Back
चूरू के उंटालड़ में 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
NPNavratan Prajapat
Jan 08, 2026 11:34:04
Churu, Rajasthan
चूरू. जिले के गांव उंटालड़ में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बालाकँवर उर्फ़ रेखाकँवर पत्नी विनोदसिंह जाती राजपूत निवासी जिनरासर हाल अपने ननिहाल उंटालड़ आई हुई थी। मृतका बचपन से ही अपने ननिहाल में पली और बड़ी हुई और ननिहाल वालों ने ही मृतका की शादी करीब एक साल पहले ही करवाई थी। पिछले करीब 15 दिनों से वह अपने ननिहाल आई हुई थी। बुधवार को मृतका ने तिलकुटा ऐकादशी का व्रत भी कर रखा था। व्रत खोलने के लिए जब ननिहाल वालों ने मृतका को आवाज लगाई तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई, जिस पर घर वालो को अनहोनी का शक हुआ और दरवाज़े को तोड़ा तो मृतका कमरे के पंखे के हुक से रस्सी पर लटकी दिखाई दी; तो घर वालों ने रस्सी खोल कर फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो सांडवा थाना अधिकारी चौथमल वर्मा मय जाप्ते के घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मामले की बीदासर उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव को सूचना दी, जिससे उपखंड अधिकारी ने भी घटना स्थल पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के ससुराल वालों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और शव को सांडवा के सरकारी अस्पताल लेकर आए और शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के भाई महेंद्रसिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच उपखंड अधिकारी बीदासर अमीलाल यादव को सौंपी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
रायपुर पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान , आजाद चौक, लाखे नगर में पुलिस की व्
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 24, 2026 17:46:00Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट/ हैंडल को अपडेट कर दिया संदेश - सबका सहयोग ,सबसे समन्वय !!
0
Report
0
Report
IAImran Ajij
FollowJan 24, 2026 17:45:520
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 24, 2026 17:45:370
Report
MGMohd Gufran
FollowJan 24, 2026 17:45:240
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 24, 2026 17:45:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report