Back
हरपालसर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुभारम्भ; गौशाला दान की घोषणा
NPNavratan Prajapat
Feb 21, 2026 09:52:40
Churu, Rajasthan
हरपालसर। विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर स्थानीय-संवाददाता- मनोज कुमार प्रजापत मोबाइल-9024381575 @ manoj98346 सरदारशहर। हरपालसर में कलश यात्रा के साथ भव्य श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ, मुख्य यजमान भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ व चांद कंवर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के पैतृक गांव हरपालसर में उनके पिता स्वर्गीय उत्तम सिंह जी राठौड़ (RAS) की पावन स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा का शुभारंभ आज श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। मुख्य यजमान विधानसभा पूर्व नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ एवं चांद कंवर रहे। कथा का आयोजन 21 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक शिव गौशाला समिति, हरपालसर परिसर में किया जा रहा है। कथा का शुभारम्भ विशाल कलश यात्रा के साथ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन सुबह गांव के ठाकुरजी मंदिर से कथा स्थल तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाए सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती हुई कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान राजेंद्र राठौड़ ने गौशाला निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उनके इस संकल्प के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और भामाशाहों ने भी बढ़-चढ़कर दान की घोषणाएं कीं। एक के बाद एक लाखों रुपये के सहयोग की घोषणा होती रही, जिससे गौशाला के लिए करोड़ों रुपये का चंदा एकत्रित हो गया। आयोजन स्थल पर दानदाताओं का सम्मान भी किया गया। कथा के शुभारम्भ अवसर पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को संस्कार, सेवा और समर्पण की राह दिखाती है। उन्होंने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि गौशाला निर्माण जैसे कार्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कथा वाचक बाल संत श्री भोले बाबा (ऋषिकेश) को भी गायों के लिए उनके द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरन कई चूरू विधायक हरलाल सारण, बीजेपी जिला अध्यक्ष बसंत जांगिड़, चंद्राराम गुरी, जयदेव सिंह राठौड़, लालचंद छीरंग, गिरधारीलाल पारीक, राजेंद्र सिंह छाजूसर, श्यामलाल शर्मा, शिवरतन सराफ, जूगलसिंह, गिरधारी दास स्वामी सहित बड़ी संख्या में शहर के संत महात्मा ओर गणमान्य लोग मौजूद रहें। बाइट- राजेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा नेता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 11:33:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 21, 2026 11:33:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 21, 2026 11:33:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 21, 2026 11:32:580
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 11:32:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 21, 2026 11:32:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 11:32:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:30:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:30:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 11:23:280
Report
0
Report