Back
खरगोन के लेखा अधिकारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार
RJRakesh Jaiswal
Feb 26, 2026 18:45:36
Khargone, Madhya Pradesh
खरगोन जिले के भगवानपुरा जनपद के लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त की टीम ने एक ठेकेदार से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जनपद पंचायत के आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान द्वारा फरियादी ठेकेदार राजेश पंवार निवासी बिष्टान से ग्राम पंचायत हीरापुर के सीसी रोड और चेक डैम के निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृत के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत ले चुका था। साथ ही आरोपी द्वारा जनपद पंचायत की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम से 10 लाख रुपए के काम के पांच प्रतिशत की रिश्वत की राशि के हिसाब से 50 हजार रुपए और खुद के लिए दो प्रतिशत रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत फरियादी ठेकेदार राजेश पंवार द्वारा इंदौर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। जिसके बाद आज आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में पहुंची टीम द्वारा खरगोन में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इंदौर लोकायुक्त की टीम आरोपी को सर्किट हाउस लेकर पहुंची जहां आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत कारवाई की जा रही है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि आरोपी लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान द्वारा ठेकेदार से राशि की मांग की जा रही थी। आरोपी द्वारा निर्माण कार्य की स्वीकृति के नाम पर सीईओ के नाम से पांच प्रतिशत और खुद के लिए दो प्रतिशत रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके लिए 20 हजार रिश्वत ले चुके थे। आज फिर 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत कारवाई की जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 19:02:010
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 26, 2026 19:01:350
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 26, 2026 19:00:420
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:170
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 26, 2026 18:46:06Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার : কোচবিহার প্রধান ডাকঘরে বোমাতঙ্ক। বন্ধ করে দেওয়া হল প্রধান ডাকঘর। দুপুর সাড়ে বারোটা নাগাদ ঘটনা। মেইলে হুমকি আসে বলে অভিযোগ। ঘটনাস্থলে কোতয়ালি থানার পুলিশ
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 18:45:530
Report