Back
सपा के PDA कार्यक्रम को झटका, 10 रसूखदार नेता BSP में शामिल
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर की सियासत में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के PDA सामाजिक समीकरण को झटका देते हुए कुशवाहा, शर्मा और बिंद समाज के 10 प्रभावशाली नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया।
दिनांक 26 फरवरी को वाराणसी मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर विनोद बागड़ी के नेतृत्व में बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा में शामिल होने वालों में सम्राट अशोक मौर्य, आनंद सिंह मौर्य, राजेंद्र कुशवाहा, वीरू मौर्य, अशोक बिंद, बिहारी बिंद, मनीष शर्मा, सोनू मौर्य, कृष्णानंद मौर्य और पवन कुमार मौर्य शामिल रहे।
इन सभी नेताओं ने बसपा की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी के लिए काम करने की शपथ ली। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह बदलाव जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार समाजवादी पार्टी ने PDA समीकरण के सहारे ओमप्रकाश राजभर के साथ मिलकर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी का खाता भी नहीं खुल पाया था। उस समय बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। हालांकि अब बसपा संगठन लगातार नए और पुराने नेताओं को जोड़ने में जुटा है। बसपा नेतृत्व का दावा है कि इन सामाजिक समीकरणों के जुड़ने से आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन करेगी।
बसपा नेताओं ने कहा कि लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर बहन मायावती जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 19:02:010
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 26, 2026 19:01:350
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 26, 2026 19:00:420
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:170
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:06Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার : কোচবিহার প্রধান ডাকঘরে বোমাতঙ্ক। বন্ধ করে দেওয়া হল প্রধান ডাকঘর। দুপুর সাড়ে বারোটা নাগাদ ঘটনা। মেইলে হুমকি আসে বলে অভিযোগ। ঘটনাস্থলে কোতয়ালি থানার পুলিশ
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 18:45:530
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 26, 2026 18:45:360
Report