Back
आसपुर में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार: ऑनलाइन पंजीयन के कारण भीड़, ढीली व्यवस्थाओं से बवाल
ASAkhilesh Sharma
Mar 25, 2026 08:50:46
Dungarpur, Rajasthan
आसपुर में गैस सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार, कतार में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से किया हंगामा
डूंगरपुर जिले के आसपुर कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी पर चार दिनों के लंबे इंतजार के बाद सिलेंडर की खेप तो पहुंची, लेकिन व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। महज 525 सिलेंडरों के स्टॉक के सामने 800 से अधिक उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मौके पर भारी हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
उपभोक्ताओं का सबसे ज्यादा गुस्सा ऑनलाइन पंजीयन और सर्वर को लेकर फूटा। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। सर्वर डाउन होने की वजह से कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग अकेले रहते हैं, जो न तो घंटों लाइन में लग सकते हैं और न ही तकनीक की समझ रखते हैं, ऐसे में उन्हें गैस मिलना दूभर हो गया है।हंगामे की सूचना पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खरोड़िया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी के रेट चार्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब होम डिलीवरी की दर 962 रुपये तय है, तो गोदाम पर आकर खुद सिलेंडर ले जाने वाले उपभोक्ताओं से भी 962 रुपये वसूलना सरासर गलत है। गोदाम से वितरण की दर कम होनी चाहिए। इधर मौके पर पहुंचे रसद अधिकारी को उपभोक्ताओं ने घेर लिया और मांग की कि गांवों में होम डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू किया जाए। रेट के विवाद पर रसद अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे होम डिलीवरी और गोदाम की रेट के अंतर की जांच करेंगे और नियमानुसार उचित दरें लागू करवाएंगे। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि होम डिलीवरी शुरू नहीं की गई और रेट में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAbhishek Mathur
FollowMar 25, 2026 11:07:530
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 25, 2026 11:07:400
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 25, 2026 11:04:460
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 25, 2026 11:04:090
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 11:03:500
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 11:03:340
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:03:230
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:02:100
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 25, 2026 11:01:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 11:01:460
Report
RDRaktima das
FollowMar 25, 2026 11:01:340
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 11:01:100
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 25, 2026 11:00:590
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 25, 2026 11:00:440
Report
0
Report