर तहसील के बबराला थाना क्षेत्र का है। जहां पाइपलाइन में तेंदुआ दिखाई देने के बाद फैक्ट्री में काम बंद करा दिया गया था। 50 से अधिक लोगों की संयुक्त टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी थी। वन विभाग ने तेंदुए की जांच कर उसे गाड़ी में लोड कर दिया है। अब लखनऊ से अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
