328001
धौलपुर में सावन के दूसरे सोमवार के चलते शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में श्रावण माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह 4 बजे से ही मंगला आरती के साथ पूजा-अर्चना शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल से सहस्त्रधारा अभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, घी, शहद व शक्कर चढ़ाए। मंदिरों में 'हर हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे। सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
री-नीट परीक्षा: गर्ल्स कॉलेज केंद्र से तीन छात्राएं वंचित, बायोमेट्रिक और प्रवेश पत्र विवाद
Vidisha, Madhya Pradesh:री-नीट एग्जाम में शामिल नही हो पाई तीन छात्राएं. परिजनों ने गर्ल्स कॉलेज गेट पर किया हंगामा. नोडल अधिकारी के दखल के बाद दो छात्राएं पहुंची अंदर. नहीं लगा बायोमेट्रिक थंब. तीसरी छात्रा ने पुरानी परीक्षा का निकाला प्रवेश फार्म, हुई बाहर. आज री-नीट एग्जाम शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था, गर्ल्स कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर तीन छात्र परीक्षा से वंचित रह गई. दो छात्र समय पर कॉलेज में प्रवेश नहीं कर सकी तो वहीं तीसरी छात्र के परिजनों द्वारा पूर्व में आयोजित हुई परीक्षा के ही प्रवेश फार्म को लेकर परीक्षा देने पहुंची थी. प्रोफेशनल देने पर दो छात्र स्नेहा दुबे निवासी आरएमपी नगर विदिशा और रागनी विश्वकर्मा ग्राम कूला तहसील कुरवाई को प्रवेश नहीं मिल सका. दरअसल सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति थी दोनों छात्र 1:30 के 2 मिनट बाद पहुंची थी जिसके चलते उन्हें प्रवेश देने से रोका गया किसी भी चंगा में की जानकारी लगने पर इस परीक्षा की नोडल अधिकारी और केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य गीता भदोरिया मौके पर पहुंची. दोनों छात्रों को वह अंदर लेकर पहुंची लेकिन दोनों ही छात्रों का बायोमेट्रिक सफल नहीं हो सका. जिसके चलते उन्हें बाहर आना पड़ा इसी बीच विदिशा की ही निवासी छात्रा अक्षत श्रीवास्तव को भी परीक्षा से वंचित हुए. दरअसल उनके माध्यम से निकाले गए प्रवेश पत्र को मान्य नहीं किया गया. उन्होंने कुछ दिन पूर्व हुई परीक्षा का ही प्रवेश पत्र निकाला था, जिसके चलते उन्हें यह परीक्षा नहीं देने दी गई. बाइट - यू. एस. विश्वकर्मा, पिता...0
0
Report
ब्राजील की इंडियो गिगांटे पक्षी: तीन फीट से ज़्यादा ऊँचा, देखकर हैरान
Noida, Uttar Pradesh:Meet the Indio Gigante from Brazil. This bird is over three feet tall, and honestly, its legs are so long it looks like a chicken that forgot how to be a chicken.0
0
Report
खाटू श्याम जी दर्शन के लिए सुंदरपुरा स्टेशन निर्माण शुरू होगा, रेल मंत्री ने कहा
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर- सुंदरपुरा स्टेशन का होगा निर्माण।खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बीकानेर से जयपुर का किया निरीक्षण।इस दौरान सीकर स्टेशन पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती को दी जानकारी।रेल मंत्री ने खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए...सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति के बारे में जानकारी दी।रेल मंत्री और सांसद ट्रेन से स्टेशन के निर्माण स्थान तक गए।वहीं पर रेल मंत्री ने सुंदरपुरा स्टेशन के मानचित्र को दिखाया।उन्होंने आश्वस्त किया कि यह कार्य आगामी कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा0
0
Report
Advertisement
रेल मंत्री का निरीक्षण: बीकानेर-जयपुर में सुंदरपुरा स्टेशन निर्माण अब शुरू होगा
Noida, Uttar Pradesh:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव काशीरामजयपुर। सुंदरपुरा स्टेशन का होगा निर्माण। खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बीकानेर से जयपुर का किया निरीक्षण। इस दौरान सीकर स्टेशन पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती को दी जानकारी। रेल मंत्री ने खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए... सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति के बारे में जानकारी दी। रेल मंत्री और सांसद ट्रेन से स्टेशन के निर्माण स्थान तक गए। वहीं पर रेल मंत्री ने सुंदरपुरा स्टेशन के मानचित्र को दिखाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह कार्य आगामी कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा。0
0
Report
सिकंदराराऊ में दीवार गिरने से मलबे में दबा मजदूर, दर्दनाक मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव महामाई सराय सलावत नगर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान अचानक 10 फीट ऊंची नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे के नीचे दबने से एक 50 वर्षीय वृद्ध मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ रोड स्थित गांव सराय निवासी चंद्र किशोर पुत्र बदन सिंह के यहाँ मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। रविवार को निर्माण कार्य के दौरान गांव का ही मजदूर अमर सिंह उम्र लगभग 50वर्ष दीवार के समीप खड़ा होकर निर्माण सामग्री दे रहा था। इसी बीच, अचानक करीब 10 फीट ऊंची नवनिर्मित दीवार गिर गई। अमर सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह भारी-भरकम मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मकान स्वामी और स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाकर गंभीर रूप से घायल अमर सिंह को बाहर निकाला। मकान स्वामी तुरंत उन्हें उपचार के लिए स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सीएचसी पहुंच गई थी। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है0
0
Report
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेउसा ब्लॉक परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास रेउसा (सीतापुर)। अंतरराष्ट्रीय
Bamhnawa, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेउसा ब्लॉक परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास रेउसा (सीतापुर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को विकास खंड परिसर रेउसा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योग किया और नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग तनावमुक्त और निरोग जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। मंडल अध्यक्ष लव कुश तिवारी ने भी लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील करते हुए कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी जगदेव प्रसाद, ब्रह्म स्वरूप पांडे सहित प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।0
0
Report
Advertisement
गंगा में डुबने से भाई बहन की मौत
Khandwari, Uttar Pradesh:बुआ के घर घूमने गए भाई बहन गंगा में स्नान के दौरान मौत। घर पर सुचना मिलने पर स्वजनों में मचा कोहराम। चहनिया (चंदौली) बलुआ थाना क्षेत्र के कांवर गांव निवासी नंदकिशोर निषाद के पुत्र शुभम् व पुत्री अनन्या अपनी बुआ के घर पर गये थे गंगा स्नान करते समय डुबने से भाई बहन की मौत की जैसे ही सूचना कांवर गांव स्वजनों को मिला कोहराम मच गया । 16 वर्षीय शुभम् निषाद व 7 वर्षीय छोटी बहन अनन्या की रविवार की सुबह चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी । दोनो भाई बहन अपनी बुआ के घर शनिवार को घूमने गये थे । वहीं स्थानीय लोगो ने गंगा नदी से दोनों शवों को बाहर निकालकर कांवर गांव लेकर पहुंचे दोनों शवों को देख घर के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा । कांवर गांव निवासी नन्दकिशोर निषाद लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते है । इनके एक पुत्र दो पुत्रियां है । सबसे बड़ा पुत्र शुभम् कक्ष 10 में महड़ौरा स्थित एक प्राइवेट कान्वेंट स्कूल में पढ़ते थे । वहीं सबसे छोटी बहन अनन्या आंगनबाड़ी केंद्र पढती थी शनिवार को दोनो चौबेपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर में अपनी बुआ विमल देवी के घर गये थे । रविवार को सुबह दोनो पास स्थित गंगा तट पर गये,जहां स्नान के दौरान पैर फिसलने से गंगा में चले गये । दोनों के डुबने की जानकारी उनके बुआ को चला तो पूरा गांव गंगा किनारे उमड़ पड़ा ।वहा के स्थानीय ग्रामीणो ने खुद ही गंगा में कूदकर काफी मशक्कत के बाद दोनो को बाहर निकाला तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी । जब इस बात का पता उनके कांवर गांव में चला तो घर में कोहराम मच गया । दोनो के शव को कांवर लाया गया । शव पहुचते ही घर के स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता नन्दकिशोर,मां सुनीता देवी ,बहन आरुषि,दादी हिरावती देवी व अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा । हालांकि घटना वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुई है वहा ग्रामीणो द्वारा पुलिस को सूचना नही दी गयी ।0
0
Report
Mount Abu के विकास के लिए रोडमैप तैयार कराने के निर्देश, CM शर्मा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंबा माता अंबाजी में माता जी के दर्शन किए और मीडिया से बातचीत की विजुअल और बाइट एक्सक्लूसिव पहले बनेगा समस्त विभागों रॉड मैप . उसके बाद होगा माउंट आबू का समग्र विकास माउंट आबू - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में अबू विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक आंतरिक सुरक्षा अकादमी के सीआरपीएफ परिसर में आयोजित की गई। इसमें माउंट आबू के समग्र विकास के लिए एक रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि माउंट आबू के लिए एक विशेष रोड मैप और प्लान तैयार किया जाए। इसके बाद इस पर्यटन स्थल का समन्वित रूप से समग्र विकास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि माउंट आबू में लंबे समय से पार्किंग, नवनिर्माण, आवासीय समस्याओं (जैसे शौचालय या घर की मरम्मत) और अन्य विकास संबंधी चुनौतियाँ रही हैं। इन समस्याओं के कारण माउंट आबू का विकास अवरुद्ध हुआ है। नतीजतन, अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में माउंट आबू में पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। यह स्पष्ट संकेत है कि सुविधाओं के अभाव में अब वह सैलानी यहाँ नहीं आते जो पहले आया करते थे। इन्हीं सभी समस्याओं के समाधान के लिए माउंट आबू के सभी पर्यटन स्थलों के विकास का एक समग्र खाका तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्टि की कि इसके बाद सभी विभाग समन्वित रूप से माउंट आबू के विकास में सहभागी बनेंगे।0
0
Report
धोरीमन्ना में पानी की डिग्गी में मां-बेटे की डूबकर मौत, ग्रामीण बचाने की कोशिश
Barmer, Rajasthan:धोरीमन्ना में दर्दनाक हादसा: पानी की डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत बालोटरा जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में मां और बेटे की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। घटना बानो की बेरी, दूधु गांव स्थित एक घर के पास बनी पानी की डिग्गी में हुई। जानकारी के अनुसार भूणिया निवासी 30 वर्षीय जियो पत्नी गोसाईराम अपने पीहर स्वामियों की बेरी, दूधु में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आई हुई थी। इसी दौरान उसका 8 वर्षीय पुत्र हितेश खेलते-खेलते पानी की डिग्गी के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अचानक पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। पास में खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। बेटे को डूबता देख मां जियो उसे बचाने के लिए बिना देर किए पानी से भरी डिग्गी में कूद गई। हालांकि डिग्गी काफी गहरी होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से डिग्गी को तोड़कर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर इस्माइल खान और श्रवण विश्नोई के सहयोग से मां-बेटे के शवों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मां की ममता और बेटे को बचाने के प्रयास में हुई इस दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
Advertisement
एक छोटा नेक कदम सबकी यात्रा बदल देता है
Noida, Uttar Pradesh:A single thoughtful act can change the journey for everyone behind.0
0
Report
तिरुवल्लूर के निजी झींगा फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 मौतें, 70 से अधिक संक्रमित
Noida, Uttar Pradesh:Tamil Nadu: More than 70 workers affected and 7 dead after ammonia gas leak at a private shrimp processing factory near Periyapalayam A tragic incident occurred at a private shrimp processing factory in Kannigaiper, near Periyapalayam in Tiruvallur district, where an ammonia gas leak caused more than 70 workers to lose consciousness. So far, 7 workers have died, while many others have been rescued and admitted to private hospitals. The District Collector visited the site and inspected the situation. The private shrimp processing factory employs more than 300 workers from various states, many of whom reside on the factory premises. This morning, while over 100 workers were on duty, a sudden ammonia gas leak occurred. More than 70 workers reportedly suffered breathing difficulties, nosebleeds, and bleeding from the mouth before collapsing unconscious. Police and Fire and Rescue Services personnel rushed to the scene after receiving information about the incident. The affected workers were rescued and taken to a private hospital in Manjankaranai for treatment. More than 30 others were shifted to another private hospital in Sengundram. Over 10 workers in critical condition were admitted to the Intensive Care Unit (ICU) at Stanley Medical College Hospital in Chennai. Tiruvallur District Collector Kavitha visited the factory, inspected the site, and later met the injured workers at the hospital. She also discussed their treatment and condition with the doctors. Meanwhile, seven workers who had been admitted to Vels Hospital in Manjankaranai succumbed to the effects of the ammonia gas leak. Authorities fear that the death toll may rise further as several workers remain in critical condition.0
0
Report
BIOME ने NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रों-परिवारों के लिए विशेष सहायता शिविर लगाए
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रमुख संस्थानों में शामिल BIOME एक बार फिर छात्रों और अभिभावकों के साथ खड़ा नजर आया। NEET UG री-एग्जाम के दौरान संस्थान की ओर से रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विशेष सहायता शिविर लगाए गए, जहां छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आज आयोजित NEET UG री-एग्जाम में शामिल होने वाले हजारों छात्रों को ध्यान में रखते हुए BIOME की टीम सुबह से ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सक्रिय रही। संस्थान की ओर से पेयजल, बैठने की व्यवस्था, आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, ताकि परीक्षा देने पहुंचे छात्रों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। BIOME के डायरेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि री-एग्जाम छात्रों के लिए मानसिक और शैक्षणिक दोनों दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहा। पिछली परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों का मनोबल बनाए रखना और उन्हें दोबारा परीक्षा के लिए तैयार करना आसान नहीं था। संस्थान ने 13 जून से 18 जून तक विशेष क्लास, टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और अतिरिक्त अकादमिक सहयोग के माध्यम से छात्रों को फिर से परीक्षा के लिए तैयार किया। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष बैचों के विद्यार्थियों के लिए भोजन और आवास जैसी सुविधाएं भी दोबारा उपलब्ध कराई गईं, ताकि छात्रों की तैयारी प्रभावित न हो। संस्थान को अतिरिक्त संसाधन लगाने पड़े, लेकिन छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। रांची के करीब 21 परीक्षा केंद्रों पर BIOME की टीम मौजूद रही। संस्थान के प्रतिनिधि लगातार केंद्रों का दौरा कर छात्रों का उत्साह बढ़ाते रहे। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए भी सहायता शिविर लगाए गए, जहां उन्हें पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अभिभावकों ने बताया कि परीक्षा रद्द होने के बाद बच्चों का मनोबल टूटने लगा था, लेकिन संस्थान ने लगातार छात्रों का मार्गदर्शन किया और उन्हें दोबारा तैयारी के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों का कहना है कि BIOME ने केवल पढ़ाई तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित करने का भी काम किया। बताया जा रहा है कि इस वर्ष रांची में BIOME से जुड़े लगभग 8 हजार से अधिक छात्र NEET परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में री-एग्जाम के दौरान संस्थान की ओर से की गई व्यवस्थाएं छात्रों और अभिभावकों दोनों के लिए राहत का कारण बनीं। बाइट – पंकज सिंह, डायरेक्टर, BIOME बाइट – अभिभावक0
0
Report
Advertisement
पेयजल संकट से गुस्साए धरसौनी गांव ने आंदोलन की चेतावनी दी; शिविर बहिष्कार घोषित
Bharatpur, Rajasthan:हैडर- पेयजल आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रामीण सेवा शिविर के बहिष्कार का ऐलान वैर तहसील की ग्राम पंचायत धरसौनी का मामला ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन स्थानीय निवासियों में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से रोष वैर (भरतपुर)। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित ग्राम पंचायत धरसौनी के ग्रामीणों ने रविवार को उपखण्ड अधिकारी, वैर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे आगामी 23 जून 2026 को आयोजित होने वाले 'ग्रामीण सेवा शिविर' का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। साथ ही पानी की टंकी पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हुए एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। इसके बावजूद आज तक ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार शिकायतें देने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया, जिससे पूरा गांव भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक गांव में नियमित और सुचारू रूप से पानी की सप्लाई शुरू नहीं की जाती, तब तक वे किसी भी सरकारी गतिविधि में भाग नहीं लेंगे। ग्रामीणों ने कहा है कि जिला कलेक्टर के आश्वासन पर ही ग्रामीण शिविर में अपनी सहभागिता निभाएंगे। ऐसा न होने पर आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।0
0
Report
धनखड़: मोदी के नेतृत्त्व में भारत 12 साल में ऊंचाइयों पर, 2047 लक्ष्य मजबूत
Jhajjar, Haryana:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ का बयान। बोले- पीएम मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर देश की लगातार सेवा करने वाले सभी प्रधानमंत्रियों का तोड़ा रिकार्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कर रहे हैं देश की सेवा। मोदी कार्यकाल के 12 साल में देश के विकास को दी गई गति, भारत लगातार बढ़ रहा है आगे। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देश भर में किये जा रहे कार्यक्रम। बहादुरगढ़ विधानसभा के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों, डॉक्टरों, वकीलों, प्रोफेसर्स, शिक्षकों, सीए (CA), उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के लिए एक 'बुद्धिजीवी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। धनखड़ बोले - देश की अर्थव्यवस्था अंदर से है बहुत मजबूत। पीपीपी मॉडल के हिसाब से हम हैं दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी। 2047 तक लक्ष्य भी है हमारे सामने। रुपया गिरने के सवाल पर बोले धनखड़- कहा वैश्विक परिस्थितियों लगातार बदल रही। हमारे ईंधन और बाकी चीजों के बिल बढ़े है। इसकी वजह से आया है असर।। पंजाब इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी की जीत का ओमप्रकाश धनखड़ ने किया दावा। बोले- पंजाब में भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे हैं कठिन परिश्रम। भाजपा के पक्ष में है बहुत अच्छा माहौल। बाइट:- ओमप्रकाश धनखड़ बीजेपी रास्ट्रीय सचिव।0
0
Report
मनेंद्रगढ़ में तीन केंद्रों पर NEET परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण आयोजन
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है। जिले में कुल 811 परीक्षार्थी तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। विवेकानंद कॉलेज में 144, केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ में 312 और केंद्रीय विद्यालय झगराखांड में 355 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं。 परीक्षा से पहले जिला प्रशासन और अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे को निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की गई है। परीक्षा कक्षों को पूर्व में ही सील कर दिया गया था। वहीं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से परीक्षा गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।0
0
Report
Advertisement
