Back
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सादुलपुर दौरा भारी उत्साह के बीच
NPNavratan Prajapat
Feb 26, 2026 18:01:23
Churu, Rajasthan
सादुलपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा
जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह
सादुलपुर - भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सादुलपुर दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में समर्थकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चूरु सांसद राहुल के निवास स्थान पर पहुंचकर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भव्य स्वागत किया। इस दौरे के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा एवं पूर्व विधायक कमला कस्वा से आत्मीय मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ रामा-श्यामा कर पुरानी यादें भी साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने पुष्प गुच्छ भेंट कर पूर्व उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि रामसिंह कस्वा और उनके परिवार से उनका पुराना संबंध रहा है तथा वे विशेष रूप से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सादुलपुर आए हैं। उन्होंने सांसद राहुल कस्वा का स्वागत करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य करते रहें, जिससे क्षेत्र के साथ-साथ उनके परिवार का नाम भी गौरवान्वित हो।
सांसद निवास पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ कुलदीप पूनिया ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व उपराष्ट्रपति के सादुलपुर दौरे को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखी गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 19:02:010
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 26, 2026 19:01:350
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 26, 2026 19:00:420
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:170
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:06Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার : কোচবিহার প্রধান ডাকঘরে বোমাতঙ্ক। বন্ধ করে দেওয়া হল প্রধান ডাকঘর। দুপুর সাড়ে বারোটা নাগাদ ঘটনা। মেইলে হুমকি আসে বলে অভিযোগ। ঘটনাস্থলে কোতয়ালি থানার পুলিশ
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 18:45:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 26, 2026 18:45:360
Report