Back
रतनगढ़ में वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत, राजकुमार रिणवा का नेतृत्व
NPNavratan Prajapat
Feb 02, 2026 17:30:31
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- रतनगढ़
लोकेशन-रतनगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज रतनगढ़ में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वसुंधरा राजे जयपुर से बीकानेर जाते समय अल्प समय के लिए रतनगढ़ में एक होटल पर रुकी जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार से कार्यक्रम स्थल तक ढोल बजाकर कार्यकर्ता पूर्व सीएम को लेकर आए तथा उसके पश्चात 51 किलो की माला से स्वागत किया। वहीं पूर्व मंत्री रिणवां ने बुके देकर राजे का अभिनंदन किया। अपने निर्धारित समय से करीब छह घंटे देरी से आई पूर्व मुख्यमंत्री ने बंद कमरे में पूर्व मंत्री से वार्ता की तथा उसके पश्चात कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची तथा लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान रतनगढ़ व सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने राजे को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इसके पश्चात पूर्व सीएम खड़ी होकर जनता के बीच आ गई तथा हंसी-ठिठोली करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्यार व स्नेह ही उन्हें कार्य करने की ऊर्जा देता है। वे समय से जयपुर से रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते भर में कार्यकर्ताओं के प्यार व स्नेह ने उन्हें रोक लिया, जिसके कारण उन्हें देरी हुई है और इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। राजे के आगमन पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का शॉल, प्रतिमा, बुके आदि देकर स्वागत भी किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाइट राजकुमार रिणवा, पूर्व मंत्री।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowFeb 19, 2026 00:03:290
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 19, 2026 00:03:170
Report
PMProsenjit Malakar
FollowFeb 19, 2026 00:02:510
Report
CDChittaranjan Das
FollowFeb 19, 2026 00:02:360
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 19, 2026 00:02:170
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 19, 2026 00:02:020
Report
ALArup Laha
FollowFeb 19, 2026 00:01:440
Report
SMSarfaraj Musa
FollowFeb 19, 2026 00:01:260
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 19, 2026 00:01:010
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 00:00:300
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 19, 2026 00:00:170
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 19:01:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 19:00:390
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report