Back
मेहंदीपुर बालाजी में राम जन्मोत्सव: फूल-लाइट से सजाए मंदिर, भक्तों की भीड़ उमड़ी
LSLaxmi Sharma
Mar 25, 2026 07:49:28
Dausa, Rajasthan
जिला दौसा
मेहंदीपुर बालाजी में श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां
बालाजी मंदिर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में हुई भव्य सजावट,
कल धूमधाम से मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव,
खुशबूदार फूलों की महक और लाईट डेकोरेशन से जगमगाया सीताराम मंदिर,
देशभर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे लाखों श्रद्धालु राम जन्मोत्सव में होंगे शामिल,
महाआरती, छप्पन भोग, संकीर्तन सहित होंगे अनेकों धार्मिक अनुष्ठान
भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर मेहंदीपुर बालाजी में इस बार विशेष उत्साह और भव्यता देखने को मिल रही है। बालाजी मंदिर महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
सीताराम मंदिर को इस बार अयोध्या स्थित भगवान राम मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है। खुशबूदार फूलों की महक और आकर्षक लाईट डेकोरेशन से मंदिर परिसर जगमगा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राम जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी पहुंच रहे हैं और कल होने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन में शामिल होंगे।
इस दौरान महाआरती, छप्पन भोग, राम नाम संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं, जिनमें सैकड़ों कारीगर दिन-रात जुटे हुए थे।
मंदिर परिसर में भगवान महादेव, मां दुर्गा, राम नाम में लीन हनुमान, भगवान जगन्नाथ और द्वारकाधीश सहित अनेक आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं।अपने आराध्य की मनमोहक झांकियों और भव्य सजावट को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है। वही सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 25, 2026 08:52:320
Report
Kalashyatra and Harinaam sankirtan, Isckon virar to sankatmochan Hanumanmandir, palghar, Maharashtra
0
Report
ASAmit Singh01
FollowMar 25, 2026 08:50:590
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 25, 2026 08:50:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 25, 2026 08:50:200
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 25, 2026 08:49:350
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 25, 2026 08:49:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 25, 2026 08:48:440
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 25, 2026 08:48:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 25, 2026 08:48:140
Report
ARAarti Rai
FollowMar 25, 2026 08:47:350
Report